धनबाद, केंदुआ बाजार के स्वर्ण व्यापारी संजय वर्मा से प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के सूटर मेजर ने मांगी 30लाख की नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

केन्दुआ ःः-केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के सोना चाँदी व्यवसायी संजय कुमार वर्मा से प्रिंस खान उर्फ़ छोटे सरकार का शूटर मेजर के द्वारा  +995577225197 से 9431728206 पर वाटसप मैसेज के द्वारा रंगदारी मांगने एवं जान से मारने का धमकी से केन्दुआ बाजार मे हड़कंप मच गया।भुक्तभोगी संजय कुमार वर्मा, उम्र 55 वर्ष, पिता स्व० सहदेव प्रसाद वर्मा,  केन्दुआ बाजार, ने मंगलवार को वरिय पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित शिकायत देते हुए जानमाल की सुरक्षा का गुहार लगाया है।अपने शिकायत मे बताया कि दिनांक4/6/  023 दिन रविवार को मेरे मोबाइल नं० 9431728206 के वाटसप मैसेज के द्वारा करीब 12:05 में मुझे मैसेज आया में छोटे सरकार का शूटर मेजर बोल रहा हूँ। तुम्हे 30,00000 (तीस लाख) रूपया देना पड़ेगा अगर पैसा नही दिया तो तेरा बेटा प्रियांशु का वही हाल करेंगे जो फहिम खान का बेटा इकबाल खान का किया हूँ, हमसे बात करके मैनेज करो वरना अंजाम भुगतने के लिए  तैैैयार रहना।

 

 

 

 

गोबिन्दपुर पैट्रोल पम्प के बगल में जो तुम्हारा घर है और जो पुराना घर केन्दुआ में है। और पैसा नहीं मिला तो तेरा भी दुकान में बम चलेगा जैसे शाने पंजाब में चलवायें है। पैसा देकर मैनेज करो नहीं जो जान से हाथ धो दोगे। फिर आज दिनांक 06/0/2023 दिन मंगलवार को दोपहर 12:00 फिर मेरे वाटसप नम्बर पर मैसेज आया कि पैसा  देना है कि नहीं उसके बाद फिर से आज संध्या 05:51 में वाटसप कोलिंग से फोन करके मुझे बोलने लगा कि मुझे 30,00000 (तीस लाख) रूपया दे दो वरना तुम भी दुर्गापुर मिसन अस्पताल जाओगे जैसे दुर्गा मोटर वाला कल गया है। फिर मेरे वाटसप पर दुर्गा मोटर वाले को कैसे अस्पताल भेज रहा उसका युटुब लींक भेजा।वरिय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जल्द से जल्द अपराधी को पकडऩे और जान-माल की सुरक्षा का अश्वासन दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *