रांची,झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रदीप वर्मा को अपने उम्मीदवार के रुप में चुना है. ,

रांची झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रदीप वर्मा को अपने उम्मीदवार के रुप में चुना है. बता दें, झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव के लिए तिथि का ऐलान हो चुका है इसके मुताबिक, 21 मार्च को वोटिंग होगी और इसी दिन चुनाव के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे

 

. जानकारी के लिए बता दें, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहु और बीजेपी के समीर उरांव का कार्यकाल 3 माई को समाप्त हो रहा है और इनके ही राज्यसभा सीटों पर 21 मार्च को चुनाव होगा.

केंदुआ,आर्म्स के साथ एक युवक गिरफ्तार,डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी*

*आर्म्स के साथ एक युवक गिरफ्तार,डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी*

केंदुआ : केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बीसीसीएल कुसुंडा एरिया KDS -1 साइडिंग से एक देशी कट्टा ओर एक जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को केंदुआडीह पुलिस की टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है.

 

 

धनबाद डी एस पी दीपक कुमार ने केंदुआडीह थाना में प्रेस वार्ता कर बताया की आज सुबह वरीय अधीक्षक को गुप्त सुचना मिली थी की बीसीसीएल के साइडिंग के आस पास एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहा है. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर एक टीम गठित की गई.गठित टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी केंदुआडीह आर एन ठाकुर कर रहे थे.

टीम के द्वारा बीसीसीएल के k D S के -1साइडिंग में छापेमारी कर 20 वर्षीय साजन कुमार राम को एक देशी कट्टा ओर एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार अपराधी पहले बैटरी चोरी में जेल जा चुका है. फिलहाल उसका आपराधिक इतिहास पुलिस के द्वारा खांगाला जा रहा

धनबाद :लोकसभा चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस तैयार – गुड़िया देवी

लोकसभा चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस तैयार – गुड़िया देवी
धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने सोमवार को झरिया विधानसभा प्रभारी के रूप में गुड़िया देवी को पत्र सौंपा ।
सीता राणा ने कहा कि आगामी कुछ माह में लोकसभा चुनाव होना तय है। धनबाद के सभी विधानसभा में प्रभारी की नियुक्ति की गई है। सभी विधानसभा के प्रभारी संगठन के मजबूती और कांग्रेस के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा और प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देशानुसार नारी न्याय महासम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जायेगा। गुड़िया देवी को झरिया विधानसभा का नव दायित्व सौंपा है।

गुड़िया देवी ने कहा कि जो दायित्व दिया गया है उसका ईमानदारी से पूरा किया जायेगा। महिलाओं को जागरूक करने, संगठन से जोड़ने और महिलाओं के अधिकार और सम्मान को लेकर नारी न्याय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही झरिया विधानसभा से कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी जिसमे महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।

पुटकी, लोकसभा चूनाव को लेकर न्यू मेरिन मे आजसू की बैठक

केंदुआ : शुक्रवार को आजसू पार्टी का केंद्रीय समिति द्वारा संगठन को मजबूती एवं बिस्तर हेतु दिए गए निर्देशों का पालन एवं निष्पादन करने के लिए धनबाद अंचल क्षेत्र एवं मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओ की बैठक नगर मंडल अध्यक्ष जीतू पासवान की अध्यक्षता मे करकेन्द न्यू मेरिन आई एन चंन्द्रो गोपालीचक मे बैठक की गई.बैठक मे मंच संचालन छोटू सिन्हा ने किया. बैठक मे मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष मंटू महतो उपस्थिति थे.वही बैठक संबोधित किया और कहा की आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर बूथ स्तरीय बैठक की गई. जिसमें बूथ कमेटी का गठन,वार्ड कमेटी का गठन, सभी प्रकोष्ठों का गठन,चूल्हा प्रमुख एवं महिला समिति का विस्तार किया गया. वही कुछ लोगो को जिला कमिटी व नगर कमिटी का पदभार दिया गया. वही जिलाध्यक्ष ने सभी को माला पहनकर स्वागत किया.

 

 

मौके पर भगवान दास शर्मा,कल्लू चौधरी,हीरालाल महतो, संतोष कुशवाहा, राजेश गुप्ता, पप्पू सिंह, डॉ. आर के गोस्वामी, धर्म प्रसाद गुप्ता,संतोष पासवान, सागर सिंह, प्रताप रवानी, बबलू पासवान,विनय सिंह,विनय यादव, संतोष महतो, पंकज पटेल, रविंद्र पासवान,सूरज पासवान आदि सैकड़ो आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे.

रांची,हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी मूल संगठन ने 1 फरवरी को बंद का ऐलान किया

/डेस्कः पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. कई घंटो की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है. एक्साईज घोटाला,अवैध खनन समेत जमीन घोटाले से संबंधित मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है. हेमंत सोरेन को ईडी दफ्तर लाया गया है.

 

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी उनसे मिलने ईडी कार्यालय पहुंची हैं. इस दौरान अन्य परिवारिक सदस्य भी साथ हैंं. कल सुबह 10:30 वजे हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन के मामले पर सुनवाई होगी.महाधिवक्ता दफ्तर से केस फाइल किया गया है. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी मूल संगठन ने 1 फरवरी को बंद का ऐलान किया है.

पुटकी महिला नेत्री गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय मे बापू की मनी पुण्यतिथि

पुटकी महिला नेत्री गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय मे बापू की मनी पुण्यतिथि

 

धनबाद, पुटकी कोक प्लांट स्थित अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया । पुण्यतिथि पर गुड़िया देवी ने कहा कि महात्मा गांधी को पूरा देश उन्हें राष्ट्रपिता के नाम से जानते हैं। 30 जनवरी 1948 को गांधी जी हत्या हुई थी। नाथुराम गोडसे ने उस समय गांधी जी को गोली मारी थी, जब वह दिल्ली के बिड़ला हाउस में एक प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। आज हम लोगों को उनके ही द्वारा बताए गए नक्शे कदम पर चलने की आवश्यकता है

 

वही निवास रजवार ने लोगों से अपील करते हुए कहा की महात्मा गांधी समाज के हर वर्ग मैं समानता प्रेम का भाव रखते थे उनके आदर्शों पर हम लोगों को चलने की जरूरत है इस कार्यक्रम में उनके साथ रामसेवक प्रजापति पूनम देवी पूजा कुमारी अंजू देवी सुरेंद्र रजवार डब्लू इत्यादि लोग उपस्थित थे

पुटकी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडियन बैंक के मैनेजर चंदन दुबे ने किया झंडा तोलन

पुटकी 75वॉ गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडियन बैंक के मैनेजर चंदन दुबे ने बैंक के मुख्य द्वार के समीप झंडा तोलन किया वहीं उन्होंने कहा कि आज भारत अपना 75 वॉ गणतंत्र दिवस मना रहा है अब गणतंत्र के रूप में 76वॉ मे प्रवेश कर गए हैं इसलिए मैं सभी झारखंड वासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हु

 

 

 

इस कार्यक्रम में उनके साथ बैंक के कई कर्मी व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

पुटकी,अखिल झारखंड दुसाध महासभा मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम मे पहुंचे बिहार के पूर्व सांसद ब्रह्मदेव आनंद

अखिल झारखंड दुसाध महासभा का मिलन समारोह मे पहुंचे बिहार के पूर्व सांसद ब्रह्मदेव आनंद

धनबाद अखिल झारखंड दुसाध महासभा के मिलन समारोह
सह वन भोज कार्यक्रम पुटकी के नेहरू पार्क में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता अर्जुन पासवान एम संचालन विजय पासवान ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा के पूर्व सांसद ब्रह्मदेव आनंद उपस्थित हुए उन्होंने समाज को एकजुट करने पर बल दिया साथ ही कहा की आप अपने बच्चों को शिक्षित एवं कुशल योग्य बनाएं उद्योग धंधे में लगाए साथ ही कहा कि जब हमारा दलित समाज आगे बढ़ेगा तो झारखंड भी बढ़ेगी उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उद्योग विभाग के रामप्रवेश पासवान से भी बात हुई है वह जल्द ही झारखंड में कैंप लगाकर बेरोजगारों बैंक के माध्यम से ऋण देंगे ताकि लोग अपना व्यवसाय कर सके

 

इस कार्यक्रम में उनके साथ शिवनंदन पासवान विजय पासवान जयप्रकाश पासवान आईडी पासवान कुसुम देवी देवाशीष पासवान सुभाष पासवान
रामचरित्र पासवान रामप्रवेश पासवान रामविलास पासवान भोला पासवान मनोज पासवान अमरिंदर पासवान रामचंद्र पासवान आशीष पासवान मंजू देवी लकी देवी पासवान इत्यादि लोग उपस्थित थे

पुटकी डैफोडिल्स स्कूल में शान से लहराया तिरंगा

डैफोडिल्स में शान से लहराया तिरंगा

धनबाद, करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकाडेमी तथा डैफोडिल्स बचपन में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्राचार्य तापस बनर्जी ने तिरंगा फहराया। बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगे को सलामी दिया। तत्पचात बच्चों द्बारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। केन्दुआ में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में डैफोडिल्स के बच्चों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा सिंह नीरज थी। झंडोत्तोलन के बाद बच्चों में मिठाइयां बाटी गई। इस मौके पर पूर्णिमा सिंह तथा तापस बनर्जी ने गणतंत्रता दिवस के बारे बच्चों को जानकारी दी।

धनबाद,श्रीराम प्लाजा में चल रहे टाटा म्युचुअल फंड के कार्यालय में बीते रविवार को हुए हत्याकांड का धनबाद पुलिस ने उद्भेदन किया, पुलिस ने आरोपित ब्रांच मैनेजर नीरज आंनद को किया ग्रिफ्तार

श्रीराम प्लाजा में चल रहे टाटा म्युचुअल फंड के कार्यालय में बीते रविवार को हुए हत्याकांड का धनबाद पुलिस ने उद्भेदन किया, पुलिस ने आरोपित ब्रांच मैनेजर नीरज आंनद को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार किया

 

धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम प्लाजा में चल रहे टाटा म्युचुअल फंड के कार्यालय में बीते रविवार को हुए हत्याकांड का धनबाद पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या के आरोपित ब्रांच मैनेजर नीरज आंनद को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है.बुधवार को धनबाद के डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिनहा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मामले का उद्भेदन करते हुए कहा कि धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ निवासी 27 वर्षीय निशा कुमारी की हत्या टाटा म्युचुअल फंड के ब्रांच मैनेजर 44 वर्षीय नीरज आनंद ने ही किया था.हत्या का कारण दोनों के बीच प्रेम प्रसंग और उसके बाद हुआ आपसी विवाद था.उन्होंने बताया कि टाटा म्युचुअल फंड के ऑफिस के पूर्व कर्मचारी निशा कुमारी का शव सोमवार सुबह टाटा म्युचुअल फंड के ऑफिस से बरामद हुआ था। उक्त कांड के उदभेदन को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के द्वारा गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कांड में संलिप्त टाटा म्युचुअल फंड, श्रीराम प्लाजा ऑफिस के मैनेजर नीरज आनन्द को गिरफ्तार कर लिया गया है.साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू को भी अभियुक्त के निशानदेही पर बरामद किया गया है.आरोपित का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया.उन्होंने बताया कि मृत्तिका निशा कुमारी टाटा म्युचुअल फंड कार्यालय, श्रीराम प्लाजा में अक्टूबर 2022 से कम्प्युटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थी.जहाँ इस कांड के आरोपी मैनेजर के पद पर पूर्व से कार्यरथ थे। वहीं 7 दिसंबर 2023 को निशा के विवाह के बाद उसने यहाँ काम छोड़ दिया था.उन्होंने बताया कि अभी तक के अनुसंधान में इस कांड के आरोपी एवं मृत्तिका के बीच प्रेम प्रसंग एवं आपसी विवाद के उपरांत यह घटना अभियुक्त के द्वारा अंजाम देने की बात प्रकाश में आई है. फिलहाल कांड का अनुसंधान अभी भी जारी है.