पश्चिमी झरिया क्षेत्र मे राजभाषा पखवाड़ा का उद्घाटन
आज दिनांक 15.09.2022 को पश्चिमी झरिया क्षेत्र मे राजभाषा पखवाड़ा का उद्घाटन ज़ोर शोर से किया गया। पखवाड़ा का उद्घाटन कार्यकारी महाप्रबंधक श्री आर सी मोदी एवं उपस्थित सभी विभागाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। पखवाडे के शुभारंभ कोयला मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी जी के संदेश को पढ़ के किया गया। महाप्रबंधक द्वारा हिंदी मे अपना दैनिक कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं राजभाषा के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने को कहा गया। पखवाड़े मे आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो की जानकारी सभी को दी गयी।

मौके पर श्री आर आर कर्ण, श्री जे आलम, श्री सौरव कुमार, श्रीमती बिनीता कुमारी, श्रीमती कुमारी अनुपामा, श्रीमती कुमारी वर्षा, श्री संतोष कुमार एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण एत्यादि उपस्थित थे।
