केंदुआ,आउटसोर्सिंग मजदूर तबादला के विरुद्ध में प्रदर्शन, वार्ता के बाद काम चालू*

*आउटसोर्सिंग मजदूर तबादला के विरुद्ध में प्रदर्शन, वार्ता के बाद काम चालू*

———————————————

धनबाद/कुसुंडा क्षेत्र क़े एनजीक़ेसी कोलियरी में कार्यरत युसीसी इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी में काम कर रहे 12 वोल्वो आपरेटरों को दुसरे साइट पर तबादला किए जाने पर जनता श्रमिक संघ के अमर सिंह के नेतृत्व मे आउटसोर्सिंग मजदुरों ने कोयला उत्पादन परिवहन को शुक्रवार को ठप्प कर दिया गया. और प्रबंधक  खिलाफ नारेबाज़ी की गई  इसके बाद शाम को केन्दुआडीह पुलिस की पहल पर एक त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित कर समस्या समाधान के लिए आगामी 18 दिसम्बर को केन्दुआडीह थाना में बैठक आयोजित कर आउटसोर्सिंग ऑपरेटर की मांगो पर निर्णय लेने की लिखित आश्वासन के बाद परियोजना का काम चालू किया गया

.इस वार्ता में केन्दुआडीह थाना प्रभारी मो वकार हुसैन,कंपनी के मुकेश सिंह तथा युनियन से अमर सिंह, मनोज कुमार राम, सुरेन्द्र सिंह,दानी सिंह शामिल हुए.वही आउटसोर्सिंग प्रबंधन की और से मुकेश सिंह ने बताया कि कंपनी का वाँलव मशीन कम होने की वजह से 12 ऑपरेटर का तबादला कंपनी के दूसरे आउटसोर्सिंग में किया गया है.जिसका मजदूर विरोध कर रहे थे.सकरात्मक वार्ता के बाद आउटसोर्सिंग का काम चालू कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *