डीएम पब्लिक स्कूल, परसिया, पुटकी को मिली सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी (+2) की मान्यता।
डीएम पब्लिक स्कूल, परसिया, पुटकी को मिली सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी (+2) की मान्यता।
पुटकी : डीएम पब्लिक स्कूल परसिया, पुटकी को सीनियर सेकेंडरी की मान्यता दिनांक 18/07/23 को प्राप्त हो चुकी हैं।

बच्चों को अनुशासन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना पहली प्राथमिकता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज हमारे विद्यालय इस गौरवान्वित पल हैं। विद्यालय के डायरेक्टर मनोज कुमार महतो, एकेडमिक डायरेक्टर यूएस पांडे, विद्यालय की प्राचार्या डॉ. गुंजन अरोड़ा, उप प्रधानाचार्य त्रिलोचन पांडे , सभी शिक्षक/ शिक्षिकाएं अपनी खुशी जाहिर की इस उपलक्ष्य में विद्यालय के डायरेक्टर मनोज कुमार महतो ने विद्यालय के सभी अध्यापकों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवं आगामी भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और भी बेहतर प्रदर्शन करने हेतु सभी शिक्षकों को प्रेरित किया। प्लस टू की मान्यता मिल जाने से आसपास के लोगों की खुशी देखी गई
