केंदुआ ,छाताटांड केंदुआ बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव संपन्न, राजेश गुप्ता बने अध्यक्ष

केंदुआ : छाताटांड केंदुआ बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ.सुबह से ही गहमागहमी देखी जा रही थी.सुबह 11 बजे से शाम के 4:00 बजे तक मतदान कराई गई. कुल 297 वोटर में से 292 वोट पड़े.मौके पर धनबाद जिला चेंबर के अध्यक्ष चेतन गोयनका, महा सचिव अजय नारायण लाल,जितेंद्र अग्रवाल,घनश्याम नारनौली केंदुआपुल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रंजीत मद्धेशिया,उपेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश मद्धेशिया, चुनाव पर्यवेक्षक, विजय अग्रवाल,अरुण पासवान,सुरेंद्र खंडेलवाल, वीरेंद्र कुमार चौरसिया उर्फ राजा, आशीष सिंघल के मौजूदगी में चुनाव एवं मतो की गिनती शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई.इस चुनाव मे अध्यक्ष पद पर राजेश गुप्ता ,सचिव पद पर राजीव झा और कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ गुप्ता निर्विरोध चुने गए।वही जिला चेंबर के चेतन गोयनका के द्वारा जीते प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर व जीत का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर बधाई दी गई।

 

 

 

.जीत के बाद नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने केन्दुआ बाजार के सभी मतदाताओं को आभार व्यक्त किया और अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि बाजार के व्यवसायी के हित के लिए जो भी कदम उठाने पड़े वे तत्पर रहेगें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *