धनबाद, अपराधियों ने मछली व्यवसाय के आवास पर की फायरिंग

धनबाद।मंगलवार की रात करीब 2:00 बाइक सवार अपराधियों के द्वारा वासेपुर शमशेर नगर स्थित मछली व्यवसाई व रियल एस्टेट कारोबारी रसीद महाजन के आवास पर फायरिंग की घटना घटी थी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार दो अपराधी आवास पहुंचे । एक अपराधी बाइक पर सवार है। दूसरा अपराधी नीचे उतरते ही पिस्टल से लगातार फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

 

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी के साथ शूटर मेजर की एक चिट्ठी वायरल हो रही है। प्रिंस खान के गुर्गे शूटर मेजर ने चिट्ठी में लिखा है कि रसीद महाजन के आवास पर गोली चलने की घटना को हम स्वीकार करते हैं। धनबाद के सभी व्यवसायियों को मेजर शूटर के द्वारा धमकी दी जा रही है। उसने आगे लिखा है कि मेजर की गोली से कोई भी नहीं बच पाएगा। रसीद महाजन को धमकी देते हुए लिखा गया है कि रसीद महाजन बॉडीगार्ड के साथ घूमता है तो क्या हुआ पहले गार्ड को ठोकेंगे फिर तुमको ठोकेंगे नहीं तो छोटे सरकार से बात कर मैनेज कर लो। धनबाद की सड़कों पर खून सूखने नहीं देंगे जब तक सारे व्यापारी और सारे दुश्मन का सिर झुक नहीं जाता जब तक दुर्गापुर जाने की तैयारी कर लो।

 

हालांकि परिवार के लोगों के द्वारा गोली चलने की घटना की पुष्टि नहीं की जा रही है परिवार के लोगों का कहना है कि सभी रात में सोए हुए थे बाहर क्या हुआ इस बात की कोई भी जानकारी नहीं है मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चार खोखा मौके से बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *