केंदुआ बाजार मे इंडिया गठबंधन के धनबाद लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तरीय कार्यक्रम
केंदुआ बाजार मे इंडिया गठबंधन के धनबाद लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तरीय कार्यक्रम
:धनबाद,शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह जी का सुनिश्चित जीत दिलाने को लेकर केंदुआ बाजार स्तिथ सत्संग भवन में बूथस्तरीय कार्यक्रम किया गया जिसका अध्यक्षता केंदुआ नगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान एवं संचालन अनु पासवान ने किया.वही
केंदुआ बाजार मे इंडिया गठबंधन के धनबाद लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तरीय कार्यक्रम

कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चैयरमेन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह,एम कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह भी उपस्थित थे
बेरमो विधायक जय मंगल सिंह ने कहा कि कहा कि चुनाव प्रचार के क्रम में धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनताओंं का अपार समर्थन,स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हूं,यह चुनाव धनबाद लोकसभा की सर्वांगीण विकास एवं भय मुक्त धनबाद बनाने को लेकर हैं.आगे कहा की , देश की जनता मोदी सरकार के क्रियाकलाप से त्रस्त,परेशान और हतोत्साहित हैं,महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं, लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही हैं,इसके बावजूद मोदी सरकार मूकदर्शक बनी हुई हैं,लोग इस बार भाजपा के लुभावने झूमलों के झांसे में आने वाले नही हैं,भाजपा के चाल चेहरा और चरित्र को समझ चुकी हैं,2024 के लोकसभा चुनाव मेंं धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता भाजपा को धनबाद लोकसभा से उखाड़ फेंकने का काम करेगी. जो लोग हम लोगों को बाहरी कहते हैं उनको शायद यह मालूम नहीं है कि मेरा जन्म स्थल बोकारो है और धनबाद लोकसभा बोकारो मेंआता है. मेरे दिवंगत पिता राजेंद्र सिंह हमेशा ही मजदूरों के हित के यह कार्य किया है हम लोग भी उनके द्वारा बताए गए रास्ते चलते रहेंगे . चुनाव का परिणाम कुछ भी हो हम लोग हमेशा ही जानता के हित के लिए कार्य करते रहेंगे भारतीय जनता पार्टी अपना गलत प्रत्याशी उतारा है वैसे प्रत्याशी जिन पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज है वैसे लोगो को जनता इस बार उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगी
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
अजय रवानी आरजेडी बम बम यादवप्रदेश कार्य समिति रामगोपाल भुवानिया धनबाद जिला प्रभारी लक्ष्मण तिवारी प्रभाकर नोनिया बिरेंद्र पासवान नगर उपाध्यक्ष अनु पासवान विधानसभा प्रभारी प्रमोद सिंह विनोद साहू प्रदीप गुप्ता राजेश दुबे शिवनंदन चौहान छेदी चौहान मनोहर हुसैन संजय चौहान राजन कुरैशी दानि सिंह दुलारी देवी मंजू देवी आशा देवी कुसुम देवी विजय पासवान विक्रम पासवान मोहम्मद शमशेर विशाल रावत राजीव झा आशीष सिन्हा मोहम्मद कैफ राजीव झा एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे
