शिवशंकर ज्वेलर्स में गुरुवार को अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया.

: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बाजार में स्थित शिवशंकर ज्वेलर्स में गुरुवार को अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया. ज्वेलर्स संचालक शशिकांत बर्मन द्वारा विरोध करने पर उनके साथ जमकर मारपीट की गयी. जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए. अपराधियों ने शशिकांत को रिवाल्वर की बट से मारकर जख्मी कर दिया और सोने और चांदी के कुछ जेवरात लूटकर भाग गये.

शशिकांत ने बताया कि घटना के समय वे दुकान पर बैठे हुए थे. इसी दौरान चार अपराधी उनके पास आए एवं अंगूठी दिखाने को कहा. इसी दौरान अपराधियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी एवं चांदी की ज्वेलरी लेकर भागने लगे. शशिकांत पिता शिव शंकर बर्मन अपराधियों से भिड़ गए. विरोध करने पर अपराधी लूट के बीच में ही भाग निकले. बाइक से भाग रहे दो अपराधियों को संचालक के चाचा बासुदेव प्रसाद बर्मन एवं धर्मेंद्र गुप्ता ने पीछा कर पकड़ लिया और शोर मचाने लगे. एक अपराधी ने रिवाल्वर दिखा कर दोनो को जान मारने की धमकी दी और भागने लगे. फिर भी दोनों ने अपराधियों की बाइक को उलट दिया. फिर अपराधी पैदल ही जीटी रोड सर्विस लेन में दौड़ते हुए भाग गय
बताया जाता हे कि कुछ दूर आगे बढ़ने पर अपराधियों ने एक अन्य राहगीर तैयब अंसारी की बाइक को रिवाल्वर की नोक पर लूट लिया और उसी बाइक से भाग निकले. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद सिंह, एएसआई मनोज कुमार, पीके सुधांशु और चंद्रपति सिंह पहुंचे. पुलिस ने ज्वेलर्स संचालक से जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों द्वारा छोड़ी गई बाइक और रिवाल्वर की एक गोली बरामद की. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालने में जुटी है. मौके पर डीएसपी मुख्यालय वन अमर कुमार पांडे भी पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *