पुटकी,आपकी सरकार आपके द्वार के तहत समस्याओं से सम्बंधित लिए गए आवेदन

आपकी सरकार आपके द्वार के तहत समस्याओं से सम्बंधित लिए गए आवेदन
पुटकी ।राज्य सरकार के आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत अरलगड़िया पंचायत में लगे शिविर में विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित आवेदन जमा लिए गए ।
पीबी परियोजना श्रमिक क्लब में आयोजित शिविर में उप विकास आयुक्त शशिशेखर सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह धनबाद सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार प्रमुख आरती देवी मुख्यरूप से उपस्थित थें ।

शिविर में  सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, खाद्य सुरक्षा, पशुधन विकास, रोजगार सृजन, मनरेगा, 15 वी वित्त आयोग धोती साड़ी, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण माफी, मतदाता सूची में नामांकन, सुधार, आधार से लिंक, आधार कार्ड, कोविड वैक्सीन आदि विभिन्न सरकारी योजनाओं के अलग अलग काउंटरों में लोग सुविधानुसार आवेदन जमा किए ।
उप विकास आयुक्त शशिशेखर सिंह ने कहा कि इन शिविरों के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ आम लोगों तक इसका लाभ पहुंचाना है ।
सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में क्रमवार शिविर के माध्यम से आम लोगो तक सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा ।
मौके पर उप विकास आयुक्त शशिशेखर सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, प्रधान सहायक ओमप्रकाश दास, प्रमुख आरती देवी, अरलगड़िया पंचायत की मुखिया नीतू सिंह, उप प्रमुख मनीषा सिंह, प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष जितेश कुमार सिंह, प्रखण्ड 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह प्रखण्ड कोंग्रेस अध्यक्ष पप्पू पासवान, सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो, सभी विभागों के प्रतिनियुक्त अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, सेविका सहायिका आदि उपस्थित थें ।

पुटकी, आजसू ने मनाया भारत के महान सुपुत्र और विकास पुरुष स्वर्गीय श्री राम विलास पासवान जी की पुण्यतिथी

आज दिनक 08/10/22 को भारत के महान सुपुत्र और विकास पुरुष स्वर्गीय श्री राम विलास पासवान जी की पुण्यतिथी पर हैल्थ इज वेल्थ एथलेटिक क्लब में श्रद्धांजलि मनाई गई और 2 मिनट का मोन रख कर उनकी आत्मा की शांति की कमान की गई। जिसकी अध्यक्षता जीतू पासवान और संचालन मोहन राम ने किया ।

मौके पर आजसू पार्टी के महानगर उपअध्यक्ष संतोष पासवान, भोलू यादव, सुदाम पासवान , बब्लू पासवान , सूरज पासवान, संजय वर्मा ,शशि पासवान ,सागर रवानी, मनोज विश्वकर्मा, दिलीप पासवान, रोहित पांडे, गोविंदा पासवान विक्की पासवान, मुरारी पांडे ,कन्हैया पासवान , विकाश पासवान , प्रदीप पासवान , गोगील पासवान , दीपक पासवान और वार्ड नं 9 को अन्य लोग उपस्थित थे।

पुटकी, सीआईएसएफ की टीम ने पुटकी 2 नंबर तालाब के समीप छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला किया जब्त

धनबाद पुटकी गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की टीम ने सीआईएसएफ इंस्पेक्टर आर एल वर्मा के नेतृत्व में पुटकी 2 नंबर तालाब के पास छापेमारी कर लगभग 500 बोरा अवैध कोयला जब्त कर बीसीसीसीएल प्रबंधन को सौप दिया इससे पूर्व भी सीआईएसएफ की टीम ने पुटकी थाना क्षेत्र के कच्छी बलिहारी सीटीसी ग्राउंड के सपीप छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया था। छापेमारी के बाद कोयला के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया,

सूत्र के अनुसार कोयला के अवैध कारोबार में डी महतो पी सोनी काफी दिनों से पुटकी क्षेत्र में सक्रिय थे
छापेमारी की सूचना पाकर पुटकी पुलिस भी डंप किये अवैध कोयले स्थल पर पहुँचे ओर कानूनी प्रक्रिया में जूट गई।

लोयाबाद पवार हाउस मस्जिद मोहल्ला में बीसीसीएल का बंद मुहाना बारिश के कारण खुलने से बना गोफ

लोयाबाद पवार हाउस मस्जिद मोहल्ला में बीसीसीएल का बंद मुहाना बारिश के कारण खुलने से एक बड़ा गोफ, बन गया जिसके बाद आसपास के लोगो मे हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगो ने बताया कि 30 वर्ष पूर्व बीसीसीसीएल का कार्य यहाँ चलता था।कंपनी बंद होने के बाद बीसीसीसीएल प्रबंधन छाई के द्वरा सिरमोहान मोहान को बंद कर दिया गया था। मगर बरसात में धीरे धीरे स्थल धसने लगा और गोफ बन गया।

वही समाजसेवी सह इंटक नेत्री गुड़िया देवी ने बीसीसीसीएल प्रबंधन से दूरभाष पर बात कर गोफ को भराने का आग्रह किया ओर कहा कि घनी आबादी के बीच गोफ बनना खतरनाक साबित हो सकता है इसे जल्द भराया जाय, वही बीसीसीसीएल प्रबंधन ने कहा कि आज ही गोफ को भरा देने का आश्वासन दिया।

रांची एयरपोर्ट पर परिसंघ अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी ने उदित राज का किया भव्य स्वागत

रांची, केकेसी और परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री उदित राज का स्वागत परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी ने पुष्प गुच्छ देकर। सम्मानित उदित राज सर का स्वागत एवं अभिनंदन रांची एयरपोर्ट में किया

।साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान कार्यालय प्रभारी रंजीत बाउरी प्रदेश उपाध्यक्ष वशिष्ट लाल पासवान निवास राजवार हर्ष कालिंदी आदि उपस्थित रहे ।

रांची,परिसंघ अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी ने रांची एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

केकेसी और परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री उदित राज का स्वागत परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी ने पुष्प गुच्छ देकर। सम्मानित उदित राज सर का स्वागत एवं अभिनंदन रांची एयरपोर्ट में किया

।साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान कार्यालय प्रभारी रंजीत बाउरी प्रदेश उपाध्यक्ष वशिष्ट लाल पासवान निवास राजवार हर्ष कालिंदी आदि उपस्थित रहे ।

केंदुआडीह पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने बासदेवपुर में संयुक्त रुप से छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला किया जब्त

केंदुआ, ब्रेकिंग् केंदुआडीह पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर  बासुदेवपुर स्थित माइंस के बगल से कोयले के अवैध कारोबारियो द्वार भारी मात्रा में जमा किया गया अवैध कोयला जब्त कर बीसीसीएल प्रबंधन को सौप दिया। छापेमारी के बाद कोयले के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सूत्र के अनुसार। सफेदपोश  अवेध कोयला कारोबारी बासदेवपुर में अपने गुर्गे से कई स्थलों पर  अवैध कोयला डंप करवाते है। इस कारोबार में  रवानी, एम राय गूट काफी दिनों से सक्रिय है।

कुछ दिन पूर्व ही धनबाद के वरीय आरक्षी अधीक्षक,संजीव कुमार एम धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कोयले के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने का कड़ा निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया था। जिसके बाद पुलिस ने लगतार ही कोयले के अवैध कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी कर कोयले को जब्त कर रही है।

मगर कोयले के अवैध कारोबारी पुलिस की आंख में धूल झोंक कर बासुदेवपुर में अपना परचम लहराया हुए  थे,

अहले सुबह केंदुआडीह थाना क्षेत्र में दो शव मिलने से मची सनसनी।

धनबाद शहर के केंदुआडीह क्षेत्र अंतर्गत गोधर पावर हाउस के पीछे नाले में एक 17 वर्षीय युवक का शव मिला । वही दूसरा शव कुसुंडा रेलवे स्टेशन के समीप देखी इलाके में दो शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई शव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, वहीं नाले पर मिले शव की पहचान धनसर थाना क्षेत्र के सीआईएसएफ कैंप के पीछे रहने वाले विक्की चौहान के रूप में की गई। वही दूसरे शव की पहचान गोधर 15 नंबर निवासी राजू गोप की रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंच शव पहचान की।

वहीं कुसुंडा रेलवे स्टेसन में मिले मृतक राजू गोप के भाई ने बताया कि मृतक उड़ीसा में काम करता था, 10 -15 दिन पूर्व राजू गोप उड़ीसा से अपने घर गोधर 15 नंबर आया था, उड़ीसा में वाहन चालक के रूप में कार्यरत था। । वही नाले में मिले शव के पहचान करने के बाद मृतक के भाई अमित चौहान ने बताया कि शनिवार की शाम तुरा नामक बाइक से निकला था लेकिन रात में अपने घर वापस नहीं लौटा सुबह लोगों से पता चला कि गोधर में एक शव पाया गया है, इसके बाद मृतक के भाई अमित चौहान ने शव देखने के लिए गोधर पावर हाउस पहुंचा जहां उन्होंने शव की पहचान अपने भाई विक्की चौहान के रूप में की, और हत्या की आशंका जताई फिलहाल पूरे मामले में पुलिस तफ्तीश में अनुसंधान कर रही है। वही केंदुआडीह थाना के एएसआई रामगुलाम ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पश्चिमी झरिया क्षेत्र मे राजभाषा पखवाड़ा का उद्घाटन

आज दिनांक 15.09.2022 को पश्चिमी झरिया क्षेत्र मे राजभाषा पखवाड़ा का उद्घाटन ज़ोर शोर से किया गया। पखवाड़ा का उद्घाटन कार्यकारी महाप्रबंधक श्री आर सी मोदी एवं उपस्थित सभी विभागाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। पखवाडे के शुभारंभ कोयला मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी जी के संदेश को पढ़ के किया गया। महाप्रबंधक द्वारा हिंदी मे अपना दैनिक कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं राजभाषा के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने को कहा गया। पखवाड़े मे आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो की जानकारी सभी को दी गयी।

मौके पर श्री आर आर कर्ण, श्री जे आलम, श्री सौरव कुमार, श्रीमती बिनीता कुमारी, श्रीमती कुमारी अनुपामा, श्रीमती कुमारी वर्षा, श्री संतोष कुमार एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण एत्यादि उपस्थित थे।