केंदुआ मे धनबाद जनता दल यू की बैठक संपन्न
केंदुआ, मे जदयू पार्टी की बैठक संपन्न.
केंदुआ मे धनबाद जिला जनता दल (यू o) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला महासचिव कामेश्वर यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जनता दल यू पिंटू कुमार सिंह उपस्थित हुए. बैठक मे 10 सूत्री मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया .

वही धनबाद जनता दल यू जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनियां स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन ना देखकर बाहरी लोगों को काम पर रख रही है जिसका विरोध जनता दल यू करती है,, सरकार के निर्देशानुसार स्थानीय बेरोजगारों को 75 परसेंट नियोजन आउटसोर्सिंग कंपनियों में देने का प्रावधान है मगर कंपनी राजनीतिक रंगबाज एवं दबाव में काम कर रही है साथ ही आउटसोर्सिंग कंपनियां डीजीएमएस के गाइडलाइंस का धज्जियां उड़ा के रख दी है प्रदूषण से लोग बीमार पर रहे है . पानी बिजली की घोर संकट है मगर इस पर ध्यान सरकार का अब तक नहीं गया. उन्होंने कड़े शब्दों में बीसीसीएल प्रबंधक को चेतावनी भी दिया. सोमवार को जनता दल यू 10 सूत्री मांग पत्र भी बीसीसीएल प्रबंधक को देने की बात कही. वही युवा जिलाध्यक्ष रुपेश पासवान ने भी बीसीसीएल के नीतियों के खिलाफ कहा की अगर आउटसोर्सिंग कंपनी स्थानीय बेरोजगारों को अनदेखा करेंगी तो जनता दल यू आंदोलन करने को बाध्य होगी.
इस बैठक में मुख्य रूप से कामेश्वर यादव भगवानदास शर्मा , राजेंद्र राही बबलू मोदक अनीता देवी पुष्पा पांडे बैजू सिन्हा धनलाल दुबे . साधु शरण पासवान राजेश राम उपस्थित थे
