लोयाबाद, सीएनजी लदा ट्रक पलटा चालक घायल

लोयाबाद थाना क्षेत्र के पंजाबी मोड़ के समीप धनबाद कतरास मुख्य मार्ग सीएनजी गैस सिलिंडर लदा एक ट्रक संख्या (BR01GK5402) अनियंत्रित होकर पलट गया. मुख्य मार्ग पर ट्रक पलटने से जाम की स्तिथि बन गई घटना की सूचना
पर स्थानीय पुलिस व अग्निशामक दस्ता मौके पर पहुंची ताकि कोई अप्रिये घटना ना हो सिनजी से भरा ट्रक पलटने से गैस रिसाव होने कीसंभावना थी.

 

 

वही घटना के संबंध में लोयाबाद थाना प्रभारी विकाश कुमार यादव ने बताया की चालक बिहारी ठाकुर सीएनजी से भरा ट्रक लेकर जा रहा था , पंजाबी मोड़ के पास पहुंचने पर चालक ने ट्रक से संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.हादसे के बाद धनबाद कतरास मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही.मामले की जानकारी मिलते ही अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचा व साथ ही अग्निशामक दस्ते को सूचना दी वही ट्रक . चालक को गंभीर चोटें आई है जिसे लोयाबाद क्षेत्रिय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद शहीद निर्मल महतो अस्पताल भेज दिया गया

पुटकी अवेध खनन एम भंडारण को रोकथाम के लिए समन्वय समिति की बैठक, बैठक में अवैध खनन एम भंडारण को लेकर अंचल अधिकारी सुभ्रा रानी ने जताई नाराजगी

पुटकी अवेध खनन एम भंडारण को रोकथाम के लिए समन्वय समिति की बैठक, बैठक में अवैध खनन एम भंडारण को लेकर अंचल अधिकारी सुभ्रा रानी ने जताई नाराजगी
पुटकी। टास्कफोर्स की मीटिंग पुटकी अंचलिक क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी को रोकने हेतु जिला प्रसाशन,पुलिस, बीसीसीएल एवं सीआईएसएफ की सयुंक्त खनन टास्क फ़ोर्स की बैठक गुरुवार को पुटकी अंचलधिकारी (सीओ ) शुभ्रा रानी की अध्यक्षता में पुटकी गेस्ट हॉउस में हुई। बैठक में अवैध कोयले की तस्करी को रोकने हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिनमे थाने में लिखित नामजद एफआईआर करने,बीएन आर साईंडिंग के वैगन से लगातार कोयले चोरी की शिकायत मिल रही है,आउटसोर्सिंग के अधिकारियों को बैठक में बुलाने,माह में एक दिन सयुंक्त छापेमारी सहित आदि मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में सीओ शुभ्रा रानी ने सख्त लहजे में नाराजगी जाहिर किया कहां किसी भी हाल में कोयला चोरी एवं अवैध भंडारण नहीं होना चाहिए बैठक में सभी विभाग एक दूसरे के ऊपर दोषारोपण करते रहें।

 

 

बैठक में  कुसुंडा ,पुटकी लोयाबाद इत्यादि जगहों से आये बीसीसीएल के महाप्रबंधक एवं प्रबंधक उपस्थित थे

पुटकी अवेध खनन एम भंडारण को रोकथाम के लिए समन्वय समिति की बैठक, बैठक में अवैध खनन रूम भंडारण थी लिखकर अंचल अधिकारी शिवरा रवि ने जताई नाराजगी

पुटकी। टास्कफोर्स की मीटिंग पुटकी अंचलिक क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी को रोकने हेतु जिला प्रसाशन,पुलिस, बीसीसीएल एवं सीआईएसएफ की सयुंक्त खनन टास्क फ़ोर्स की बैठक गुरुवार को पुटकी अंचलधिकारी (सीओ ) शुभ्रा रानी की अध्यक्षता में पुटकी गेस्ट हॉउस में हुई। बैठक में अवैध कोयले की तस्करी को रोकने हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिनमे थाने में लिखित नामजद एफआईआर करने,बीएन आर साईंडिंग के वैगन से लगातार कोयले चोरी की शिकायत मिल रही है,आउटसोर्सिंग के अधिकारियों को बैठक में बुलाने,माह में एक दिन सयुंक्त छापेमारी सहित आदि मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में सीओ शुभ्रा रानी ने सख्त लहजे में नाराजगी जाहिर किया कहां किसी भी हाल में कोयला चोरी एवं अवैध भंडारण नहीं होना चाहिए बैठक में सभी विभाग एक दूसरे के ऊपर दोषारोपण करते रहें।

 

 

 

बैठक में पीबी एरिया अरुण कुमार,
डब्लू जे एरिया जेएस महापात्रा,कुसुंडा वीके गोयल,सिजुआ अनूप कुमार राय (चारो जीएम), पुटकी थाना, श मुनीडीह ओपी, भागाबाँध ओपी, लक्ष्मण महतो लोयाबाद थाना, सीआईएसएफ , ,अन्य अधिकारियो में आर के शर्मा,एच के मिश्रा, आशीष कुमार मिश्र, एके वर्मा, जेके सिंह,अभिराज कुमार आदि मौजूद थे।

धनबाद,अखिलेश महतो उर्फ राजू को शिक्षा मंत्री बनाने की मांग कि बिरेंद्र पासवान

अखिलेश महतो उर्फ राजू को शिक्षा मंत्री बनाने की मांग कि बिरेंद्र पासवान

कांग्रेस इंटक प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता बिरेंद्र पासवान अलारगो, सिमराकुल्ही स्थित पैतृक आवास में दिवंगत शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो जी की श्राद्धकर्म में शामिल होकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि की व इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को अपनी ओर से संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि स्वर्गीय शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जो कार्य किए हैं वह झारखण्ड की जनता से छुपा हुआ है हैं उनके कार्यों की जितनी तारीफ की जाए कम है झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करतें हुए कहा कि जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू को मंत्रीमंडल में शामिल कर झारखण्ड का शिक्षा मंत्री बनाया जाएं यही हम सभी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

 

 

वहीं श्राद्ध कर्म में उपस्थित कांग्रेसी एवं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेताओं से मुलाकात की मौके पर कांग्रेस इंटक धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटु कुमार यादव वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन धनबाद के जिला अध्यक्ष समिम शाह, भीम आर्मी पुर्व जिला अध्यक्ष मुकेश्वर पासवान वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन धनबाद के कोषाध्यक्ष मो साहिद एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

पुटकी,परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लोयाबाद, लोयाबाद कोक प्लांट संपत मोड़ स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव श्रीमती गुड़िया देवी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर संविधान रचयिता है उन्होंने जात पात का देखकर सभी को एक समान अधिकार पाने का हक दिया है मैं लोगों से अपील करती हूं मैं लोगों से अपील करती हूं कि अपने अपने बच्चे को शिक्षित बनाए ताकि आपके बच्चे भी देश का नाम रोशन कर सकें आज के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जिसे बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे गए सविधान पढ़ने की जरूरत है लोग अपने अधिकार को पहचाने एवं संगठित रहें।

 

 

इस कार्यक्रम में उनके साथ गुड़िया देवी धनबाद जिला सचिव कॉंग्रेस श्रीनिवास रजवार शांति देवी भासो देवी, अनीता देवी मीरा देवी शोभा देवी आराध्य देवी किरण देवी पूनम देवी दरेश देवी अंबुजा देवी सुनीता देवी अलका देवी इत्यादि लोग

पुटकी आजसू पार्टी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की132 वॉ जयंती धूमधाम से मनाया

पुटकी आजसू पार्टी धनबाद नगर कमेटी की ओर से धनबाद के वार्ड संख्या 9 आई एन चंद्रो गोपाली चक आदर्श शिशु विद्यालय के प्रांगण में 14 अप्रैल 2023को आजसू पार्टी धनबाद नगरअध्यक्ष जित्तू पासवान की अध्यक्षता में एवं संचालन केंद्रीय सदस्य कुल्लू चौधरी के द्वारा विश्वरत्न भारत रत्न ज्ञान का प्रतीक संविधान के निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर की 132 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई सर्वप्रथम बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम मनाया गया नगर अध्यक्ष जीतू पासवान संबोधित करते हुए कहा कि दो रोटी कम खाइए लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाऐ शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़े गा

 

 

 

धन्यवाद ज्ञापन मोहन राम द्वारा किया गया मौके पर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष मंटू महतो राधेश्याम गोस्वामी संतोष पासवान छोटे सिन्हा दिलीप सिंह संतोष कुशवाहा संतोष कुशवाहा भोलू यादव राजकुमार रजवार इजराइल अंसारी संजय वर्मा मोहन राम राजेश गुप्ता दीपक सुदामा पासवान ब्रह्मदेव पासवान तबरेज रंजीत यादव धर्मेंद्र पासवान सुनील राय विनोद दास अजय दास विकास गुप्ता अजय ठाकुर विश्वकर्मा प्रदीप कुमार बैजनाथ गौरव कुमार बबलू शशि राजेश महतो अजय महतो दीपू विश्वकर्मा प्रमोद शर्मा गोविंद पासवान सूरज पासवान अजय रजवार गोविंदा पासवान विकास रोहित अमित भैया आतिशबाजी सुभाष जयसवाल गोविंदपुर कमलेश पासवान अरविंद रजवार सविता देवी लक्ष्मी देवी मालती देवी पुष्पा देवी कविता देवी विनीता देवी भुट्टू देवी शारदा देवी ललिता देवी लक्ष्मी देवी पूनम देवी आरती देवी मंजू देवी मीना देवी मनीषा देवी विनोद पासवान विनोद पासवान सूरज पासवान गोविंद पासवान प्रभु कुमार कन्हैया चंदन पिंटू दिनेश रवि राज सचिव निरंजन विक्की सचिन दीपक अमित अंकित शिवा सुदेश सुमित प्रेम बिट्टू राहुल रोहित आदि शामिल थे

पुटकी स्थित गोपालीचक कोलयरी में नया पैच चालू करने को लेकर बीसीसीएल द्वारा पेड़ों की कटाई के विरोध में  पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति ने किया विरोध।

पुटकी स्थित गोपालीचक कोलयरी में नया पैच चालू करने को लेकर बीसीसीएल द्वारा पेड़ों की कटाई के विरोध में  पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति ने किया विरोध।

धनबाद पुटकी बीसीसीएल के गोपाली चौक कोलियरी द्वारा हजारों पेड़ो को काटकर नया पेज खोलने की विरोध में ग्रामीण पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी में है वही आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने गोपाली चौक जंगल पहुंच बीसीसीएल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट किया पर्यावरण बचाने में काफी संख्या में महिलाएं एवं छोटे-छोटे बच्चे भी उपस्थित हुए और पेड़ों को पकड़कर चिपक गए। ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग अपनी जान दे देंगे मगर पर्यावरण से खिलवाड़ नहीं होने देगे पर्यावरण बचाने में हम लोग अपनी जान की बाजी भी लगा सकते हैं, वहीं महिलाओं ने अखबार की पर्ची लहराते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने कुछ दिन पूर्व ही कहा था कि एक पेड़ लगाने पर 5 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी मगर यहां पर तो पर्यावरण को ही नष्ट किया जा रहा है जिसका हम लोग और विरोध करते हैं।

 

 

वही बीसीसीएल के प्रबंधक एके वर्मा ने सोमवार को ही मौखिक रूप से कहा कि वन विभाग के द्वारा हम लोग आदेश लेकर ही काम करेंगे देश मे कोयले की भी जरूरत है हम लोगों के पास सारे दस्तावेज तैयार है। विरोध को देखते हुए प्रबंधक ने भी अभी तक अपना काम ठप रखा

 

पुटकी, धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिन्टू सिंह ने राज्यसभा सांसद खीरु महतो से की मुलाकात

जदयू पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो के रामगढ़ जिला अंतर्गत केदला स्थित उनके आवास पर मुलाकात किया। इस दौरान श्री महतो ने संगठन की मजबूती को लेकर पिंटू कुमार सिंह को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाला वक्त जदयू का होगा। अन्य जिलों में पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक बेहतर काम कर रहे हैं। झारखंड में चारों ओर से सकारात्मक संकेत मिल रहा है। लोग जदयू को आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। उक्त मौके पर धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह तथा राजेश सिंह मौजूद थे।

पुटकी दो दिवसीय दशम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को लेकर पत्रकार वार्ता

पुटकी : दो दिवसीय दशम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव दिनांक 12 एवं 13 अप्रैल’2023 को श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा करकेन्द बाजार स्थित चौधरी निवास में आयोजित किया जा रहा है.इस कार्यक्रम को लेकर रविवार को कार्यक्रम स्थल पर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें समिति के सचिव आज़ाद कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि इस महोत्सव की शुरुवात दिनांक 12 अप्रैल (बुधवार) को विशाल शोभा यात्रा के साथ होगी जिसमें विशेष सुसज्जित रथ पर श्याम बाबा का दरबार रहेगा. इस शोभा यात्रा में 501 निशान रहेंगे। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण रामगढ़ की विख्यात सुनामी बैंड (ताशा पार्टी) रहेगी. यह शोभा यात्रा करकेन्द चौधरी निवास से प्रारम्भ होकर गल्लापट्टी, करकेन्द मोड़ ,केंदुआ होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर आएगी जहाँ सभी निशान बाबा श्याम को अर्पित किये जाएंगे। पंडाल का आकर्षण दिल्ली से आया विशेष भव्य दरबार होगा.पुरे पंडाल को विशेष फूलों के द्वारा सजाया जाएगा.संध्या सात बजे से भजन संध्या की शुरुवात होगी जिसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा कोलकाता से आए विख्यात भजन गायक सौरभ-मधुकर एवम उनके साथ आए 50 कलाकारों की टीम के द्वारा नृत्य नाटिका पेश की जाएगी.अगले दिन 13 अप्रैल (गुरुवार) को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाबा को सवामणी भोग ,खिचड़ा भोग एवं छप्पन भोग लगाया जाएगा.पुनः उसी दिन संध्या 7 बजे से कोलकाता के विख्यात भजन गायक सौरभ शर्मा एवं जयपुर से आ रहे धमाल किंग के नाम से मशहूर मनीष गर्ग (घी वाला) अपनी मधुर आवाज से देर रात तक भजनों की अमृतवर्षा करेंगे.तत्पश्चात महाआरती के साथ इस महोत्सव की पूर्णाहुति कर दी जायेगी.कार्यक्रम को लेकर युद्धस्तर पर काम चल रहा है.भक्त मंडल के सदस्य दिन रात एक कर इस महोत्सव को सफल बनाने में लगे हुए हैं.कार्यक्रम स्थल पर नगर निगम से रोजाना कार्यक्रम स्थल के आस पास विशेष साफ सफाई,फोगिंग एवं केमिकल का छिड़काव का अनुरोध किया गया है.कायर्क्रम स्थल एवं शोभा यात्रा में विधि व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग से पुलिस बल उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया है, साथ ही आकस्मिक स्थिति हेतु हेल्थ चेकअप, अग्निशमन उपकरण की भी व्यवस्था की जा रही है.

 

 

 

संवाददाता सम्मेलन में समिति के अध्यक्ष अनिल बंसल, आज़ाद कृष्ण अग्रवाल, उमेश हेलीवाल, श्रीराम भट्टर, प्रवीण अग्रवाल, शैलेन्द्र गोयल, सुरेंद्र जिंदल, आशीष केजरीवाल अपूर्वा अग्रवाल, उज्ज्वल गोयल, राम मित्तल, ऋषभ मित्तल, मनीष नारनोली आदि सदस्य उपस्थित थे.

केंदुआ, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, मजदूरों के हित के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार. मिथिलेश सिंह

केंदुआ : कुसुंडा एरिया के गोंन्दुडीह कोलियरी के शिव मंदिर प्रागण में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन इंटक कुसुंडा क्षेत्रीय समिति का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई.कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंन्दुडीह शाखा के अध्यक्ष रामायण प्रसाद ने की.इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मिथिलेश सिंह ने कहा कि मजदूरों की हित की लड़ाई हमेशा ही आरसीएमएस लड़ते आई है और आगे भी लड़ेगी.उन्होंने बेरमो विधायक अनूप सिंह एवं फेडरेशन सेक्रेटरी जनरल यस क्यू जाका साहब को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास से ही कोयला वेतन समझौता न CWA 11 में इंटक को सम्मानजनक स्थान प्राप्त हुआ है और अब कोयला मजदूरों की लड़ाई उनके नेतृत्व में आगे लड़ी जाएगी.मजदूरों की समक्ष बहुत बड़ी मुश्किलें बड़ी चुनौती है जो भारत सरकार के द्वारा पैदा किया जा रहा है उन्होंने भारत सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कोलियरी का निजीकरण कर पूंजी पतियों के हाथों में देना चाहती है जो कि हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे.

 

 

श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने जो कोयला मजदूरों के जीवन में कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण करके खुशहाली दी उसे भारत सरकार के द्वारा रौंदने की तैयारी की जा रही है.उन्होंने मजदूरों से अहान करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस मजदूर विरोधी और उद्योग विरोधी सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार रहें.उन्होंने कुसुंडा एरिया के उत्पादन में द्वितीय स्थान लाने पर यहाँ के मजदूरों, अधिकारियो एवं कोल इंडिया को भी बधाई दी.साथी कुसुंडा एरिया के भ्रष्ट प्रबंधक के खिलाफ विरोध जताया. और कहां की तीन माह पर इस तरह का यूनियन कार्यकर्ता सम्मेलन अलग-अलग कोलियरीयो में किया जाएगा. कार्यक्रम का मंच संचालन जितेंद्र सिंह ने किया. मौके पर ललन शर्मा, सरयुग प्रसाद, रामरतन प्रसाद सिंह, विजय वर्मा, शंकर प्रसाद, संजय कुमार बागती, अर्जुन सिंह, चंद्रिका पासवान, शिव कुमार निषाद, प्रदीप सिंह, सुबोध कुमार सिंह, राजेश ठाकुर, के. के. यादव पदारथ चौहान समेत दर्जनों यूनियन के कार्यकर्ता गन उपस्थित थे.