केंदुआडीह पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने बासदेवपुर में संयुक्त रुप से छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला किया जब्त
केंदुआ, ब्रेकिंग् केंदुआडीह पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर बासुदेवपुर स्थित माइंस के बगल से कोयले के अवैध कारोबारियो द्वार भारी मात्रा में जमा किया गया अवैध कोयला जब्त कर बीसीसीएल प्रबंधन को सौप दिया। छापेमारी के बाद कोयले के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सूत्र के अनुसार। सफेदपोश अवेध कोयला कारोबारी बासदेवपुर में अपने गुर्गे से कई स्थलों पर अवैध कोयला डंप करवाते है। इस कारोबार में रवानी, एम राय गूट काफी दिनों से सक्रिय है।

कुछ दिन पूर्व ही धनबाद के वरीय आरक्षी अधीक्षक,संजीव कुमार एम धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कोयले के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने का कड़ा निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया था। जिसके बाद पुलिस ने लगतार ही कोयले के अवैध कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी कर कोयले को जब्त कर रही है।
मगर कोयले के अवैध कारोबारी पुलिस की आंख में धूल झोंक कर बासुदेवपुर में अपना परचम लहराया हुए थे,
