पूटकी, भागाबाँध पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा मे केबल के साथ एक को किया ग्रिफ्तार
पुटकी : भागाबांध पुलिस ने ओपी प्रभारी राजीव तुरी के नेतृत्व मे छापेमारी कर साऊथ बलिहारी कोलियरी से काटा गया केबल, चाकू के साथ एक यूवक को ग्रिफ्तार कर जेल भेजा दिया.गिरफ्तार युवक का नाम सचिन यादव बताया जा रहा है .जो केंदुआडीह थाना क्षेत्र के खैरा का रहने वाला हैं. ओपी प्रभारी राजीव तुरी ने बताया की बीती रात करीब दो ढाई बजे साऊथ बलिहारी चानक से केबल चोरी हुआ था. जिसके बाद प्राप्त सूचना के आधार पर पुटकी पुलिस के सहयोग से चंदौली थाना क्षेत्र के खैरा बस्ती में छापामारी कर चोरी किया गया केबल के साथ लगभग 40 किलो कॉपर से भरा एक झोला बरामद हुआ है.

इस चोरी में और भी लोग संलिप्त हैं इसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
