धनबाद,पुटकी मे ठनका गिरने से एक महिला की मौत दो अन्य महिला घायल

पुटकी. पुटकी थाना अंतर्गत कोक प्लांट ऊपर धौड़ा निवासी 36 वर्षीय महिला की मौत मंगलवार की शाम 7 बजे ठनका गिरने से हो गई. साथ ही 2 अन्य महिलाएं भी उसके चपेट में आकर घायल हो गई.

 

बताया जाता है की दिहाड़ी मजदूर लाल मोहन पासवान की पत्नी पूनम देवी ( मृतका ), ईश्वर पासवान की 48 वर्षीय लीला देवी एवं दिनेश पासवान की 35 वर्षीय पत्नी करुणा देवी एक साथ शाम करीब 7 बजे शौच के लिए पास के कंचन मैदान के समीप गई थीं. तभी  तेज आंधी के साथ बज्रपात के साथ ठनका गिर गया और तीनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गई. महिलओं के हल्ला सुनकर आसपास के लोग वँहा पंहुंच गए.आनन फानन में तीनों महिलओं को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमसीएच ले गए. जहां चिकित्सकों ने पूनम देवी को मृत घोषित कर दिया. जबकि दो अन्य महिलाएं अभी अस्पताल मे इलाज चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *