केंदुआ करकेन्द लोयाबाद में धूमधाम से निकाला गया तिरंगा यात्रा
केंदुआ
स्लग — केंदुआ करकेन्द लोयाबाद में धूमधाम से निकाला गया तिरंगा यात्रा
एंकर — देश की आजादी के 75 वें वर्षगाँठ का जश्न देश के सभी क्षेत्रों में देंखने को मिल रहा है।पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज बाघमारा में विधायक ढुलु महतो की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल हुए।हजारों की सँख्या में बाइकसवार भाजपा कार्यकर्ता इस तिरंगा यात्रा में मौजूद थे।साथ ही बाघमारा विधायक ढुलु महतो भी चारपहिया वाहन से इस जश्न में शामिल दिखे।यह यात्रा बाघमारा के माटीगढ़ा मैदान से प्रारम्भ होकर लोयाबाद करकेन्द केंदुआ गोधर होते हुए धनबाद मेमको मोड़ तक जाएगी।

केंदुआ में टाइगर फोर्स के अवधेश पासवान एम चंदन खटीक अपने हजारों समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हो लोगो का उत्साह बढ़ाते नजर आए बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो केंदुआ पहुंचने पर अवधेश पासवान चंदन खटीक ने उनका भव्य स्वागत करते हुए काफिला धनबाद की ओर बढ़ गई।
