पुटकी बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर जदयू कांग्रेस में खुशी की लहर

पुटकी, बिहार में गठबंधन की सरकार बनने पर जदयू कांग्रेस ने संयुक्त रुप से पुटकी प्रभु महतो चौक पर आतिशबाजी एम एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया वही जदयू युवा जिलाध्यक्ष श्री रुपेश पासवान ने कहा कि इस बार यूपीए महागठबंधन बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी श्री नीतीश कुमार जी ने सही समय पर अपना सही निर्णय लिया जो स्वागत योग्य है इसलिए मैं उन्हें बधाई भी देता हूं उनके इस तरह के फैसले से गठबंधन के लोगों में खुशी लहर देखी जा रही है।

 

 

 

वही नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे ने भी कहां की नीतीश कुमार का गठबंधन में जाना स्वागत योग्य है सरकार महागठबंधन के साथ मिलकर अपना 2 साल का बचा हुआ कार्यकाल भी पूरा करेगी एवं आगामी चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी।
इस कार्यक्रम में युवा जदयू जिलाध्यक्ष रुपेश पासवान नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक टीपू खान कांग्रेस नेता अक्षय वर प्रसाद कयूम खान अवधेश पासवान दीपक सिंह नवीन पासवान दिनेश पासवान राजद नेता हातिम अंसारी लगन महतो रवि हाडी मधु हांडी रतीलाल महतो आदित्य पासवान इत्यादि लोग शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *