केंदुआ. इंडिया गठबंधन धनबाद विधानसभा प्रत्याशी अजय कुमार दुबे ने आज केंदुआ पुटकी गोधर सहीत कई जगह पर जनसंपर्क अभियान चलाया और जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की वही केंदुआ चार नंबर मस्जिद मोहल्ला में शाहिद कमर के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने अजय दुबे का भव्य स्वागत किया गया. वही चार नंबर की जनता ने एक स्वर से कांग्रेस को जिताने की बात कही. वही अजय दुबे ने कहा धनबाद की जनता विभिन्न तरह के समस्याओं से त्राहिमाम है बिजली पानी जैसे मूलभूत समस्याओं से वंचित है ऊपर से महंगाई की मार. इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो बिजली पानी महंगाई जैसे समस्याओं से निजात मिलेगी.


वही कांग्रेस के नेता शाहिद कमर ने कहां की इस बार धनबाद में जनता परिवर्तन चाहती है धनबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे रिकॉर्ड मत से जीत हासिल करेंगे.
