पूटकी, , बीसीसीएल के भागाबाँध मे धूमधाम से मना भगवान विश्वकर्मा की पूजा.

पूटकी, बीसीसीएल के भागाबाँध मे धूमधाम से मना भगवान विश्वकर्मा की पूजा.

 

 

पूटकी भागाबाँध मे आज शिल्प कला सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर बीसीसीएल भागाबाँध मैनेजर कार्यालय के समीप ईगल दीप पीबी धनबाद कोल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक जितेंद्र सिंह के द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई साथ ही सोमवार को भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा. ईगल आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने कहा कि बीसीसीएल कंपनी के साथ हम लोग को ईगल आउटसोर्सिंग कंपनी का एग्रीमेंट हो गया है जल्द ही काम की शुरुआत करेंगे. उन्होंने भगवान से जनता की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर उनके साथ बीसीसीएल के श्री जे के सिंह, परियोजना पदाधिकारी, मदन जीत,माइनिंग ईगल कंपनी, सुरेंद्र सिंह सर्वे ऑफिसर, श्री बी डी सिंह क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर,, एसके सिंह इंजीनियर, रफी आलम इंजीनियर. एवं गण मान्य लोग लोग उपस्थित थे.

धनबाद, केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बेनी तालाब मे डूबने से 40वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

धनबाद के केंदुआ थाना क्षेत्र के बेनी तालाब मे मूर्ति विसर्जन करने आए काठगोला निवासी सुधन हाड़ी 40 वर्ष की तालाब मे डूबने से मौत हो गई.

 

बताया जाता है रविवार को देर शाम मृतक माँ मनसा का पूजा कर मूर्ति को विसर्जन करने बेनी तालाब आया था और गहरे पानी में चला गया जहाँ डूबने से उसकी मौत हो गई. वहीं मृतक के परिजन घटना की जानकारी पाकर तालाब पहुंची और शव की पहचान कर घटना की जानकारी केंदुआडीह पुलिस को दिया मृतक सुधन हाड़ी की पत्नी एवं तीन बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.वही समाजसेवी सोवी रजवार पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया

दिल्ली मे आज से G20 शिखर सम्मेलन आयोजित

 

 

 लम्बे इंतजार के बाद आखिर वो दिन आ ही गया. जब भारत देश की अध्यक्षता में G20 शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है. इसे लेकर देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह से तैयार है. यह समिट दो दिनों तक (9 और 10 सितंबर) चलेगी. आज समिट का पहला दिन है और आज के दिन विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के दिग्गज एकसाथ एक मंच पर बैठेंगे साथ ही वैश्विक मसलों पर मंथन करेंगे. बता दें. G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति, ब्रिटेन के राष्ट्रपति ऋषि सुनक समेत कई राष्ट्रों के अध्यक्ष भारत पहुंच चुके है.

लोयाबाद सीआईएसएफ क्यूआरटी टीम ने छापेमारी कर 16 टन से अधिक अवैध कोइला किया जब्त .

लोयाबाद:- सीआईएसएफ क्यूआरटी टीम के जवानों ने बुधवार को लोयाबाद थाना क्षेत्र के गोपा ग्राउंड और बांसजोडा 12 नंबर में औचक छापामारी कर करीब सौलह टन अवैध कोयला जब्त किया.कोयला सात आठ जगहों पर जमा कर के रखा गया था.एक माह के अंदर यह तीसरी बार कोयले की छापेमारी की गई है.बल के जवान सब इंस्पेक्टर डी आर सिंह के नेतृत्व में गोपा ग्राउंड पहुंचे.कार्रवाई करते हुए कोयला को जब्त किया. जवानों ने बीसीसीएल से पेलोडर और डंफर मंगाया.जब्त कोयले को डंपर पर लोड कर कोलियरी में जमा कर दिया गया.बांसजोडा रेलवे साइडिंग में कोयले की तस्करी चर्म पर है.छापामारी के बाद भी कोयले की तस्करी निर्बाध गति से जारी रहता है.इस इलाके में एक संगठित गिरोह सक्रिय है.दिन के उजाले में बांसजोडा कोलियरी रेलवे साइडिंग से कोयला तस्कर के लोगों के द्वारा बड़े इत्मीनान से कोयला टपाया जात है

 

 

.साइडिंग के बगल की झाड़ियों जमा कर के रखा जाता है फिर रात के अंधेरे मारुति वैन या फिर ट्रकों से अन्यत्र टपा दिया जाता है.सूत्रों के मुताबिक साइडिंग से रोजाना करीब 15 टन से अधिक कोयला टपाया जाता है.बांसजोडा और निचितपूर कोलियरी का कोयला काफी मंहगा है.कोयले की चोरी को रोकने के लिए न तो बीसीसीएल प्रबंधन और न ही पुलिस गंभीर है.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश सचिव गुडिया देवी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली कार्यालय में कॉंग्रेस के शिर्ष नेताओं से की मुलाकात

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश सचिव गुडिया देवी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली कार्यालय में कॉंग्रेस के शिर्ष नेतृत्व करता जनो से मुलाकात कि जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महिला राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री नेटा डिसूजा जी

 

 

, अखिल भारतीय कोंग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश लिलोटिया जी एवं राष्ट्रीय नेता एवं परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज जी से भेंट कर झारखंड एवं सूबे के राजनीतिक परस्थितियों पर चर्चा किया गया।नारी सशक्तिकरण के साथ 2024 मे INDIA गठबंधन की सरकार देश में बने इसपर भी दिशानिर्देश प्राप्त हुआ।

पूटकी, पुटकी क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बीसीसीएल प्रबंधन को दी चेतावनी

केंदुआ : बुधवार को पुटकी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बीसीसीएल मैनेजमेंट और कमपनी को चेतावानी देते हुए कहा है कि लोकल से अगर बात नही हुआ और गुण्डे के दम पर कम्पनी चलानी चाही तो कम्पनी का चक्का जाम किया जाएगा. क्योंकि यहा लोकल बेटाजगार शिक्षीत है, हम कम्पनी के गुण्डों से लड़ना जानते है. इस लिए पहले कम्पनी यहाँ के ग्रामीणों से बैठक कर बात करे तभी कम्पनी चलेगी

 

. आज के विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामु पासवाल, नितिश रवानी,मुकेश पासवान, शंभू पासवान, राजन अहमद, अंकुश बाउरी,प्रवेश बाउरी , संतुल नोनिया, करण पासवान, मेहन्द्र चौहान, सुधिर यादव, छोटु यादव,अजित पासवान , कुन्दन पासवान, राहुल पासवान भालू पासवान, अजित पासवान, किशोर बाउरी,मंजीत महतो, रोहित महतो, डिंगला बाउरी मनोज पासवान गौरव कुमार अमरदीप पासवानआदि ग्रामीण शामिल थे.

पूटकी,आठ सूत्री मांगों को लेकर नशा उन्मूलन महिला समिति ने जीएम को सौपा ज्ञापन*

*आठ सूत्री मांगों को लेकर जीएम को सौपा ज्ञापन*

पुटकी : नशा उन्मूलन महिला समिति के जिलाध्यक्ष सुंदरी देवी ने ग्रामीणों के आठ सूत्री मांगों को लेकर पी0बी0 एरिया महाप्रबंधक अरुण कुमार को अपने दर्जनों ग्रामीणों के साथ पहुंचकर ज्ञापन सौंप.वही सुन्दरी देवी ने बताया कि हमारे पुटकी बलिहारी क्षेत्रीय मे ईगल इन्फ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी यहां कोयला उत्पादन का कार्य करने जा रही है.इस कंपनी में आस पास के ग्रामीणों ओर रैयतों को 75 प्रतिशत योग्यता के अनुसार कार्य देकर काम करे.ओर बलिहारी क्षेत्रीय कार्यालय के अंर्तगत बिभिन्न गांवों बलिहारी,अरलगरिया,भागाबन्ध, केंदुआडीह, सियालगुदरी,लालपुर, मुनिडीह,धोबनी, चिरुडीह के गांवों का जमीन अधिग्रहण बीसीसीएल के द्वारा किया गया था.मगर अभी तक यहाँ के लोगो को ना तो नियोजन मिला और ना तो मुआवजा दिया गया.इन भी मांगो को ध्यान में रखकर आस पास के गांवों में बिजली,पानी,स्वास्थ, चिकित्सा,स्कूल व रोजगार के साथ बीसीसीएल के क्वाटर को रिपेयरिग एवं पूर्ण व्यवस्था देकर काम करे.

 

 

मौके पर सुनीता देवी,नेहा देवी,सना प्रवीण,रेहान फातमा, सीता देवी,रिशन प्रवीण,राधिका देवी,राजू महतो,मनोज चौहान, जंक्शन उरांव,शम्भू राजभर,निर्मल उरांव,कबाली बाउरी, दीना महतो,ओम प्रकाश पासी, श्रीकांत रजवार,शंकर महतो आदि ग्रामीण शामिल थे.

केंदुआ, केंदुआ कुसुंडा गोधर बेरोजगार संघ समितिअपनी 7सूत्री मांगो को लेकर कुसुंडा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप किया प्रदर्शन

केंदुआ कुसुन्डा गोधर बेरोजगार संघ समिति के बैनर तले सोमवार को सैकड़ो की संख्या में युवा रैली के रूप कुसुण्डा 7 नंबर से कुसुन्डा एरिया महाप्रबंधक कार्यालय पहुंच महाप्रबंधक को 7 सूत्री मांग पत्र महाप्रबन्धक वीके गोयल को दिया। वही मजदूर नेता शंकर विश्वास ने बताया कि धनसार कोलियरी में संचालित एसएन आर सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी मे 75 प्रतिशत स्थानीय को नियोजन एवं कुसुन्डा कोलियरी में प्रदूषण से जनता त्रस्त है सडक पर पानी छिड़काव, कुसुण्डा में जर्ज़र पुल निर्माण, पूर्व में कार्यरत सदभाव कंपनी के बेरोजगार को पून कार्य दिया जाए अगर हमारी 7 सूत्री मांगों पर विचार नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे

 

इस प्रदर्शन मे शंकर विश्वास,विनय सिंह,नवल सिंह, सूरज सिंह, रमेश रवानी,रंजीत यादव,सुदामा चौहान,राजु पाण्डेय,तरुण मल्लिक, रमेश वर्मा, शंभु प्रसाद, सोनु वर्णवाल, सुबोध राय, उपेन्द्र राम,कर्मा भुइयां,लक्ष्मी भुइयां,अरुण चौबे आदि शामिल थे।

धनबाद धनबाद जनता दल यू एक प्रतिनिधि मंडल ने धनबाद डीआरएम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

धनबाद जनता दल यू के प्रतिनिधि मंडल ने धनबाद डीआरएम से की मुलाकात अग्नि प्रभावित क्षेत्र गडरिया में हो रहे हैं रेलवे साइडिंग निर्माण पर अभिलंब रोक लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

धनबाद युवा जदयू जिलाध्यक्ष रुपेश पासवान ने आज धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत रेल प्रशासन द्वारा अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में गडरिया रेलवे साइडिंग का निर्माण पर रोक लगाने एवं कुसुंडा रेलवे यार्ड में रेलवे साइडिंग निर्माण कराने को लेकर जनता दल यूनाइटेड का एक प्रतिनिधि मंडल धनबाद के डीआरएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। वही रुपेश पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि के रेल मंडल के अंतर्गत रेल प्रशासन अग्नि प्रभावित क्षेत्र गडरिया मे रेलवे साइडिंग निर्माण पर तत्काल रोक लगाएं और कुसुंडा रेलवे साइडिंग मे निर्माण कराएं इस बात को लेकर उन्होंने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया था इसके बाद राज्यसभा सांसद खिरू महतो ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पत्र प्रेषित कर रेल मंडल को सूचित किया कि रेल मंडल मामले की जांच उपरांत कार्य करे ताकि रेल मंडल के जनहित मे हो
ज्ञापन सौंपने वालों में जनता दल यू के जिला अध्यक्ष सह जोनल रेलवे सदस्य श्री पिंटू कुमार सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री रुपेश पासवान, नगर अध्यक्ष श्री धनलाल दुबे इत्यादि।

पुटकी : डीएम पब्लिक स्कूल परसिया में अलंकरण समारोह का आयोजन

पुटकी : डीएम पब्लिक स्कूल परसिया में सोमवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया.समारोह के मुख्य अतिथि मनोज स्वर्गियारी एसपी जामताडा एवं विशिष्ठ अतिथि अनमोल धवन और संजय लखोटिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.स्वागत भाषण विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार महतो उर्फ मनी महतो ने दी.मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन में ही अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिये और लक्ष्य बड़ा होना चाहिए और सतत लगन के साथ पूरा करना चाहिए.इससे पूर्व सभी अथितियो ने विद्यालय के चारो हाउस गंगा यमुना सरस्वती और गोदावरी हाउस के चयनित विद्यार्थी प्रशासक ( क्लास प्रीफेक्ट ) को बैच प्रदान कर अलंकृत किया.

u

 

 

समारोह में बच्चो ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत खूब वाहवाही लूटी.मौके पर विद्यालय चेयर पर्सन सुजाता महतो, प्राचार्य डॉ गुंजन अरोड़ा, उपप्राचार्य त्रिलोचन पांडे, मुखिया चक्रधर महतो, अभिभावकगण एवम शिक्षक शिक्षिकाएं एवम बच्चे उपस्थित थे.