गोंन्दुडीह वृन्दावन ईको रेस्टोरेशन पार्क के समीप 170 फीट ओबी से बने पहाड़ पर माँ काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के साथ पंच दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम के तीसरे दिन मंदिर कमिटी के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन
केंदुआ : बीसीसीएल कुसुंडा एरिया के गोंन्दुडीह वृन्दावन ईको रेस्टोरेशन पार्क के समीप 170 फीट ओबी से बने पहाड़ पर माँ काली मंदिर के प्रतिष्ठा के साथ पंच दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम के तीसरे दिन मंदिर कमिटी के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि गोंन्दुडीह कोलियरी के पीओ टी. पासवान मैनेजर दिलीप कुमार गोंन्दुडीह ओपी प्रभारी कुंदन भारद्वाज उपस्थित थे. सर्वप्रथम मंदिर कमेटी के द्वारा मां भगवती का ज्योत जलाकर माँ का दरवार सजाया गया.कार्यक्रम मे मंदिर कमिटी के सदस्यों के द्वारा इस मंदिर का नीव रखने वाले स्व. संजय कुमार क़ी धर्मपत्नी गीता देवी और स्व. संतोष सिंह क़ी धर्मपत्नी नीतू सिंह को सॉल और बुके देकर रंगुनी पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने स्वागत किया.वही मुख्य अतिथियों का भी चुनरी और बुके देकर स्वागत मंदिर कमेटी के द्वारा किया गया. वही सुदेश एंड ग्रुप जागरण टीम के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों मे श्रद्धालु रात भर झूमते रहे. वही 29 मई दिन सोमवार को मंडप पूजन,वेदी पूजन, महास्थन प्राण प्रतिष्ठा, देवी सिंगर, छप्पन भोग, हवन पूर्णाहुति के साथ महा भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा.मौके पर विद्यानंद झा, नीतू झा,संजीत उर्फ़ टुनटुन यादव, राजेश यादव, शिव कुमार यादव,संतोष यादव, पप्पू यादव, भूटाली यादव,मोहन राम,अशोक यादव, ब्रह्मदेव यादव, भोलू यादव, शिव कुमार निषाद, रामाशीष यादव,रंजीत यादव,सरोज सिंह, सुशील सिंह, रामायण प्रसाद, जीतू पासवान, संतोष पासवान, इजराइल अंसारी,विनोद पासवान, शिवजी चौहान समेत दर्जनों श्रद्धालू गन उपस्थित थे.
