पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई
एंकर पुटकी
पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट मैं आज इंटक महिला मोर्चा अध्यक्ष गुड़िया देवी ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वा जयन्ती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस कार्यक्रम में उनके साथ दर्जनों महिला उपस्थित होकर उन्हे पुष्प चढ़ा श्रद्धांजलि दिया

 

 

 

वही गुड़िया देवी ने कहा कि विश्वरत्न भारत रत्न ज्ञान का प्रतीक संविधान के निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर की 131 जयन्ती मना रहे लोगो से अपील कर कहा कि दो रोटी कम खाइए लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाई आज बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि बाबासाहेब के नक्शे कदम पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी लोगों से अपील की कहां की कम खाएं मगर अपने बच्चों को पढ़ाएं ताकि बच्चे भी बाबा अंबेडकर की तरह देश का नाम रोशन करें

पुटकी एथलेटिक क्लब में आज आजसू ने आंबेडकर की 131 वी जयंती धूमधाम से मनाई

  • पुटकी आज आजसू पार्टी धनबाद नगरअध्यक्ष जित्तू पासवान की अध्यक्षता में एवं संचालन केंद्रीय सदस्य कुल्लू चौधरी ने वार्ड सख्य 9 के एथलेटिक्स क्लब परिसर में विश्वरत्न भारत रत्न ज्ञान का प्रतीक संविधान के निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर की 131 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई सर्वप्रथम बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम मनाया गया नगर अध्यक्ष जीतू पासवान संबोधित करते हुए कहा कि दो रोटी कम खाइए लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाई है शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़े गा धन्यवाद ज्ञापन लखन राम द्वारा किया गया

  • मौके पर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष मंटू महतो रतीलाल महतो संतोष पासवान छोटे सिन्हा दिलीप सिंह शत्रुघ्न दाढ़ी भोलू यादव राजकुमार रजवार इजराइल अंसारी संजय वर्मा मोहन राम राजेश गुप्ता दीपक विश्वकर्मा प्रदीप कुमार बैजनाथ बबलू शशि राजेश महतो अजय महतो दीपू विश्वकर्मा प्रमोद शर्मा लक्ष्मी देवी मालती देवी पुष्पा देवी कविता देवी विनीता देवी गुड्डू देवी शारदा देवी ललिता देवी लक्ष्मी देवी पूनम देवी आरती देवी मंजू देवी मीना देवी विनोद पासवान सूरज पासवान गोविंद पासवान प्रभु कुमार कन्हैया चंदन पिंटू दिनेश रविराज निरंजन विक्की सचिन दीपक अमित अंकित शिवा सुरेश सुमित प्रेम बिट्टू राहुल रोहित सोनू आदि शामिल थे

केंदुआडीह थाने में मारपीट एम छिनतई का मामला दर्ज

धनबाद/ ईस्ट बसुरिया कोल डंप निवासी संजय कुमार पासवान एवं ओमप्रकाश उर्फ डिस्को ने केंदुआडीह थाने में लिखित शिकायत कर आरोप लगाया कि कुसुंडा 7 नंबर निवासी किशुन डोम , नंद किशोर रजक, गणेश पासवान एवं अन्य 4 ने कुसुण्डा कांटा घर के समीप मिलकर उनके साथ मारपीट की तथा पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया एवं कोयला ट्रक लोडिंग का रुपये 42 हजार छीन लिए ।इसके अलावे बाइक JH10 AY 6268 को बुरी तरह पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया

 

 

। इस संबंध में उन्होंने थाने में आवेदन कर उनके विरुद्ध कार्रवाई कर का अनुरोध किया है ।बताया जाता है कि किशन डोम, नंद किशोर रजक, गणेश पासवान आदि आपराधिक प्रवृत्ति के हैं ।तथा उनके विरोध कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।

पुटकी में जस्टिस फ़ॉर पार्वती के नारों के साथ ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च

पुटकी, पार्वती हत्या कांड लगभग सौ घँटे पूरे हो जाने के बाद भी पार्वती के हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण पीबी एरिया कार्यालय के समक्ष धरना दे रहे हैं।उसी कड़ी में आज जस्टिस फॉर पार्वती के नारों के साथ कैंडल मार्च जुलुश पुटकी क्षेत्र में निकाली गई।वही कैंडल मार्च में शामिल आंदोलन कर रहे ग्रमीणों ने बताया कि करीब चार दिन बीत जाने के बाद भी बीसीसीएल अधिकारी इतना बेशर्म है कि बहन पार्वती के परिजनों से वार्ता करने नही आए।कहि ना कहि लगता है कि बीसीसीएल प्रबंधक और जिला प्रशासन की मिलीभगत से सबूत मिटाने में लगे हुए हैं। आज हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से बहन पार्वती को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च जुलूस निकालकर विरोध जताए हैं जब तक बहन पार्वती को न्याय नहीं मिलता तब तक हम लोग का आंदोलन जारी रहेगा,

 

 

वही घटना की जानकारी पाकर भूली से नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी भी पुटकी पहुँच पीड़ित परिवार से मिली ओर दुख व्यक्त किया और परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया और कहां की पुलिस जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करें,इस तरह की घटना दुखद है।

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का होली मिलन समारोह।

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का होली मिलन समारोह।
पुटकी लोयाबाद को प्लांट में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने महिला विंग की जिलाध्यक्ष श्रीमती गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में नारी स्वाभिमान शक्ति के दर्जनों महिलाएं पुरुष भी उपस्थित थी वही जिला अध्यक्ष श्रीमती गुड़िया देवी ने कार्यक्रम में आई महिलाओं को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि करो ना काल के बाद आज हमलोग सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए होली मिलन समारोह कर रहे हैं उन्होंने लोगों को भाईचारे के बीच होली पर्व त्यौहार मनाने की अपील किया उन्होंने कहा कि होली पर्व रंग एम खुशी का त्यौहार है सभी लोग खुशी एम शांति पूर्वक पर्व मनाएं।

 

 

 

इस कार्यक्रम पूनम देवी गीता देवी लीलावती देवी संजू देवी अनीता देवी लक्ष्मी देवी साबो देवी आरती देवी पिंकी देवी रेखा देवी भवानी देवी उर्मिला देवी सरिता देवी अंबुजा देवी संजू देवी बासमती देवी सावित्री देवी ममता देवी माला देवी मालती देवी, राधा देवी पूजा शांति देवी रीता देवी श्रीनिवास रजवार राजेंद्र जयसवाल रोहित कुमार राहुल कुमार भोला कुमार रवि कुमार इत्यादि लोग शामिल थे।

केंदुआ मगही भोजपुरी मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के लोगो ने किया राज्य सरकार एम मंत्रियों का पुतला दहन

केन्दुआ: मगही भोजपूरी मैथली संस्कृति बचाओ मंच के द्वारा धनबाद तथा बोकारो जिले से मगही भोजपुरी अंगिका भाषा को क्षेत्रीय भाषा से हटाए जाने के विरोध में सोमवार को धनबाद जिले के पुटकी करकेन्द चौक से केन्दुआ पुल तक मशाल जुलूस निकाली गई।केन्दुआ पुल पर जुलूस पहुँचकर मंच के नेताओं ने अपने अपने विचार रखते हुए भाषा विवाद के बारे में आम लोगो को जानकारी दी।और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मंत्री आलमगीर आलम का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया

 

 

 

 

कार्यक्रम का नेतृत्व अभिषेक सिंह बंटी सिंह तथा 37 के निवर्तमान पार्षद शैलेंद्र सिंह ने किया।मंच के वक्ताओं ने विरोध प्रकट करते हुए कहा की यदि झारखण्ड में मगही भोजपुरी अंगिका भाषा का सम्मान झारखंड सरकार नही करती हैं और धनबाद में क्षेत्रीय भाषा मे लागू नही करती है तो हमारा मंच देश के राष्टीपति एवं प्रधानमंत्री को इस समस्या से अवगत कराने दिल्ली तक जाएंगे।और कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती तब तक हम लोग संघर्ष करते रहेंगे इसके लिए हमे प्राणों की आहुति देना पड़े तो हम पीछे नही रहेंगे।

पुटकी मूनीडीह लालपुर ग्राउंड मे लालपुर प्रीमियम क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला बिटीपीएस बोकारो ने जीता

पुटकी मूनीडीह लालपुर ग्राउंड में आज लालपुर प्रीमियम क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला बिटीपीएस बोकारो ओर एस एस क्लब धनबाद के बीच खेला गया धनबाद की टीम ने टॉस जीतकर बोकारो की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया ,बोकारो की टीम उम्दा प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 15 ओवर में 174 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया, जबाबी पारी खेलने उतरी एसएस क्लब धनबाद की टीम 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 109 रन ही बना सकी, ओर मैच बोकारो की टीम ने जीत लिया,

 

 

 

 

मुख्य अतिथि के रूप में मैच देखने पहुँचे ak सहाय ने विजेता खेलाडियो को ट्रॉफी देकर उन्हे सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।ओर कहा कि मैच हार जीत की खेल है ,हारे हुए टीम निराश ना हो आगे बेहतर करने का प्रयाश करे उन्होंने दोनों टीमो के खेलाडियो का परिचय भी प्राप्त किया, इस टूर्नामेंट में पंकज सिन्हा ने भी खेलाडियो को खेल भावना से खेलने का आग्रह किया।इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में प्रमोद सिन्हा सावन कुमार सिन्हा मनीष सिन्हा पंकज सिन्हा गौतम मलीक गुड्डू यादव,विशाल यादव, नारायण गोप, विष्णु सिन्हा, प्रवीण सिन्हा,सोनू सिन्हा बिक्की सिन्हा, संजीत दास, आयुष सिन्हा रविंदर सिन्हा, पीताम्बर मलीक आदि

लोयाबाद, पैसे के अभाव से इलाज करवाने में असमर्थ है, बुनी कुमार, इसे इंतजार है किसी मसीहा की जो इनकी मदद करें

पैसे की अभाव से इलाज करवाने में असमर्थ है लकवा मरीज बुनी कुमारी लोगो से माँग रही मदद।
धनबाद लोयाबाद स्टेसन काली मंदिर की समीप की रहनेवाली 26 वर्ष युवती बुनी कुमारी की आर्थिक स्थिति काफी खराब है 3 वर्ष पहले इस युवती लकवा जैसे बीमारी की चपेट में आ गई थी इलाज के अब हमें बेबस घर में पड़ी हुई है इससे इंतजार ही किसी मसीहा की जो मदद करें ताकि उनका इलाज अच्छे ढंग से हो सके। घर में बुजुर्ग मां लोगों को घरों में बर्तन धो कर अपना गुजर-बसर कर रही

 

 

 

है। जब इस मामले की जानकारी लोयाबाद 9 नंबर के रहने वाले समाजसेवी बी डी पी राय ,एम लोयाबाद कोक प्लांट के रहने वाले श्री निवास रजवार को हुई तब उन्होंने लोगों से चंदा इकट्ठा कर ₹7000 की मदद बुनी कुमारी को दिया। उन्होंने सरकार एवं अन्य लोगों से भी बीमार बुनी कुमारी की मदद करने की मांग की।वही समाजसेवी गुड़िया देवी ने भी बीमार बुनी कुमारी की मदद करने की बात कही।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहीद शक्ति नाथ महतो इंटर कॉलेज सिजुआ में प्राचार्य ने किया महिलाओं को सम्मानित

शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शिक्षिका एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि किसी भी घर के संचालन में महिला की एक अहम भूमिका होती है। महिला घर को संभालती है।देश का विकास तभी संभव है जब महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा और उन्हें आगे बढ़ने का हर मौका प्रदान किया जाएगा महिला शिक्षा से लेकर रोजगार पर सरकार भी गंभीर है

 

 

 

 

शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में कार्यरत महिलाओं में कल्पना कुमारी ,
फुल मनी कुमारी ,शांति देवी, लाजवंती देवी, इंदु कुमारी एवं नेहा कुमारी का बहुत योगदान रहा है प्रतिवर्ष महाविद्यालय परिवार इन्हें सम्मानित करता है और आगे भी करता रहेगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो,बिरबल महतो , प्रो मोकितउद्दीन, नागेंद्र महतो, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो एस नारायण, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो पीके ठाकुर,राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो कमला कांत महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद,शेखर महतो ,तेंदुलकर भट्ट ,पंचानन सिंह चौधरी ,चमन महतो इंदू कुमारी, नेहा कुमारी,मोहित महतो ,जितेंद्र महतो ,चक्रधर महतो ,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार , तेंदुलकर भट्ट, सचिन महतो, भुनेश्वर महतो, ,शांति देवी ,लाजवंती देवी, प्रदीप महतो , पंकज महतोआदि मौजूद।

पुटकी मूनीडीह में शहीद रूपेश सिन्हा की 14 वी पुंतिथि मनाई गई

पुटकी मूनीडीह में शहीद रूपेश सिन्हा की 14 वी पुंतिथि मनाई गई।

धनबाद गरीबों की आवाज स्व रूपेश सिन्हा की शहादत कभी जाया नहीं जाएगी ।हम उनके उद्देश्यों को मुकाम तक पहुंचाने तक उस संघर्ष को जारी रखेंगे ।

 

 

 

दि झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन के तत्वावधान में स्व सिन्हा की14वी पुण्यतिथि पर रूपेश चौक मुनीडीह में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दि झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल अध्यक्ष ए के सहाय ने उक्त बातें कही ।
विशिष्ट अतिथि जोनल सचिव सह धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय ने कहा भू माफियाओं द्वारा गरीबों की हड़पी गई जमीन वापसी के संघर्ष ने उन्हें भू माफियाओं की आंखों का किरकिरी बना दिया जिसके कारण  उन्हेँ अपनी प्राणों की आहुति देनी पड़ी ।
बाल कलाकार शुभ कुमार सिंह के सुरीले स्वर में प्रस्तुत स्वागत गीतों ने लोगों को विभोर कर दिया ।
सर्वप्रथम रूपेश चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ  ।
मौके पर ए के सहाय, अमरेंद्र कुमार सहाय, अमितेश सहाय, अंकित सहाय, आर आर कर्ण, मुनीडीह, ओपी प्रभारी रौशन बाड़ा, प्रकाश नोनिया,मुखिया आनंद गोराई, दीपक सिंह चौधरी, राजकुमार पांडेय, महेंद्र कुमार, मुकेश सिन्हा, ए के सिन्हा, जितेंद्र कुमार चौधरी, चंद्रमोहन रजवार, लालमोहन राम,सूरज महतो, निरंजन महतो, राजू गोप, बिरेन गोप, संजय पासवान, विजय पासवान, अरूप बटियार, दयाशंकर सिंह, वेदानंद सिन्हा, विनय सिंह, गोपाल सिंह आदि उपस्थित थेँ ।