पूटकी.मकान में दरार पड़ने के बाद पुनर्वास की मांग को लेकर प्रेसवार्ता

मकान में दरार पड़ने के बाद पुनर्वास की मांग को लेकर प्रेसवार्ता

 

 

पुटकी : पुटकी 17 नंबर निवासी छोटू पासवान ने मंगलवार की देर शाम अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर घर में दरार पड़ने के बाद सुरक्षित पुनर्वास की माँग किया उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे आवाज के साथ उनके घर मे एम बाहर बने सीमेंटेड सड़क मार्ग में दरार पड़ गई। घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकल गए।

 

छोटू पासवान ने कहा कि वे लोग मामले क़ो लेकर आउट सोसिंग प्रबंधक से मिल जानकारी देने की बात कही

 

घर मे दरार के बाद पूरा परिवार मजबूरन पुटकी 13 नंबर स्थित खाली पड़े बीसीसीएल क्वार्टर में रहने चला गया। मगर प्रबंधक द्वारा खाली करने की बात कही जा रही

 

प्रेसवार्ता में मौजूद समाजसेवी शंभु पासवान ने कहा कि गरीब और मजबूर लोगों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रभावित परिवार क़ो जल्द विस्थापित करे.

 

 

वहीं आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक हरिहर चौहान ने कहा कि एक परिवार ने क्वार्टर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि उक्त क्वार्टर में पहले से ही कंपनी के 11 मजदूर रह रहे है , जिनमें फिलहाल तीन मजदूर अभी रह रहे हैं। बाकी छूटी पर है । घटना के समय सभी तीन मजदूर ड्यूटी पर गए हुए थे। उन्होंने कहा कि क्वार्टर बीसीसीएल द्वारा कंपनी को आवंटित है तथा कंपनी नियमित रूप से किराया और बिजली बिल का भुगतान करती है। प्रबंधक ने बताया कि पुनर्वास की जिम्मेदारी बीसीसीएल की है और फिलहाल परिवार को क्वार्टर खाली करने को कहा गया है, क्योंकि वहां मजदूरों का सामान एवं मजदूर रहते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *