शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में प्रतिभा सम्मान समारोह सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन

धनबाद शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में प्रतिभा सम्मान समारोह सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता माननीय श्री मथुरा प्रसाद महतो सचिव,विधायक सह पूर्व मंत्री झारखंड सरकार ,मुख्य अतिथि श्री संजीव ठाकुर हेड सिजुआ कोलियरी, अति विशिष्ट अतिथि श्री अभिषेक कुमार दुबे शाखा प्रबंधक केनरा बैंक कपूरिया, विशिष्ट अतिथि श्री गजाधर महतो पूर्व मुखिया जी , श्री अनूप चक्रवर्ती, श्री मधुसूदन महतो,उत्तम कुमार महतो,प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया ।

 

 

 

मुख्य अतिथि ने कहा कि इस महाविद्यालय का रिजल्ट बेहतर रहता है यहां के शिक्षक बच्चों के प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि पूर्व में छात्र छात्राएं 90% अंक लाकर ही टॉप हो जाती लेकिन इस बार 95% अंक लाकर भी स्टेट टॉप नहीं कर पाते हैं। अतः बच्चों के बीच कंपटीशन बढ़ गया है और कंपटीशन को मद्देनजर रखते हुए तैयारी करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि श्री अभिषेक कुमार दुबे ने कहा शाहिद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज युवा शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है।प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा कि हमारे शिक्षक बच्चों के दिन में रात मेहनत करते हैं उन्हें स्टेट लेवल में आने के लिए तैयार करते हैं प्रतिवर्ष महाविद्यालय का परिणाम बेहतर रहता है। टॉप छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवम सर्टिफिकेट , नगद राशि (5000 प्रथम,3000द्वितीय 2000 तृतीय )देकर सम्मानित किया गया। उनके माता-पिता को साड़ी और सॉल देकर सम्मानित किया। साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान में आए छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। मौके पर मधुसूदन महतो प्राचार्य रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा। श्री अनूप चक्रवर्ती फागू महतो इंटर कॉलेज कपूरिया, रामेश्वर महतो, संजय सिंह, मदन महतो, ममता देवी मुखिया, बिरबल महतो , प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो एस नारायण, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो पीके ठाकुर,प्रो कल्पना कुमारी, राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो कमला कांत महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद ,पंचानन सिंह चौधरी ,चमन महतो ,मोहित महतो ,जितेंद्र महतो ,चक्रधर महतो ,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार , सचिन महतो, भुनेश्वर महतो, शेखर महतो,शांति देवी ,लाजवंती देवी आदि मौजूद।

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट स्थित गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए की गई एक महत्वपूर्ण बैठक

लोयाबाद कोक प्लांट में आज कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी ने संगठन को लेकर की एक महत्वपूर्ण बैठक अपने आवासीय कार्यालय में किया जिसमें मुख्य रूप से कहा गया कि झारखंड में संगठन को मजबूत बनाने की बात गुड़िया देवी द्वारा की गई वही गुड़िया देवी ने बताया कि आज बहुत सी योजनाएं झारखंड सरकार द्वारा पारित की गई है मगर पुटकी प्रखंड में लोगों तक सरकार द्वारा लाए गए कई महत्वपूर्ण योजना की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाती है जिसे हम लोग सरकार की योजना के बारे में घर घर जाकर लोगों को बताएंगे। साथी महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न की भी आवाज उठाई जाएगी ।

 

 

वही अनुसूचित जाति के कांग्रेस कमेटी जिला सचिव महेंद्र पासवान गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय पहुंच उन्हें अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए पुष्प गुच्छ देकर भी सम्मानित किया इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित निवास रजवार राकेश पासवान महेंद्र पासवान गणेश तुरी पूनम देवी जुबेदा खातून मुस्कान परवीन अनीता देवी लक्ष्मी देवी रीता देवी सबुजा देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे

पुटकी कोक प्लांट स्थित गुड़िया देवी के आवश्यक कार्यालय पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बैठक

लोयाबाद कोक प्लांट में आज कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी ने संगठन को लेकर की एक महत्वपूर्ण बैठक अपने आवासीय कार्यालय में किया जिसमें मुख्य रूप से कहा गया कि झारखंड में संगठन को मजबूत बनाने की बात गुड़िया देवी द्वारा की गई वही गुड़िया देवी ने बताया कि आज बहुत सी योजनाएं झारखंड सरकार द्वारा पारित की गई है मगर पुटकी प्रखंड में लोगों तक सरकार द्वारा लाए गए कई महत्वपूर्ण योजना की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाती है जिसे हम लोग सरकार की योजना के बारे में घर घर जाकर लोगों को बताएंगे। साथी महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न की भी आवाज उठाई जाएगी

 

 

।वही अनुसूचित जाति के कांग्रेस कमेटी जिला सचिव महेंद्र पासवान गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय पहुंच उन्हें अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए पुष्प गुच्छ देकर भी सम्मानित किया इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित निवास रजवार राकेश पासवान महेंद्र पासवान गणेश तुरी पूनम देवी जुबेदा खातून मुस्कान परवीन अनीता देवी लक्ष्मी देवी रीता देवी सबुजा देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे

पुटकी जदयू पार्टी का प्रेस वार्ता।जदयू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह का पुटकी में हुआ भव्य स्वागत

2024 के झारखंड विधानसभा के 81 सीटो पर चुनाव की तैयारी-निर्मल सिंह

पुटकी।झारखण्ड विधानसभा के 81 सीट पर 2024 में चुनाव में प्रत्याशी देने की तैयारी चल है। जदयू के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने जमशेदपुर से टुंडी जाने के क्रम में पुटकी चीरुडीह स्थित रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता में उक्त बातें कही।
उन्होने कहा कि युवाओं से संवाद के लिए झारखंड दौरा पर आया हूँ और ज्यादा से ज्यादा युवओ को जदयू पार्टी में जोड़कर पार्टी को मजबूत करूंगा।
इसके पूर्व झारखंड दौरा पर निकले जदयू प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह का युवा जदयू धनबाद जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान के नेतृत्व में पुटकी प्रभु महतो चौक पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।

 

 

मौके पर जदयू प्रदेश सचिव रोशन कुमार, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता अजय कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा ,प्रदेश सचिव प्रीति पांडेय ,राणा प्रताप सिंह ,अनीता देवी ,राजू सिंह ,उचित महतो ,धनलाल दुबे ,शंकर विश्वकर्मा, आदित्य पासवान, राकेश सिंह ,गिरधारी महतो, लगन महतो ,साधु पासवान ,शशि चौरसिया व अन्य थे।

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट के गुड़िया देवी का मनोनयन, से लोगो मे खुशी का माहौल

पुटकी। लोयाबाद कोक गुड़िया देवी का मनोनयन
पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट के रहने वाली गुड़िया देवी को आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस एस सी डिपार्टमेंट के चेयरमैन श्री केदार पासवान ने गुड़िया देवी के काम के प्रति निष्ठा ईमानदारी झुझारू को देखते हुए प्रदेश सचिव मनोनीत किया। वही गुड़िया देवी ने कहा कि जिस प्रकार अनुसूचित जाति के चेयरमैन श्री केदार पासवान ने हमपर विश्वास करके हमें प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा है मैं उनको आभार करती हूं और हमेशा ही पार्टी के हित में संगठन को मजबूत करने के काम करूंगी । हर पीड़ित परिवार की आवाज बन कर जनसेवा करूंगी।

वही उनके मनोनयन पर दर्जनों महिलाओं ने उनके घर पर पहुंच खुशी जाहिर की और उन्हें माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया

पुटकी अग्नीपथ योजना का परिसंघ के महिलाओं ने की विरोध।

पुटकी अग्नीपथ योजना का परिसंघ के महिलाओं ने की विरोध।

पुटकी कोक प्लांट में आज परिसंघ के महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती गुड़िया देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने उनके आवासीय कार्यालय पर एक बैठक की बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा जारी किया अग्निपथ योजना का विरोध कर नारेबाज़ी भी किया

 

 

 

वहीं परिसंघ के अध्यक्ष गुड़िया देवी अपने कड़े शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार युवाओं नौजवानों को ठगने का काम किया है 4 साल की इस योजना में युवाओं के भविष्य खराब हो जाएगी आज हर क्षेत्र में केंद्र सरकार के नीतियों का विरोध हो रहा है सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है अगर केंद्र सरकार जल्दी ही अग्नीपथ योजना वापस नहीं लेती है तो हम लोग भी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुनम देवी सम्बुजा देवी रीता देवी निवास रजवार सहित दर्जनों की संख्या में आये महिलाएं शामिल थी।

पुटकी , कॉंग्रेस अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष श्री केदार पासवान जी को देवघर जाने के क्रम में गुड़िया देवी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका। फूल मालाओं से किया स्वागत

पुटकी , कॉंग्रेस अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष श्री केदार पासवान जी को देवघर जाने के क्रम में गुड़िया देवी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका। फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया

 

 

 

 

।वही श्री केदार पासवान जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया अग्नीपथ योजना का हम लोग विरोध करते हैं कियोंकि इस योजना से युवाओं को ठगने का काम किया जा रहा है। देश मे बेरोजगारी चरमसीमा में है अगर सरकार जल्द ही अग्नीपथ योजना को वापस नहीं लेती है तब तक हम लोग सरकार के खिलाफ विरोध आंदोलन करते रहेंगे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड़िया देवी पप्पू तुरी राजू दास देवेंद्र कुमार अनिल कुमार निवाश रजवार एम दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।

पुटकी प्रखंड कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का एकदिवासिय धरना

पुटकी, धनबाद प्रखंड काँग्रेस कमिटी के तत्त्वाधान में AICC के महासचिव के.सी वेणुगोपाल एवं झारखंड प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी के निर्देशानुसार पुटकी प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया। धरने के मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के द्वारा दुर्भावना के तहत सम्मान को धूमिल करने के लिए काँग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी और अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी जी को केंद्रीय एजेंसी ईडी, सीबीआई, इनकमटैक्स, का इस्तेमाल करके बार -बार पूछताछ के लिये बुलाकर आम जनता में उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जाना है। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुऐ धनबाद प्रखंड काँग्रेस के अध्यक्ष अवधेश पासवान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी से डरती है इसीलिये ईडी का इस्तेमाल कर रही है। प्रखंड अध्यक्ष कहा कि मोदी सरकार के द्वारा आठ साल में लाया गया हर योजना GST, कृषि बिल,नोटबन्दी,और अब सेना में जाने वाले युवाओं के लिए अग्निपथ योजना सभी का जनता ने विरोध किया क्योंकि सभी योजना केवल कार्पोरेट घराने के फायदे के लिये लाया गया , जिसमे जनता को केवल ठगा जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित साभी काँग्रेस के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारे बाजी किये और कहा कि सरकार अगर विपक्ष के नेताओ खाश कर राहुल गाँधी को केंद्रीय एजेंसी ईडी सीबीआई के जरिए परेशान करेगी तो सड़क से लेकर संसद तक उग्र जनांदोलन किया जायेगा।

 

 

 

 

कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रोफ़ेशनल काँग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो डी. के .सिंह ,अक्षयवर प्रसाद,कयूम खान,संजय सिंह चौधरी,संजय जायसवाल,जितेश सिंह,सुभ्रवरण तिवारी,गुड्डू खान,रामबिलास राम,जितेंद्र शर्मा,प्रियतम रवानी,नवीन पासवान,शक्तिपद पाठक,महाबीर महतो,निवारण महतो,सिकंदर आज़म,सोनू यादव, बिट्टू कुमार सिंह ,सेवालाल सोनकर,मुस्लिम अंसारी,अयूब खान,विशाल महतो, गणेश कुमार महतो,कौशल कुमार वर्मा,राजेन्द्र नोनिया, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित

पुटकी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजय हुए प्रत्याशियों का सम्मान समारोह

पुटकी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत के बाद आज पांडरकनाली पंचायत में मुखिया कुसुम देवी एम समिति सदस्य पूजा कुमारी का नागरिक अविनंदन किया गया। एम जीते हुए प्रत्याशियों ने एक दूसरे को माला एवं मिठाई खिलाकर पहनाकर बधाई दिया।

 

 

 

वही पंचायत समिति सदस्य पूजा देवी ने कहा कि यह जीत हमारी जीत नहीं है यह जनता की जीत है जिसने हमें पहली बार में ही जीत दिलाई उन्होंने कहा कि मैं हर वक्त हर समय जनता की सेवा में तत्पर रहूंगी। एवं क्षेत्र का विकास पर ध्यान आकर्षित करूंगी।
वही जीत की हैट्रिक लगाने वाली पांडर कनाली पंचायत की मुखिया कुसुम देवी ने भी जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने हमें तीसरी बार पंचायत चुनाव में जीत दिलाई है मैं अपने क्षेत्र के विकास कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगी।

जनता को संबोधित करते हुए गुड़िया देवी ने भी जनता को धन्यवाद दिया कहां हम लोग समाज के हित लिए हमेशा ही कार्य करते हैं और करते रहेंगे

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड़िया देवी पूनम देवी मीरा देवी सम्बुजा देवी रीता देवी अनीता देवी निवास रजवार राजेंद्र जैसवार कुंदन पासवान रवि रजवार साबू देवी माला देवी विक्की रजवार विक्रम पासवान संतोष पासवान करण कुमार अजय पासवान इत्यादि लोग उपस्थित थे

धनबाद : लोयाबाद में आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने अपने आवासीय कार्यालय पर किया प्रेस वार्ता

धनबाद : लोयाबाद में आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने अपने आवासीय कार्यालय पर एक प्रेस वार्ताबका आयोजन कर कहा कि बासजोड़ा स्थिति पिछले दिनों साकार मास जॉइंट वेंचर आउट सोसिंग कंपनी में दुर्घटना से एक व्यक्ति के मौत के मामले मे महीनों बीत जाने के बाद भी डीजीएमएस जांच में बिलंब कर रही है!उन्होंने आउट सोसिंग प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधक घटना स्थल को खनन कर साक्ष को मिटाने का काम कर रही है!

 

 

 

कंपनी सुरक्षा को नजरअंदाज काम कर रही है । आएदिन आउटसोर्सिंग कंपनी में दुर्घटना घट रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी हमने डीजीएमएस को जाँच के लिए पत्राचार किया मगर अबतक कंपनी में जांच नही हो पाई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही डीजीएमएस घटना की जांच नही करती है तो हमलोग धनबाद जिला मुख्यालय पर आगामी 06/06/2022 को धरना देगे।ओर 04/07/2022 को डी जी एम एस कार्यालय के समक्ष धरना देकर जांच में गति और घटना में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करने की मांग करेंगे!प्रेस वार्ता मे जीतू पासवान, संतोष पासवान, विनोद पासवान,लखन राम, जीतू बर्नावाल, राजू रवानी आदि मौजूद थे!