धनबाद कुसुंडा एरिया 6 के रेलवे साइडिंग में मजदूरों ने अपने 2 महीने के बकाया वेतन की माँग को लेकर केडीएस साइडिंग में ट्रांसपोर्टिंग किया पूरी तरह से ठप
केंदुआ : कुसुंडा एरिया 6 के रेलवे साइडिंग में आज 2 महीने के बकाया वेतन को लेकर छोटानागपुर मोटर परिवहन सहकारी समिति लि. मैं कार्यरत 24 मजदूरों ने केडीएसके साइडिंग के कार्य एवं ट्रांसपोर्टिंग को पूरी तरह ठप कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए और हिंदुस्तान ट्रेड ओवर सियाल प्राइवेट लिमिटेड एवं एस टी जी कोल सेल्स के ठीकेदारों के मनमानी रवैये के खिलाफ नारेबाजी भी किया। वही समिति के सदस्य बजरंग रवानी ने बताया कि के.डी.एस.के साइडिंग मे कार्य कर रहे दोनों ही कंपनी के ठेकेदार मजदूरों का दो महीने का बकाया एवं एचपीसी भुगतान करने में आनाकानी कर रही है. जिसको लेकर मजदूरों में भूखे मरने की नौबत आ गई है इस लिए आज हमलोग सीएचपी, रैक लोडिंग ट्रांसपोटिंग को अनिश्चितकालीन के लिए ठप कर दिये है.जबतक हमारी मागों पर विचार नही किया जाता है तब तक सारे कार्य को ठप रहेंगे

। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बजरंग रवानी सुबोध राय राजू पांडे संतोष साहू सतनारायण रवानी सुरेंद्र रवानी कार्तिक रवानी लखन रवानी









, पटना ,बिहार में श्री नीतीश कुमार की आठवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर राज्यसभा सांसद खीरू महतो एवं धनबाद जिला अध्यक्ष श्री पिंटू कुमार सिंह उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई दिया। उन्होंने कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार जी ने सही समय पर सही फैसला लिया जो स्वागत योग्य है अब यूपीए गठबंधन के साथ मिलकर मजबूती के साथ सरकार अपने कार्यकाल को पूरा करेगी