केंदुआ बीसीसीएल क़े गोनुडीह वृंदावन पार्क पहाड़ स्थित काली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा क़े साथ 5 दिवसीय कार्यकर्म आरम्भ

केंदुआ बीसीसीएल क़े गोनुडीह वृंदावन पार्क पहाड़ स्थित काली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा क़े साथ 5 दिवसीय कार्यकर्म रखा गया जिसमें नगर भर्मण हरिकीर्तन भंडारा भी कराया जायेगा गुरुवार को सोभा यात्रा निकाला गया जिसमें 251 महिलाओं एम युवतियों ने माथा पर कलश लेकर गोनुडीह खरीकाबाद रवानी बस्ती होते हुए कुसुंडा तालाब से जल उठाव कर पूर्ण पार्क स्थित मंदिर पहुंच निशान अर्पण करेंगे, वही संजीत उर्फ़ टुनटुन यादव ने बताया की 5 दिवसीय कार्यक्रम है भक्तगण इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और पुण्य के भागीबने भक्तगण पूरे उत्साह के साथ माथे पर कलश रखकर रखकर चल रहे थे. ढ़ोल  नागाड़ो से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया

 

 

कार्यक्रम मे राजेश  यादव  संतोष  यादव  बूटाली यादव  शिवकुमार  यादव एम अन्य लोगो ने पूजा मे भाग  लिया और भगवान  क़े चरणों  मे माथा टेका

कतरास मे खुला श्री गुरुकृपा इंफोटेक का दूसरा ब्रांच.

कतरास, कतरा मे खुला श्री गुरुकृपा इंफोटेक का दूसरा ब्रांच.

कतरास स्तिथ पच गढ़ी बाजार झारखण्ड मिशन भवन मे आज गुरुकृपा इन्फोटेक का दूसरा ब्रांच का शुभारंभ हुआ, जिससे आसपास के लोगों में खुशी देखी गई. वही गुरुकृपा इन्फोटेक के डायरेक्टर विमल वर्मा ने बताया की हम लोग गुरुकृपा इन्फोटेक का दूसरा ब्रांच कतरास बाजार में खोला गया है जिससे आसपास के रहने वाले बच्चों को कंप्यूटर सीखने में काफी फ़ायदा मिलेगा बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा अनुभवी कंप्यूटर शिक्षकों के द्वारा हमलोग हुनरमंद बनाएंगे.

 

वही सेंटर के अनुभवी शिक्षिका सह सेंटर हेड पिंकी वर्मा ने कहां की आज के आधुनिक युग में सभी लोगों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए मात्र 599 मे बच्चों को बेसिक
D c, a करवा रहे हैं गरीब बच्चों को भी ध्यान में रखा गया है हमारी पहली प्राथमिकता है बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ताकि बच्चे आत्मनिर्भर बन सके.

धनबाद बलियापुर मे अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली.

बलियापुर : बलियापुर के दैनिक भास्कर के जाने-माने पत्रकार प्रवीर कुमार महतो को बुधवार 17 मई की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है. गोली कमर के ऊपर बाएं हिस्से पर लगी है. बलियापुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया है.

 

 

जानकारी के मुताबिक वो बलियापुर बाजार से अपने घर रघुनाथपुर जा रहे थे. तभी 9:45 बजे बलियापुर थाना क्षेत्र के रखितपुर के सामने अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. जिससे वह अपने बाइक से गिर पड़े. इसकी सूचना पर बलियापुर थाना प्रभारी पंकज कुमार वर्मा घटनास्थल पहुंचे. गंभीर स्थिति में उन्हें बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस घटना से पत्रकार समेत लोगों में रोष व्याप्त है सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तारी करने का मांग कर रहे हैं.

पूटकी कांग्रेस की जीत पर लोयाबाद कोक प्लांट मे कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी के नेतृत्व में लोगों में मिठाई बांट जश्न मनाया गया

पूटकी कांग्रेस की जीत पर लोयाबाद कोक प्लांट मे कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी के नेतृत्व में लोगों में मिठाई बांट जश्न मनाया गया

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर कांग्रेस, कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव श्रीमती गुड़िया देवी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं एम आम जनता के बीच मिठाइयां बांट जश्न मनाया गया ल वही गुड़िया देवी ने कहा कि विघटनकारी शक्तियों के जुमलो के प्रभाव में न आकर राष्ट्रहित में कर्नाटक की जनता द्वारा लिए गए निर्णय के लिए कर्नाटक के मतदाताओं का आभार व्यक्त करती हु. कर्नाटक तो एक झांकी है पूरा देश अभी बाकी है आने वाले समय में जनता भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने की काम करेंगी.

 

इस अवसर पर मालती देवी संबुजा देवी, पूनम देवी, निवास रजवार पूजा देवी एम दर्जनों की संख्या मे लोग उपस्थित हुए

धनबाद,SSP ने अपनी मां के शव को कांधा दे कर दी विदाई..मोहलबनी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

नम आंखों से धनबाद SSP ने अपनी मां के शव को कांधा दे कर दी विदाई..मोहलबनी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार की माता शकुंतला देवी की गुरुवार को स्वर्गवास होने के पश्चात शुक्रवार की सुबह एसएसपी के सरकारी आवास से अंतिम यात्रा मोहलबनी घाट के लिए निकली..

 

अंतिम संस्कार के लिए निकली विदाई यात्रा में सैकड़ो लोग हुए शामिल..

अंतिम यात्रा में वरीय पुलिस अधीक्षक और उनके भाई ने नम आंखों से कांधा देकर अपनी मां को अंतिम विदाई दी उनके आंखों में अपने मां से दूर होने का दर्द साफ तौर पर नजर आ रहा था पुरा परिवार इस अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर परिवार की बुजुर्ग शकुंतला देवी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी वही अंतिम यात्रा में जिले भर के प्रशासनिक आला अधिकारी,, बुद्धिजीवी, राजनीतिक दल से जुड़े नेता ,सामाजिक कार्यकर्ता ,मीडिया कर्मी व शहर के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे..

आपको बता दें कि एसएसपी संजीव कुमार की माता का तबियत पिछले दिनों खराब हो थी, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया ,हालांकि बढ़ती उम्र के कई बीमारियों से लड़ते हुए 72 वर्षीय शंकुतला मेहता ने गुरुवार को अंतिम सांस ली..उन्होंने अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गई है…धनबाद एसएसपी के माता के निधन पर सैकड़ो लोगों ने श्रद्धांजलि दी…

पूटकी,अदभूत प्रतिभा के धनी हैं डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुसा के नए प्राचार्य श्री राकेश कुमार सिन्हा

अदभूत प्रतिभा के धनी हैं डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुसा के नए प्राचार्य
श्री राकेश कुमार सिन्हा

श्री राकेश कुमार सिन्हा नए प्राचार्य के तौर पर डी.ए.वी पब्लिक स्कूल अलकुसा में अपना पदभार दिनांक 24 अप्रैल 2023 को ग्रहण कर लिया।
श्री सिन्हा इससे पूर्व डी.ए.वी सेंटनरी पब्लिक स्कूल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधीन ) भवनाथपुर टाउनशिप, जिला गढ़वा में कार्यरत थे।
श्री सिन्हा ने डीएवी संस्था से वर्ष 16 अप्रैल 2016 में, (डी.ए.वी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी नई दिल्ली) एक प्राचार्य के तौर पर जुड़े। इससे पूर्व उन्होंने नवोदय विद्यालय, (मानव संसाधन विकास मंत्रालय, स्कूल साहित्य और शिक्षा विभाग, भारत सरकार) जैसे प्रतिष्ठित संस्था में पीजीटी गणित के वरीय शिक्षक के रूप अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इन्होने अपनी सेवायें उत्तर पूर्वी राज्यों जैसे असम, मेघालय, मणिपुर तथा चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और धनबाद शहर में अपनी सेवायें दे रहे हैं I

 

 

श्री सिन्हा जी की पहचान एक अनुशासित एवं कुशल प्रशासक के तौर पर की जाती है। कठोर परिश्रम एवं लगन से किसी कार्य को करना इनका पर्याय है I
अपने कार्य के प्रति समर्पित श्री सिन्हा एक मृदु भाषी एवं शालीन व्यक्तित्व के भी धनी हैं। विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों के बीच ये काफी लोकप्रिय हैं।
इन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सभी के साथ कार्य करने और जिले में विद्यालय को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए संकल्प लिया है।

पूटकी, डी ए वी अलकूसा मे नये प्रचार्य आर के सिन्हा ने 24 अप्रैल को अपना पदभार ग्रहण किया.

पूटकी, डी ए वी अलकूसा मे नये प्रचार्य आर के सिन्हा ने 24 अप्रैल को अपना पदभार ग्रहण किया. उन्होंने कहाँ की बच्चों की अच्छी शिक्षा देना मेरी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने बच्चों से अपील किया कि मन लगाकर पढ़ाई करें ताकि विद्यालय ओर देश का नाम रोशन हो. किसी तरह समस्या हो  तो सीधे मुझसे संपर्क करें ताकि मैं आपके समस्या का निदान कर सकूं वही उनके पदभार ग्रहण करने के बाद विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मियों ने उन्हें बधाई दिया

पूटकी, सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी पर देर रात अपराधियों ने दहशत फैलाने क़े लिए कि बम बाजी

धनबाद , पूटकी  अपराधियों ने देर रात की बम बाजी.
एंकर, धनबाद.
पूटकी थाना क्षेत्र के एकड़ा स्थित एस एन आर बी एस जेबी ( सिंह नेचुरल) आउटसोर्सिंग कंपनी में देर रात बाइक सवार अपराधियों ने वर्चस्व काम करने के लिए बम बाजी कर दहशत फैलाने की कोसिस किया हलाकि इस घटना मे कोई हताहत नहीं हुआ है , वही कंपनी मे आये ड्राइवर ने बताया कि देर रात 2:00 बजे हम लोग कंपनी परिसर में सोए थे तभी कंपनी के कैंपस में धमाके की आवाज सुनाई दी धमाके से ईट पत्थर उड़कर हमारे वाहन मे लगी हमलोग भयभीत हो गए सुबह हमलोग घटना की जानकारी प्रबंधन को दिए

 

 

वही घटना की सूचना मिलते ही पूटकी एम लोयाबाद पुलिस घटनास्थल से दो जिन्दा बम बरामद कर पानी मे डालकर निष्क्रिय कर . घटना की तफ्तीश में जूट गई.

  1. नए आउटसोर्सिंग खुलने से अपराधी किस्म के लोग अपना वर्चव कायम करने के लिए घटना को दें रहे अंजाम. पुटकी थाना प्रभारी  ने दूरभाष पर कहा कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होगी

केंदुआ,बीसीसीएल कुसुण्डा क्षेत्रीय कार्यालय परिसर मे महाप्रबंधक वी के गोयल ने वाटर स्प्रीकंलर टेंकर का किया उद्घाटन

धनबाद-बीसीसीएल कुसुण्डा क्षेत्रीय कार्यालय परिसर मे महाप्रबंधक वी के गोयल ने वाटर स्प्रीकंलर टेंकर का उद्घाटन नारियल फोड़ कर किया।इस दौरान उन्होने कहा कि इससे क्षेत्र मे सड़को पर धुल कण प्रदुषण को कम करने मे सहायता मिलेगी। उन्होने कहा कि टेंकर मे प्रयुक्त हाइवा क्षेत्रीय कर्मशाला मे आइडल रखा था। जिसे टेंकर मे परिवर्तित कर जनोपयोगी कार्य मे लगाया गया है।इस मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी समेत युनियन प्रतिनिधि भी मौजुद थे।

धनबाद बाईक सवार अपराधियों ने गैंगस्टर फहीम खान के पुत्र एम उसके सहयोगी पर की फायरिंग

चर्चित गैंग्स ऑफ वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान एवं उसके सहयोगी ढोलू खान पर अज्ञात अपराधियों द्वारा गोलीबार की है। जिसमें इकबाल के सहयोगी ढोलू की मौत हो जाने की बात कही जा रही है। वहीं इकबाल खान को बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम वासेपुर स्थित आरा मोड़ से मटकुरिया जाने वाले रास्ते पर गैंगस्टर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान और उसके सहयोगी ढोलू को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान ढोलू की मौत हो गई है, जबकि इकबाल खान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है