धनबाद.. भाजपा राज सिन्हा का रोड शो मे उमड़ा जनसैलाब
धनबाद : भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने सोमवार को भुईफोड़ मंदिर से करकेंद नेहरू पार्क तक रोड़ शो किया। वही राज सिन्हा के रोड शो में भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं

। भगवा रंग के झंडा और गले में भारतीय जनता पार्टी का पटा लिए लोग रोड शो शामिल हुए। राज सिन्हा के जयकारे लगाते हुए कार्यकर्ता कोई बाइक से तो कार से सड़को से गुजर रहे थे।बता दे कि लोजपा के केंद्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सोमवार को धनबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के समर्थन में धनबाद के करकेंद्र नेहरू पार्क में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। इसी कड़ी में भूइंफोड़ मंदिर से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के नेतृत्व में बाईक रैली निकाली गई। इस बाईक रैली में सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता शामिल हुए। बाईक रैली भूइंफोड़ से प्रारम्भ होकर सरायढेला, रणधीर वर्मा चौक, बैंक मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल करकेंद नेहरू पार्क तक गई। इस दौरान राज सिन्हा ने कहा कि राज सिन्हा की पूरी तैयारी है और रोड शो उमड़ा यह जन सैलाब बता रहा है। धनबाद में विकास ही विकास करना ही प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि झारखण्ड को सुधारना है, इस झारखण्ड से भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है। राज सिन्हा के जीत के प्रति पूरी तरह से अश्वस्त रोड शो में शामिल पूर्व जिला अध्यक्ष हरी प्रकाश लाटा ने कहा कि इसे आप विजयी जुलूस भी मान सकते हैं। कहा कि राज को कोयलांच की जनता पहनाएगी ताज, यह आज के रोड शो में साबित हो गया।
