केंदुआ. वार्ड 13 के पूर्व पार्षद स्वर्गीय संजय यादव की छठी पुण्यतिथि. BCCL कुसुंडा एरिया 6 के महाप्रबंधक ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

केंदुआ. वार्ड 13 के पूर्व पार्षद स्वर्गीय संजय यादव की छठी पुण्यतिथि. BCCL कुसुंडा एरिया 6 के महाप्रबंधक ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

 

केंदुआ । मजदूरों के मसीहा वार्ड 13 के पूर्व पार्षद संजय कुमार की छठी पुण्यतिथि गोन्दुडीह इको पार्क स्थित काली मंदिर के समीप गुरुवार को को सादगी पूर्वक मनाया गया।मौके पर मौजूद लोगो ने सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कर श्रद्धांजलि दिया कुसुंडा एरिया 6 के महाप्रबंधक निखिल बी त्रिवेदी सहित BCCL के कई अधिकारी उपस्थित हुए

 

उनके भाई टुनटुन यादव ने कहा कि स्वर्गीय संजय कुमार समाज के हित के लिए कार्य किया गरीब -गुरबो ,मजदूर ,शोषित वर्ग के लिए सदैव कार्य करते थे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते थे.क्षेत्र के लोग उनको अपना अभिवाहक के जैसा समझते थे.आज उनकी कमी खलती है. श्रद्धांजलि सभा में आए मजदूरों ने संकल्प लिया शोषण के खिलाफ हम लोग एकजुट होकर संजय जी के बताए रास्ते पर सदा चलेंगे.उनके माथे पर यह पगड़ी नहीं है जिम्मेदारी का पगड़ी है.उसे हम सभी को मिलकर आगे बढ़ाना है.मौके पर पप्पू यादव,, शिवकुमार यादव, भूटाली यादव,ब्रह्मदेव यादव,बीरेंद्र यादव,सुशील सिंह, रामाशीष यादव योगेंद्र यादव., ,भोलू यादव,रंजीत यादव, संतोष पासवान. बमबम यादव गणेश यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे.

केंदुआ डॉक्टर्स डे पर केंदुआ के सुप्रसिद्ध डॉक्टरCP दुबे क़ो भाजपा नेता ने किया सम्मानित

केंदुआ डॉक्टर्स डे के अवसर पर आज भाजपा नेता आनंद खंडेवाला ने अपने साथियों के साथ केंदुआ कलाली रोड स्थित डॉ CP दुबे के क्लिनिक पहुंच सुप्रसिद्ध डॉ CP दुबे क़ो अंग वस्त्र व केक काट कर डॉक्टर्स डे मनाया. वहीं उन्होंने कहा डॉ सीपी दुबे हमेशा ही समाज के हित के लिए कार्य करते हैं हर तबके के लोगो क़ो एक समान देखते हैं.उन्होंने कहा की मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा हैं.मानव सेवा से बढकर कोई सेवा नहीं

 

 

इस अवसर पर वेद प्रकाश. आनंद खंडेवाल वरुण रामधन इत्यादि लोग उपस्थित थे.

केंदुआ. डॉक्टर्स डे पर केंदुआ के सुप्रसिद्ध डॉक्टर सीपी दुबे क़ो भाजपा नेता ने किया सम्मानित

केंदुआ डॉक्टर्स डे के अवसर पर आज भाजपा नेता आनंद खंडेवाला ने अपने साथियों के साथ केंदुआ कलाली रोड स्थित डॉ CP दुबे के क्लिनिक पहुंच सुप्रसिद्ध डॉ CP दुबे क़ो अंग वस्त्र व केक काट कर डॉक्टर्स डे मनाया. वहीं उन्होंने कहा डॉ सीपी दुबे हमेशा ही समाज के हित के लिए कार्य करते हैं हर तबके के लोगो क़ो एक समान देखते हैं.इस अवसर पर आनंद खंडेवाल रामधन. वेद प्रकाश. वरुण.इत्यादि लोग उपस्थित थे

 

डॉ CP दुबे ने  की मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा हैं.मानव सेवा से बढकर कोई सेवा नहीं

केंदुआ 8 सूत्री मांगो क़ो लेकर कुसुंडा महाप्रबंधक से वार्ता

केंदुआ. 8 सूत्री मांगो क़ो लेकर आज ऐना कोलयरी क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी बस्ताकोला मंडल के उपाध्यक्ष कौशल कुमार वर्मा ने कुसुंडा 6 के महाप्रबंधक निखिल त्रिवेदी से मुलाक़ात कर पानी बिजली सहित कई समस्याओ से अवगत करवाया.

 

वही महाप्रबंधक निखिल त्रिवेदी ने गंभीरता पूर्वक समस्याओं को सुनने के बाद आश्वासन देते हुए कहा कि ऐना क्षेत्र में पानी बिजली सहित जो भी समस्या है उसका जल्द समाधान करने का प्रयास किया जायेगा.वार्ता के दौरान बस्ताकोला मंडल के संतोष रवानी संजय दास. चन्दन सिन्हा. चिंटू शर्मा. अनूप वर्मा. खगेश राज शर्मा. छोटू राम आदि लोग उपस्थित थे

 

केंदुआ.8 सूत्री मांगो क़ो लेकर कुसुंडा 6 के महाप्रबंधक से वार्ता

केंदुआ. 8 सूत्री मांगो क़ो लेकर आज ऐना कोलयरी क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी बस्ताकोला मंडल के उपाध्यक्ष कौशल कुमार वर्मा ने कुसुंडा 6 के महाप्रबंधक निखिल त्रिवेदी से मुलाक़ात कर पानी बिजली सहित कई समस्याओ से अवगत करवाया.वही महाप्रबंधक निखिल त्रिवेदी ने गंभीरता पूर्वक समस्याओं को सुनने के बाद आश्वासन देते हुए कहा कि ऐना क्षेत्र में पानी बिजली सहित जो भी समस्या है उसका जल्द समाधान करने का प्रयास किया जायेगा.

वार्ता के दौरान बस्ताकोला मंडल के संतोष रवानी संजय दास. चन्दन सिन्हा. चिंटू शर्मा. छोटू राम अनूप वर्मा. खगेश राज शर्मा.  आदि लोग उपस्थित थे

 

लोयाबाद.बांसजोड़ा गोलीकांड मामले में मृतक किशुन रवानी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन.

लोयाबादएंकर.बांसजोड़ा गोलीकांड मामले में मृतक किशुन रवानी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन.

 

। एंकर.बांसजोड़ा गोलीकांड मामले में मृतक किशुन रवानी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को बांसजोड़ा और गड़ेरिया के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। निचितपुर गरेड़िया में जिला परिषद सदस्य सह मो इसराफिल अंसारी उर्फ लाला एवं जेएमएम नेता आजाद मुखिया के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इक्कठा हुए और मामले में आरोपी आजसू नेता प्रदीप महतो, हीरालाल महतो व अन्य की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने घटना का षडयंत्रकारी आजसू जिलाध्यक्ष को बताया और प्रशासन से उनके कॉल डिटेल्स की जांच करने की मांग की।

 

इसराफिल लाला ने कहा कि ग्रामीण किशुन रवानी के हत्यारे प्रदीप महतो और हीरालाल महतो खुलेआम घूम रहे है और प्रशाशन हाथ पर हाथ धरकर बैठा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि हमलोग में से एक ग्रामीण की हत्या हुई है, हमलोग चुप बैठने वाले नहीं है। प्रशासन जल्द दोषियों को गिरफ्तार करें नहीं तो हमलोग आंदोलन को बाध्य होंगे। जेएमएम नेता आजाद मुखिया ने कहा कि बाहर से आकर आजसू के लोगों ने बांसजोड़ा में ग्रामीणों पर हमला किया, जिसमें एक ग्रामीण किशुन रवानी की गोली लगने से मौत हो गई और एक ग्रामीण गोली से घायल हो गया। ऐसे हत्यारे लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और प्रशासन मामले के षड्यंत्रकारी का भी पर्दाफाश करें।

 

केंदुआ.गोनूडीह ट्रक लोडिंग चार्ज में बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर ट्रक लोडिंग मजदूरों ने प्रबंधक के खिलाफ किया प्रदर्शन

केंदुआ : गोंन्दुडीह खास कुसंडा कोलियरी के पुराना कांटा घर के समीप ट्रक लोडिंग चार्ज में बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को असंगठित ट्रक लोडिंग मजदूरों ने एकजुट होकर प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया.मजदूरों का नेतृत्व करनेवाले ब्रह्मदेव यादव,टुनटुन यादव,बसुदेव यादव,जोगेन्द्र यादव,सुनील यादव, कृष्णा प्रामाणिक धनंजय प्रामाणिक आदि ने संयुक्तरूप से कहा कि पिछले डेढ़ साल से ट्रक लोडिंग करनेवाले मजदूरों के लोडिंग चार्ज बढ़ाने का मामला चल रहा है. डीओ धारकों के समक्ष भी मामला रखा गया था.लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ.नई कंपनी को यहां काम मिलने के बाद मजदूरों के बीच उम्मीद जगी है

 

.मजदूर एकजुट है. बढ़ती महंगाई को देखते हुए यहां कार्यरत मजदूरों की मजदूरी बढ़ाकर देने सहित यहां के मजदूरों को आउटसोर्सिंग में कार्य देना होगा.तभी कंपनी का कार्य सुचारूरूप से चल पाएगा. यहां मौजूदा कंपनी में कार्यरत मजदूरों को ही कार्य पर रखना होगा.बाहरी लोगो को किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा.इस बार मजदूर अपनी हक की लड़ाई खुद लड़ेगा.प्रदर्शन में शामिल लोगों में ब्रह्मदेव यादव,टुनटुन यादव,योगेंद्र यादव,शिव कुमार यादव,बासुदेव यादव,संजय यादव,पवन दास,रविंद्र राम,अशोक तिवारी,महेश तिवारी, रंजीत यादव,कुंवर रजक,गोपाल यादव,मिथिलेश पासवान, कृष्णा प्रामाणिक,मीरा देवी,मालती देवी,बैजन्ती देवी,कांटी देवी,अजय यादव,विजय यादव,राजकुमार रजवार,बिजली देवी,द्वारिका राय,बाबर अली,राजू यादव,बीरेंद्र यादव,धनंजय प्रामाणिक,राहुल रवानी,आकाश यादव,नरेश रजक,मुन्ना यादव,भोलू यादव सहित अन्य थे.

लोयाबाद.बीते बुधवार को बांसजोड़ा मे हुए हिंसक झडप को लेकर गांव के लोगों ने की बैठक 

Slug : बीते बुधवार को बांसजोड़ा मे हुए हिंसक झडप को लेकर गांव के लोगों ने की बैठक

 

Anchor : बांसजोड़ा बस्ती के ग्रामीणों ने बांसजोड़ा काली मंदिर के प्रागंण मे एक बैठक कर बीते 20 मई की हुई हिंसक झडप की घोर निंदा की वही गांव के लोगों का कहना है कि गांव के माहौल को विगाडने मे रजनी देवी एवं मुकेश सिंह की भूमिका साफ झलक रही है क्योंकि घटना के एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार गांव के माहौल को विगाडने का काम किया जा जा रहा था बाद मे बाहर से असमाजिक लोगों को लाकर गांव के माहौल को विगाडने मे कोई कसर नही छोड़ी हिंसक झडप के बाद गांव के निर्दोष लोगों को केस नाम डालकर परेशान किया जा रहा है गांव के समाजिक नेता राम रहीम को भी झुठे मुकदमें मे फंसाया गया है जब कि इस घटना से उसका कोई संबंध नही है जिला प्रशासन से गांव के लोगो ने मांग की है कि घटना की निष्पक्षता से जांच हो ताकि निर्दोष ग्रामीणों को न्याय मिले

 

फिलहाल गांव की शांति व्यवस्था भंग न हो इसके लिए लोयाबाद पुलिस लगातार बस्ती मे कैम्प किए हुए है

पूटकी. रजौली के पूर्व विधायक कन्हैया रजवार पहुंचे धनबाद

  • पूटकी राजौली के पूर्व विधायक कन्हैया रजवार अपने निजी कारणों से धनबाद पहुंचे जहाँ पूटकी के कोक प्लांट के रहने वाले अपने रिस्तेदार निवाश रजवार की स्वास्थ्य की जानकारी लिया.

वही उन्होंने मिडिया से बात करते हुए कहा की जिस तरह भाजपा पश्चिम बंगाल में फतह हासिल किया आने वाला समय मे झारखंड मे भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी.उन्होंने पूर्व मुख्य मंत्री ममता सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की कोलकाता मे ममता दीदी ने केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गये विकाश कार्यों क़ो जनता तक पहुंचने नहीं दिया. बंगाल की जनता इस सरकार से त्राहिमाम होकर ममता सरकार को कुर्सी से उखाड़ फेंका. जनता अब निर्भीक अमन चैन की सांस ले रही

वही कांग्रेस पार्टी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी नामदार है मगर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कामदार है विकास पुरुष है इसलिए राहुल गांधी अनाप सनाप बयान बाजी करते रहते हैं. झारखंड की जनता भी अपनी सरकार के नाकामी से परेशान हैं आने वाले समय में झारखंड में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. वही प्रेम शंकर मंडल. निवाश रजवार. रवि कुमार. रामजी रजवार. कुंदन कुमार. प्रकाश पासवान अशोक मालाकार राजेश रजक इत्यादि लोग उपस्थित थे

पूटकी.मकान में दरार पड़ने के बाद पुनर्वास की मांग को लेकर प्रेसवार्ता

मकान में दरार पड़ने के बाद पुनर्वास की मांग को लेकर प्रेसवार्ता

 

 

पुटकी : पुटकी 17 नंबर निवासी छोटू पासवान ने मंगलवार की देर शाम अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर घर में दरार पड़ने के बाद सुरक्षित पुनर्वास की माँग किया उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे आवाज के साथ उनके घर मे एम बाहर बने सीमेंटेड सड़क मार्ग में दरार पड़ गई। घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकल गए।

 

छोटू पासवान ने कहा कि वे लोग मामले क़ो लेकर आउट सोसिंग प्रबंधक से मिल जानकारी देने की बात कही

 

घर मे दरार के बाद पूरा परिवार मजबूरन पुटकी 13 नंबर स्थित खाली पड़े बीसीसीएल क्वार्टर में रहने चला गया। मगर प्रबंधक द्वारा खाली करने की बात कही जा रही

 

प्रेसवार्ता में मौजूद समाजसेवी शंभु पासवान ने कहा कि गरीब और मजबूर लोगों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रभावित परिवार क़ो जल्द विस्थापित करे.

 

 

वहीं आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक हरिहर चौहान ने कहा कि एक परिवार ने क्वार्टर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि उक्त क्वार्टर में पहले से ही कंपनी के 11 मजदूर रह रहे है , जिनमें फिलहाल तीन मजदूर अभी रह रहे हैं। बाकी छूटी पर है । घटना के समय सभी तीन मजदूर ड्यूटी पर गए हुए थे। उन्होंने कहा कि क्वार्टर बीसीसीएल द्वारा कंपनी को आवंटित है तथा कंपनी नियमित रूप से किराया और बिजली बिल का भुगतान करती है। प्रबंधक ने बताया कि पुनर्वास की जिम्मेदारी बीसीसीएल की है और फिलहाल परिवार को क्वार्टर खाली करने को कहा गया है, क्योंकि वहां मजदूरों का सामान एवं मजदूर रहते है ।