पुटकी कांग्रेस नेता के द्वारा राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक बयान देने से आक्रोशित युवा जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका।
कांग्रेस नेता के द्वारा राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक बयान देने से आक्रोशित युवा जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुटकी चौक पर शुक्रवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान ने किया। मुख्य अतिथि पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी का बयान घोर अपमानजनक है। उन्होंने एक आदिवासी महिला को अपमानित करने का काम किया है। कांग्रेस आलाकमान से श्री चौधरी को तुरंत पार्टी से निष्कासित करने का मांग किया है। जिला अध्यक्ष रुपेश पासवान ने कहा कि अगर अधीर रंजन चौधरी अपना बयान वापस नहीं लेते हैं तो पार्टी के युवा प्रकोष्ठ पूरे झारखंड में आंदोलन करेगी। उक्त मौके पर नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे जिला महासचिव बैजू सिन्हा, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष बब्लू मोदक, आदित्य पासवान, राम पुकार पासवान, जितन पासवान, शंकर सिंह, भोलू झा, टिंकू खान, महिला प्रकोष्ठ के अनीता देवी तथा पुष्पा पांडे आदि मौजूद थे।








