धनबाद,शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ की छात्रा आयुषी अग्रवाल वाणिज्य संकाय में 458 अंक लाकर जिला टॉपर बनी
धनबाद, सिजुआ शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ की छात्रा आयुषी अग्रवाल वाणिज्य संकाय में 458 अंक लाकर जिला टॉपर बनी है।

शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ प्रतिवर्ष स्टेट टॉपर एवं जिला टॉपर देता है। आयुषी अग्रवाल के जिला टॉपर होने पर महाविद्यालय शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने आयुषी अग्रवाल को दूरभाष पर बधाई दी। आयुषी के पिता शिवदयाल अग्रवाल धनबाद में जिम सेंटर चलाते हैं और मां गृहणी है ।आयुषी आगे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है।
