धनबाद,पुटकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध कोइला लदा हाइवा किया जब्त

धनबाद : पुटकी थाना क्षेत्र के करकेन्द मोड़ के पास चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक हाईवा गाड़ी संख्या JH 10 BT 5226 में अवैध कोयला लदा हाइवा पकड़ कर थाना लाया.जिसमे हाईवा चालक अवैध कोयला लदे वाहन के साथ पकड़ा गया.हाईवा चालक बिरजू बाउरी काको मठ कतरास का रहने वाला बताया जा रहा है.उसने बताया कि मोडीडीह से कोयला लेकर वाहन मालिक मंटू महतो जगेसर मोड़(काको मठ के पास) रहने वाला बोला कि तुम कोयला गाड़ी लेकर जाओ पुटकी पार करने के बाद तुमको बताएंगे की कहा जाना है.चालक बिरजू बाउरी ने कहा कि हाईवा में 18 टन कोयला लोड है. कागजात नहीं दिखाने से पुटकी पुलिस ने हाईवा मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया

 

 

है.बताते चलें कि डीसी, एसएसपी के कड़े आदेश के बावजूद जिले के कई थाना क्षेत्र में कोयला तस्करी जोरो पर हैं. और तस्करो का मनोबल सातवे आसमान पर हैं वे पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं.सूत्रों की मानें तो यह अवैध कोयला कपूरिया के एक भट्ठे में जा रही थी.यह धंधा कई दिनों से चल रहा था इसमें कई सफेदपोश भी शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *