पुटकी राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर यूनियन ने पुटकी प्रोजेक्ट मे की पिट मीटिंग
पुटकी राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर यूनियन ने पुटकी प्रोजेक्ट मे की पिट मीटिंग
पुटकी,लोकसभा चूनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजय बनाने को लेकर आज राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर यूनियन ने पुटकी प्रोजेक्ट मे पिट मीटिंग किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे यूनियन के महामंत्री Ak झा उपस्थित हुए पिट मीटिंग में दर्जनों की संख्या मे आये यूनियन के लोगों ने एक स्वर से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजय बनाने का निर्णय लिया वही यूनियन के महामंत्री AK झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी 25 तारीख को आप सभी अपना मत का प्रयोग जरूर करें और कांग्रेस प्रत्यासी अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजय बनाए वही केंद्र सरकार के नीतियों पर भी प जमकर निशाना साधते हुए कहा की जनता मोदी जी के जुमलेबाजी को अच्छी तरह से समझ चुकी है कंपनियों को निजीकरण कर लोगो के पेट मे लात मारने का काम किया आज लोग महंगाई बेरोजगारी से त्राहिमाम है.

इस लोकसभा चूनाव मे बीजेपी का सुपड़ा साफ होता दिखाई दे रहा.इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जितेंदर सिंह, क्युम खान, रामबिलास राम चन्द्रदेव यादव, विनोद चौहान अमरेंदर चौधरी नगीना राय गुड्डू खान, के साथ दर्जनों की संख्या मे लोग उपस्थित थे
