पुटकी ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह के पुत्र ने अपने जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण
पुटकी ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रणजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह के पुत्र भगत सिंह ने अपने 14वा जन्मदिन के अवसर पर हर साल वृक्षारोपण करते हैं, आज भी गोपालीचक नंबर 2 हनुमान मंदिर के प्रांगण में उनके द्वारा फलदार एवं छायादार 10 वृक्ष लगाएं जिनमें आम, अशोक , रबड़, अमरूद, नीम ,पीपल , जैसे वृक्ष शामिल हैं ।और उन सभी वृक्षों को ईटे और सीमेंट के द्वारा उसकी घेराबंदी भी कराई जा रहि हैं

वही भगत सिंह के पिता एवं ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह लगातार पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास करते रहते हैं ताकि लोगों को शुद्ध वायु मिल सके उनके पुत्र भी उन्ही के नक्शे कदम पर चल रहे। उनके द्वारा इस कार्य को लोगो ने खूब सराहा।
