पुटकी कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे ने जनसंपर्क अभियान चला मांगा जनता से आशीर्वाद

पुटकी. इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे ने आज केंदुआ पुटकी भागाबांध लोयाबाद कोक प्लांट सहित कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया और जनता से आशीर्वाद मांगा वही जनसंपर्क के दौरान लोयाबाद कोक प्लांट पहुचे जहां कांग्रेस नेत्री गुड़िया देवी ने बुके देकर उनका स्वागत करते हुए जीत की अग्रिम बधाई दी.श्री दुबे ने लोयाबाद कोक प्लांट पहुंचते ही सर्वप्रथम भीमराव अंबेडकर के अदामकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया वही मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी . झारखंड में एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. धनबाद जिले मे विकास कार्य धीमी है जाम की समस्या पानी की समस्या काफी उत्पन्न है उसको दूर करना ही हमारा लक्ष्य है.

 

 

जनसंपर्क अभियान में उनके साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह राशिद राजा गुड्डू खान कयूम खान पप्पू पासवान अक्षयवर प्रसाद प्रीतम रवानी . कांग्रेस नेत्री गुड़िया देवी श्रीनिवास रजवार. पूनम देवी अनुपमा देवी रामसेवक प्रजापति रेणु देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *