धनबाद,प्रतिशत मतदान को लेकर अखिल भारतीय किन्नर समाज द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई

केंदुआ, शत प्रतिशत मतदान को लेकर आज अखिल भारतीय किन्नर समाज के द्वारा आईकॉन श्वेता किन्नर के नेतृत्व में आज केंदुआ पूल से करकेन्द तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई इस रैली में नगर निगम का भी सहयोग रहा, किन्नर समाज के लोग हाथो मे तख्तीया एम ढोल नागाड़ो के साथ नाचते गाते लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील कर रही थी

वही आईकॉन श्वेता किन्नर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि निर्भीक होकर आगामी 25 तारीख को आप अपना बहुमूल्य वोट देने मतदान केंद्र पर अवश्य जाएं आपका एक वोट देश के लिए कीमती है.उन्होंने चुनाव आयोग को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि झारखंड में पहली बार किन्नर समाज के लोगों को आइकॉन बनाने का काम किया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *