SDM को ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश,
SDM को ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश,
गढ़वा : जिले में बालू माफियाओं की हिम्मत सर चढ़ कर बोल रही है. जहां माफियाओं ने श्रीबंशीधर नगर के SDM आलोक कुमार के गाड़ी को कुचलने की कोशिश की. IAS अधिकारी आलोक कुमार की यह पहली पोस्टिंग है. जो रात के समय बालू माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करने के लिए निकले थें. इस दौरान इनकी ही जान आफत में आ गई.
दरअसल, गढ़वा जिले में उतर प्रदेश के बालू माफिया काफी सक्रिय हैं. यंहा माफिया प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक बालू लेने के लिए आते हैं. जिले में दर्जनों वैध और अवैध घाटों से ओवरलोड बालू लेकर ये माफिया बड़े-बड़े मंडियों में प्रति ट्रक 60 से 80 हजार प्रति ट्रक बालू बेचते हैं. SDM आलोक कुमार को इसा बात की जानकारी मिली कि बड़ी संख्या में बालू से लदे ट्रकों का एक खेप यूपी जा रहा है. तभी SDM ने अपनी एक टीम बनाई, छापेमारी में निकले और ट्रकों को पकड़ना शुरू किए तो बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया. लोग जैसे-तैसे अपनी-अपनी ट्रकों को लेकर भागने लगे इस दौरान एसडीएम ने 30 से 40 ट्रकों को NH-75 पर पकड़ा और कार्यवाई के लिए जिला खनन को भेज दिया.
SDM की छापेमारी से बौखलाए माफियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि अपने ट्रक से इनके गाड़ी को कुचलने की कोशिश की, लेकिन SDM किसी तरह बच निकले. मामले में DC ने कहा कि निर्देशानुसार छापेमारी की गई और अवैध बालू से लदे ट्रकों को पकड़ा गया. लेकिन एसडीएम छापेमारी के समय माफियाओं ने उनकी गाड़ी को कुचलने की कोशिश की जिसकी जांच की जा रही है.हलचल


थाना क्षेत्र में लगातार दो बार दविश देकर कोयला तस्करों में हड़कम्प सा मचा दिए। धनबाद एएसपी और थाना प्रभारी विकास यादव ने क्षेत्र के कई ठिकानों में छापेमारी कर अवैध कोयला जब्त किया। दोपहर लगभग तीन बजे सेंदरा 10 नंबर में 02 टन कच्चा कोयला व फोड़ा को ट्रक्टर में लोड कर थाना लाया गया।फिर एएसपी ने खुद रात लगभग 8 बजे लोयाबाद स्टेशन के समीप कनकनी मैगजीन ग्राउंड में छापेमारी कर लगभग 350 बोरा कच्चा कोयला को जब्त कर लिए। छापेमारी के दौरान एएसपी ने बताया कि करीबन 37 टन से ज्यादा कच्चा कोयला जब्त किया गया है। कोयले की अनुमति कीमत दो लाख से अधिक पुलिस के इस कार्यवाही से कोयला तस्करों में हड़कम मचा हुआ है।