केंदुआ ,छाताटांड केंदुआ बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव संपन्न, राजेश गुप्ता बने अध्यक्ष

केंदुआ : छाताटांड केंदुआ बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ.सुबह से ही गहमागहमी देखी जा रही थी.सुबह 11 बजे से शाम के 4:00 बजे तक मतदान कराई गई. कुल 297 वोटर में से 292 वोट पड़े.मौके पर धनबाद जिला चेंबर के अध्यक्ष चेतन गोयनका, महा सचिव अजय नारायण लाल,जितेंद्र अग्रवाल,घनश्याम नारनौली केंदुआपुल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रंजीत मद्धेशिया,उपेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश मद्धेशिया, चुनाव पर्यवेक्षक, विजय अग्रवाल,अरुण पासवान,सुरेंद्र खंडेलवाल, वीरेंद्र कुमार चौरसिया उर्फ राजा, आशीष सिंघल के मौजूदगी में चुनाव एवं मतो की गिनती शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई.इस चुनाव मे अध्यक्ष पद पर राजेश गुप्ता ,सचिव पद पर राजीव झा और कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ गुप्ता निर्विरोध चुने गए।वही जिला चेंबर के चेतन गोयनका के द्वारा जीते प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर व जीत का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर बधाई दी गई।

 

 

 

.जीत के बाद नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने केन्दुआ बाजार के सभी मतदाताओं को आभार व्यक्त किया और अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि बाजार के व्यवसायी के हित के लिए जो भी कदम उठाने पड़े वे तत्पर रहेगें.

केंदुआ, छाता ताड केंदुआ बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स का पत्रकार वार्ता

केंदुआ छाता ताड केंदुआ बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स का पत्रकार वार्ता आज केंदुआ स्थित सत्संग भवन में आयोजित की गई जिसमें कहा गया कि आगामी 19 ,1, 2023 को चेंबर का चुनाव होना है इस चुनाव में अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष के लिए मतदान होगा। वही पर्यवेक्षक के रुप में आए विजय अग्रवाल अरुण कुमार पासवान सुरेंद्र खंडेलवाल वीरेंद्र कुमार उर्फ राजा चौरसिया आशीष सिंघल उपस्थित थे, वही विजय अग्रवाल ने कहा कि केंदुआ बाजार में पूर्व में 3 चेंबर हुआ करता था जिसमें केंदुआ चेंबर ऑफ कॉमर्स स्वर्णकार व्यवसाई संघ एवं छाताताड,चेंबर ऑफ कॉमर्स का अपना-अपना संगठन था इन तीनों को एक साथ मिलाकर छाताताड केंदुआ बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स का गठन किया गया है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार शर्मा पंकज भुवानिया राजेश कुमार गुप्ता ने अपनी दावेदारी पेश की है। वही सचिव पद के लिए अशोक कुमार साहू दीपक कुमार वर्मा राजीव झा मैदान में है,

 

 

सौरभ गुप्ता कोषाध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुने गए। चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है चुनाव 11:00 से शुरू होगा जिसमें 297 मतदाता अपना मत का प्रयोग करेंगे
बाइट विजय अग्रवाल पर्यवेक्षक

पुटकी श्रमिक क्लब में जदयू नेता रूपेश पासवान समेत कई नेताओ ने दिया समाजसेवी स्व छोटू राय को श्रद्धांजलि

धनबाद पुटकी श्रमिक क्लब में समाज सेवी स्वर्गीय छोटू राय की दूतिय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
पुटकी शेखर कुमार राय के द्वारा पुटकी श्रमिक क्लब ए टाइप कॉलोनी में समाज सेवी स्वर्गीय छोटू राय की दूतिय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस श्रद्धांजलि सभा में पुटकी क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित होकर 2 मिनट का मौन रखते हुए  स्व  छोटू रॉय को श्रद्धांजलि दी।तथा उनके द्वारा समाज के हित मे किये गए कार्यों को याद किया, वही जदयू नेता रूपेश पासवान ने कहा कि स्व छोटू रॉय हमेशा ही समाज के हित के लिए खड़े  रहते थे उनका भरपाई करना मुश्किल है।

 

 

इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता अक्षयवर प्रसाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पासवान, युवा जदयू जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक, बृजनंदन पासवान, जितेंद्र शर्मा, गोपाल गोराई, सुरेंद्र भुईया, प्राण भुइया, विशुनदेव पासवान, सुभम सिंह शेखावत, राजा कुमार तांती, मनमोद कुमार सिंह, हेमंत सिंह, बिमलेश राय, अंकित कुमार इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

केंदुआ,गोधर 14 नम्बर कोल डंप के पास से दो अपराधियों को पुलिस नेआग्नेयास्त्र के साथ किया गिरफ्तार

धनबाद की केंदुआडीह पुलिस ने कल देर शाम गोधर 14 नम्बर कोल डंप के पास से दो अपराधियों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। लूटपाट की मंशा से घूम रहे इन अपराधियों के पास से पुलिस को दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिला है। पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ पहले से ही दो अलग अलग थानों में मामला दर्ज है और ये दोनों जेल की हवा भी खा चुके है।

 

इस संबंध में सोमवार को धनबाद डीएसपी (विधि व्यवस्था) अरविंद कुमार बिन्हा ने अपने कार्यकाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धनबाद एसएसपी संजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर स्थित 14 नम्बर कोल डंप के समीप दो अपराधी किसी अपराध की नीयत से मंडरा रहे हैं। जिसके बाद धनबाद एसएसपी ने तत्काल इसकी सूचना केंदुआडीह थाना को दिया। सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिन्हा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को वहाँ आता देख वहाँ मंडरा रहे दोनों अपराधी मौके से भागने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों अपराधियों को दौड़ा कर पकड़ा।

ट्रांसपोर्टिंग के आड़ में चल रहे कोयला चोरी को लेकर जनता मजदूर संघ का प्रेस वार्ता*

*ट्रांसपोर्टिंग के आड़ में चल रहे कोयला चोरी को लेकर जनता मजदूर संघ का प्रेस वार्ता*

केंदुआ।रविवार को एटवाल 6 में स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में जनता मजदूर संघ(आ0) अलकुसा कोलियरी शाखा सचिव गोलू रवानी के अध्यक्षता में प्रेसवार्ता किया गया. प्रेस वार्ता के जरिए गोलो रवानी ने कहा कि बीसीसीएल कुसुंडा एरिया 6 के अंतर्गत न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी में संचालित मेसर्स हिन्दुतान ट्रेड ओवरसीज प्रा0 ली0( कोल ट्रान्सपोटिंग कम्पनी ) पिछले एक वर्ष से कोयला की ढुलाई नियम के विरुद्ध करती ए रही है.झारखंड सरकार के नियमानुसार 75% स्थानीय बेरोजगार,विस्थापितों, विस्थापितो,प्रभावितो को रोजगार उपलब्ध नही कराकर के बाहरी लोगों से काम करवा रही है.रोजगार के मांग करने वाले बेरोजगार युवकों पर झूठा मुकदमा परिवहन कंपनी की ओर से करा दिया जाता है.कंपनी के प्रबंधक सुभाष शर्मा का मनमानी ओर हिटलर शाही अपना कर काम करा रही है।कम्पनी में कार्य रहे मजदूरों के साथ आथिर्क,मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया जा रहा है.कम्पनी प्रबंधक स्थानीय रंगदारों से सांठगांठ कर रात के अंधेरे में व्यपाक पैमाने पर कोयला ट्रान्सपोटिंग के आड़ में कोयला तस्करी करा रही है. जिससे यहाँ के आम लोग परेशान है.

 

 

इसमें कई अधिकारी भी सम्मिलित है.में जिला प्रशासन,स्थानीय प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबधक से मांग करता हूँ कि ट्रान्सपोटिंग कंपनी प्रबंधक के अवैध कारनामो से बीसीसीएल कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा है इसे अभिलंब रोक लगाने की पहल करे अन्यथा 26 जनवरी के बाद ट्रान्सपोटिंग कंपनी का अनिश्चित कालीन चक्का जाम के लिए संघ बाध्य होगा. इसके लिए जो भी लड़ाई लड़नी पड़ेगी हम लोग तैयार हैं.इस प्रेस वार्ता में नवीन पंडित,सुरेन्द्र सिंह,मोनू पाठक, गोपाल रवानी,मुकेश पासवान, क्रांति देवी, शेली देवी,उमा देवी,कंचन पासवान, पिंटू चौहान, संतु सिंह, दीपक पासवान, बिजय सोनार,बिधान कुमार आदि दर्जनों असंगठित मजदूर मौजूद थे.

धनबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अग्नि प्रभावित केंदुआ बासदेवपुर खटाल 4 नंबर क्षेत्र का किया दौरा

धनबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अग्नि प्रभावित केंदुआ बासदेवपुर खटाल 4 नंबर क्षेत्र का दौरा

धनबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अग्नि प्रभावित केंदुआ बासदेवपुर खटाल 4 नंबर क्षेत्र का दौरा किया, एम ग्रामीणों से मिल हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया कहा केंदुआ 4 नंबर की स्थिति काफी दयनीय है, यहाँ के लोग मौत के मुहाने में रह रहे इसका जिमवार बीसीसीएल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनी है वह डीजीएमएस के नियमो को ताक पर रख कर खनन कार्य किया, जिसका नतीजा केंदुआ 4 नंबर बस्ती एए लोगो को भुगतना पड़ रहा। बीसीसीएल प्रबंधन एक साजिश के तहत लोगो को उजाड़ने का काम कर रहे है,जो उचित नही है, सरकार लोगों को समुचित मूलभूत सुविधा एम मुआवजा के साथ अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों को पुनर्वास करे।

 

 

 

इस मौके पर नगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान उपाध्यक्ष अनु पासवान लक्ष्मण तिवारी गोपाल भुवानिया अविनाश तिवारी राधेश्याम शर्मा विजय पासवान अनवरी खातून प्रीतम रवानी जाहिर अंसारी आसिफ रजा अरविंद कुमार सैनी सूरत रवानी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

धनबाद ए एस जी अस्पताल के द्वारा देश के सभी 48 अस्पतालो मे सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन (11-17 जनवरी) तक किया जा रहा है।

ए एस जी अस्पताल के द्वारा देश के सभी 48 अस्पतालो मे सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन (11-17 जनवरी) तक किया जा रहा है।

धनबाद मे इस आयोजन का शुभारंभ जिला परिवहन पधाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा श्री रुपेश सिन्हा, श्री मास्टर साहेब, श्री अखिलेश सिंह, श्री उपेंद्र सिंह (जनता मजदूर संघ कुन्ती गुट), डॉक्टर कुन्दन कुमार सिंह (मेडिकल डायरेक्टर, ए एस जी अस्पताल, धनबाद) के द्वारा की गई। इस आयोजन में एक मोटर साइकिल रैली निकाल कर लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई एवं सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। मोटर साईकिल रैली का आयोजन जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश सिंह एवं श्री रूपेश सिन्हा जी के द्वारा हरी झंडी दिखा कर की गई।

 

 

ए एस जी अस्पताल के प्रबन्धक मुकुल कुमार मिश्रा ने बताया, ए एस जी अस्पताल इस वर्ष *सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा* के थीम पर यह सप्ताह मना रही है। पूरे हफ्ते मे शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर ए एस जी अस्पताल के सदस्य लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे। इसके साथ ही शहर के अलग अलग हिस्सों में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अवधेश राय, का भी सराहनीये योगदान रहा।

पुटकी ,कोट फीस में बढ़ोतरी को लेकर भागाबान्ध में युवा संघर्ष समिति का पत्रकार वार्ता

पुटकी ,कोट फीस में बढ़ोतरी को लेकर भागाबान्ध में युवा संघर्ष समिति का पत्रकार वार्ता

भागाबान्ध आदर्श नगर स्थित युवा संघर्ष समिति ने अपने आवासीय कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता रखी जिसमें युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष मिथुन यादव ने कहां की कोट फीस फीस में बढ़ोतरी को लेकर हम लोग इसका विरोध करते हैं क्योंकि इस तरह की वृद्धि से गरीब तबके के लोगों में काफी असर पड़ेगा उन्होंने कहा कि कोर्ट फीस वृद्धि को लेकर ना तो पक्ष के लोग कुछ बोलने को तैयार है और ना ही विपक्ष के लोग बोलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि युवा संघर्ष मोर्चा बार एसोसिएशन के समर्थन में हैं। अगर जल्द ही इस पर विचार नहीं किया गया तो हम लोग सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को भी तैयार हैं।

 

इस कार्यक्रम में चंदन सोनू रामप्रवेश कल्लू महेश महतो छोटू रूपु इत्यादि लोग उपस्थित थे

पुटकी अखिल भारतीय परिसंघ अनुसूचित जाति /जनजाति महिला विंग के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी के द्वारा लोयाबाद कोक प्लांट स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सावित्रीबाई फुले जी का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया

,पुटकी अखिल भारतीय परिसंघ अनुसूचित जाति /जनजाति महिला विंग के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी के द्वारा लोयाबाद कोक प्लांट स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सावित्रीबाई फुले जी का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया जिसका संचालन छोटू राम ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिसंघ महिला विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतांजलि बरुआ एम गुड़िया देवी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया

 

 

 

वही परिसंघ के गीतांजलि बरुआ जी ने कहां की सावित्रीबाई फुले का योगदान कभी भी नहीं भुलाया जा सकता सकता है। लोगो से अपील करते हुए कहा कि लोग शिक्षित बनो ताकि सावित्रीबाई फुले की तरह देश का नाम रोशन हो ,वही परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी ने कहा कि सावित्री बाई फुले जयंती पर नमन करती हूं। उनके द्वारा किए गए कार्यों की याद किया और कहां की सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले की जयंती पर हमलोग शपथ लेते हैं की उनके द्वारा बताए गए नक्शे कदम पर हम लोग को चलने की जरूरत है। साथी उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा की राज्य में जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रही है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोग प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक जाते हैं फिर भी जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाती है वही प्रखंड कार्यालय के अधिकारी 1932 का हवाला देते हुए अपना पल्ला झाड़ लेते हैं अगर जल्द ही जाती प्रमाण पत्र पर विचार नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे। कार्यक्रम के बाद परिषद के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी ने गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल भी वितरण किया और कहा कि जल्द ही बचे हुए लोगों को कंबल दे दिया जाएगा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से,,पुटकी अखिल भारतीय परिसंघ अनुसूचित जाति /जनजाति महिला विंग के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी के द्वारा लोयाबाद कोक प्लांट स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सावित्रीबाई फुले जी का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया जिसका संचालन छोटू राम ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिसंघ महिला विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतांजलि बरुआ एम गुड़िया देवी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया वही परिसंघ के गीतांजलि बरुआ जी ने कहां की सावित्रीबाई फुले का योगदान कभी भी नहीं भुलाया जा सकता सकता है। लोगो से अपील करते हुए कहा कि लोग शिक्षित बनो ताकि सावित्रीबाई फुले की तरह देश का नाम रोशन हो ,वही परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी ने कहा कि सावित्री बाई फुले जयंती पर नमन करती हूं। उनके द्वारा किए गए कार्यों की याद किया और कहां की सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले की जयंती पर हमलोग शपथ लेते हैं की उनके द्वारा बताए गए नक्शे कदम पर हम लोग को चलने की जरूरत है। साथी उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा की राज्य में जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रही है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोग प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक जाते हैं फिर भी जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाती है वही प्रखंड कार्यालय के अधिकारी 1932 का हवाला देते हुए अपना पल्ला झाड़ लेते हैं अगर जल्द ही जाती प्रमाण पत्र पर विचार नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे। कार्यक्रम के बाद परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी ने गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल भी वितरण किया।मौके पर छोटू राम, भानु प्रताप,सुनीता देवी, निवास रजवार भुनेश्वर रविदास, मनीषा सिंह, कुसुम देवी,जयप्रकाश पासवान, सुनील रजवार, प्रेम मंडल, शिव शंकर पासवान, राजू रविदास रणधीर कुमार,देवेंद्र पासवान वंशीधर राम उमा देवी उपस्थित थे.

पुटकी, अखिल भारतीय परिसंघ के अनुसूचित जाति महिला विंग के द्वारा सावित्रीबाई फुले का जयंती मनाने का लिया गया निर्णय

,पुटकी अखिल भारतीय परिसंघ अनुसूचित जाति महिला विंग के द्वारा लोयाबाद कोक प्लांट स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सावित्रीबाई फुले जी का जयंती समारोह सोमवार को मनाया जाएगा जिसकी जानकारी परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी ने अपने आवासीय कार्यालय में एक बैठक कर बताया।

 

 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिसंघ महिला विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतांजलि बरुआ उपस्थित होंगे। साथ में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छोटू राम प्रदेश उपाध्यक्ष बाल गोविंद राम बाल संरक्षण आयोग से रुचि कुजुर जिला अध्यक्ष महिला विंग सुनीता देवी एवं श्री निवास रजवार इस कार्यक्रम को शिरकत करेंगे साथ में परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव श्रीमती गुड़िया देवी गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल भी वितरण करेगी।