सिजुआ,प्रखंड स्तरीय मैच में शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज 0-3 से विजय
सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसायटी की ओर से 62वी सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन में प्रखंड स्तरीय मैच में शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज 0-3 से विजय हुआ।आज कॉलेज परिवार की ओर से इन्हें माला पहनाकर एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।आगामी दिनांक 25-7-2023 दिन मंगलवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय मैच के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई यह मैच सिजुआ स्टेडियम में आयोजित होगी। प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा कि हमारा महाविद्यालय सिर्फ पढ़ाई लिखाई में ही नहीं बल्कि खेलकूद,कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी पूरे राज्य में अब्बल है।

मौके पर प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो एस नारायण, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो ,प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी ,प्रो चमन महतो, शेखर महतो, राजकुमारी,नेहा कुमारी,तेंडुलकर भट्ट ,मोहित महतो ,जितेंद्र महतो ,चक्रधर महतो ,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार, पंकज महतो, भुनेश्वर महतो,शांति देवी ,लाजवंती देवी, प्रदीप महतो एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
