लोयाबाद पवार हाउस मस्जिद मोहल्ला में बीसीसीएल का बंद मुहाना बारिश के कारण खुलने से बना गोफ

लोयाबाद पवार हाउस मस्जिद मोहल्ला में बीसीसीएल का बंद मुहाना बारिश के कारण खुलने से एक बड़ा गोफ, बन गया जिसके बाद आसपास के लोगो मे हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगो ने बताया कि 30 वर्ष पूर्व बीसीसीसीएल का कार्य यहाँ चलता था।कंपनी बंद होने के बाद बीसीसीसीएल प्रबंधन छाई के द्वरा सिरमोहान मोहान को बंद कर दिया गया था। मगर बरसात में धीरे धीरे स्थल धसने लगा और गोफ बन गया।

 

 

 

वही समाजसेवी सह इंटक नेत्री गुड़िया देवी ने बीसीसीसीएल प्रबंधन से दूरभाष पर बात कर गोफ को भराने का आग्रह किया ओर कहा कि घनी आबादी के बीच गोफ बनना खतरनाक साबित हो सकता है इसे जल्द भराया जाय, वही बीसीसीसीएल प्रबंधन ने कहा कि आज ही गोफ को भरा देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *