पुटकी, लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को विजय बनाने को लेकर R C M U ने पुटकी के कच्छीबलिहारी कोलयरी मे की नुकड़ सभा किया . सभा की अध्यक्षता चंद्रदेव यादव व संचालन रामविलास राम ने किया वही सभा मे पहुचे अनुशासन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद सिंह. यूनियन नेता एके झा कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा उपस्थित हुए

सभा को संबोधित किया वही यूनियन के महामंत्री एक के झा ने कोल मजदूरों से अपील करते हुए कहा की आगामी 25तारिक को आप अपना मत का प्रयोग अवश्य करें. और और कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजय बनाए. वही केन्द्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा की मोदी सरकार हिन्दू मुस्लिम मंदिर मस्जिद मे जनता उलझा कर रखी है. देश मे बेरोजगारी महगाई के मार से जनता त्राहिमाम है कोलसेक्टर सहित अन्य कंपनियों को प्राइवेट हाथों में दे दिए है. आने वाले समय मे जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेकने का काम करेंगी. इंडिया गठबंधन बहुमत की सरकार बनाएगी वही बजेंदर सिंह ने कहा की जनता मोदी सरकार के 10 साल की कार्यकाल में ही त्राहिमाम हो गई है. आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सबक सिखाएगी
इस सभा में मुख्य रूप से, कयूम खान, चंद्रदेव यादव जितेंद्र शर्मा गुड्डू खान विनोद चौहान नगीना राय एम दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे.












