पुटकी.डैफोडिल्स में जयंती पर याद किए गए सुभाषचन्द्र बोस

डैफोडिल्स में जयंती पर याद किए गए सुभाषचन्द्र बोस

 

धनबाद, करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकाडेमी तथा डैफोडिल्स बचपन में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य तापस बनर्जी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्राचार्य तापस बनर्जी ने सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते उन्हें देश का सच्चा देशभक्त बताया। कहा उन्होंने देश की आजादी के लिए सबकुछ न्योछावर कर दिया। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूगा। नेताजी का यह नारा देशभर में लोकप्रिय हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य तापस बनर्जी ने घोषणा किया कि 31st जनवरी तक नामांकन लेने वाले छात्र/छात्राओ को नामांकन शुल्क में 50% ,की छुट दिया जाएगा । विधालय के हिन्दी शिक्षक प्रमोद सिन्हा ने अपने ओजस्वी भाषण सभी लोगों का दिल जीत लिया। स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी जयंती समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद सिन्हा, अनिल सिंह, प्रभाकर मिश्रा, राहुल, एस.आर कर, संजय दत्ता, झूमा दत्ता, डोली प्रसाद, निशा मित्रा, शहर बानो, चेरी ,वर्मा सर आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

पुटकी जनता का आशीर्वाद मिला तो भावी मेयर प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ूंगा:जयराम

पुटकी जनता का आशीर्वाद मिला तो भावी मेयर प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ूंगा

धनबाद भागावांध वार्ड 10 के जयराम दास ने ने कहा कि जनता का अगर आशीर्वाद मिलता है तो मै भावी मेयर प्रत्याशी के रूप में धनबाद जिले से चुनाव लड़ूंगा मेरा मुद्दा सिर्फ और सिर्फ धनबाद जिले का विकास कार्य करना है ताकि धनबाद को एक स्मार्ट सिटी बनाया जा सके.

 

1/ धनबाद नगर निगम क्षेत्र की ज्वलंत मुद्दा प्रदुषण है जिसे दुर करुंगा।

2/ धनबाद नगर निगम क्षेत्र के लोगो के लिए हवाईअड्डा निर्माण।

3/ नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले भूमिहीन सभी गरीब वर्गों के लिए पक्के का मकान का निर्माण।

4/ छात्र, छात्रोंओ के लिए बस की सुविधा दी जाएगी।

5/ धनबाद में रोज होने वाले जाम से लोगों को राहत देंगे।

6/ फ्लाइओवर का निर्माण किया जाएगा।

7/ बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा।

8/ धनबाद नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।

9/धनबाद नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।

10/ बड़े स्तर के अस्पताल का निमार्ण। इन मुद्दू के साथ में उतरना चाहता हूं

धनबाद,तृतीय महिला राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता2023-24का भव्य उद्घाटन

*तृतीय महिला राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023/24 का भव्य उद्घाटन हुआ*

धनबाद
कतरास :-पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल कपूरिया भेलातंड मैं धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री मथुरा महतो जी के द्वारा किया गया उद्घाटन समारोह में विद्यालय के छात्रों ने मनमोहक नृत्य कर सबका मन मोह लिया एवं इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने ताइक्वांडो खेल का भी प्रदर्शन किया,पूरे झारखंड से लगभग 470 महिला प्रशिक्षक प्रबंधक निर्णायक इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं

 

 

उद्घाटन समारोह में भारतीय ताइक्वांडो संघ के महासचिव प्रभात शर्मा झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा झारखंड ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष गोपाल कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह ,धनबाद के सीनियर प्रीमियम ऋषिकेश में मॉडल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रूपेश कुमार समाजसेवी उदय प्रताप सिंह धनबाद युवा संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप सिंह
समाजसेवी बि आ डा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा
रोटी बैंक के अध्यक्ष रवि शेखर झारखंड ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष मनीष भारद्वाज संयुक्त सचिव सुमीर शर्मा कमलेश पांडे रेफरी इंचार्ज अमर बावरी इस उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित थे प्रतियोगिता में सब जूनियर कैडेट जूनियर सीनियर चार आयु वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित होगी आयोजन समिति के द्वारा खिलाड़ियों की रहने भोजन एवं भोजन की व्यवस्था विद्यालय में ही की गई है प्रतियोगिता गोपाल कुमार मिथिलेश कुमार कमलेश पांडे अमर बावरी ,अश्वनी शर्मा,राहुल बावरी के अगुवाई में आयोजित हो रही है इस प्रतियोगिता को मुख्य रूप से सफल बनाने में विशाल कुमार एवं जमुना पासवान लगे हुए हैं

पुटकी, धनबाद दौरे पर आए अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

पुटकी, धनबाद दौरे पर आए अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

 

धनबाद में दलित गौरव मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत पुटकी में जोरदार किया गया पुटकी सिनेमा हॉल के समीप अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान का जोरदार स्वागत किया गया. और आगामी आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चर्चा की गई

वही पिंटू तुरी के नेतृत्व में भी पुटकी 2नंबर के समीप फूल माला उनका स्वागत किया गया केदार पासवान ने सर्वप्रथम पुटकी स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
वही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की दलित गौरव मिलन समारोह पूरे राज्य में चल रहा है हमलोग आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर विचार विमर्श करेंगे. ओर सगठन को मजबूत बनाएंगे , साथ ही केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है भारतीय जनता पार्टी अपने तानाशाही रवैया अपनाकर लोगों को परेशान कर रही है आवाज उठाने वाले लोगों पर ईडी सीबीआई लगा देते है मगर इससे हम लोग डरने वाले नहीं है आने वाले समय मे जनता भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी

लोयाबाद,कनकनी स्थित पुस्तकालय भवन मे आज पूर्व मंत्री रहे योगेश्वर प्रसाद योगेश की 88जयंती मनाई गई.

लोयाबाद कनकनी स्थित पुस्तकालय भवन मे आज पूर्व मंत्री रहे योगेश्वर प्रसाद योगेश की 88जयंती मनाई गई इस कार्यक्रम में उनके पुत्र राजीव रंजन एम पूर्व मंत्री मन्नान मलिक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया वही उनके पुत्र राजीव रंजन ने अपने पिता के द्वार समाज के हित के लिए किए गए अनेक कार्य को गिनाया ओर कहा की हमारे पिता समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज बनकर हमेशा ही आगे लड़ाई लड़ी सांसद मंत्री रहते हुए भी सादा जीवन जीना पसंद करते थे

 

जब उन्हें धनबाद से संसद की टिकट नहीं दी गई थी तब उन्होंने चतरा से सांसद की सीट पर चुनाव लड़ा और बहुमत मतों से विजय बने
वही पूर्व मंत्री मनन मलिक ने भी उनके द्वारा किए कार्य का वर्णन किया इसमें मुख्य रूप से उपस्थित रामगोपाल भुवानिया  संजय झा  लक्ष्मण तिवारी कयूम खान राजीव रंजन शिवम दर्जनों लोग उपस्थित थे

पुटकी नए साल के पहले रविवार में पुटकी के भठिंडा फॉल में सैलानियों की भीड़ उमड़ी

पुटकी नए साल के पहले रविवार में पुटकी के भठिंडा फॉल में सैलानियों की भीड़ उमड़ी पड़ी हजारों की संख्या में दूर दराज से आए सैलानी अपने परिवार के साथ पिकनिक का भरपूर लुप्त उठाया.वही भटिंडा फॉल आने वाले सैलानियों को कोई कठिनाई न हो इसके लिए विनोद बिहारी स्मारक कमेटी के लोगो ने अच्छी पार्किंग की व्यवस्था फर्स्ट एड की व्यवस्था बाथरूम की व्यवस्था इत्यादि चीजों का इंतजाम करके रखा

 

वही भठिंडा फॉल के समीप यूतिया महिलाएं बच्चे सेल्फी लेते नजर आए और झूला का भी भरपूर आनंद उठाया बच्चों के लिए वाटर पार्क मिकी माउस ब्रेक डांस नाव झूला मीना बाजार भी लगाई गई

भठिंडा फॉल के पत्थर से निकलते पानी जो झरना के रूप में गिर रही थी लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित कर रही थी

धनबाद लोजपा नेता ने की धनबाद की वरीय आरक्षी अध्यक्षक से मुलाकात

धनबाद लोजपा नेता ने की धनबाद की वरीय आरक्षी अध्यक्षक से मुलाकात
धनबाद लोक जनशक्ति पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल आज जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पहुंच वरीय आरक्षित अधीक्षक हरदीप जनार्दन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें उन्हें बुके देकर शुभकामना दिया.

 

वही दिलीप कुमार मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हमलोगो ने धनबाद के नए एसएसपी हरदीप जनार्दन से मुलाकात कर उन्हें नए वर्ष पर बधाई दिया उन्होंने कहा कि धनबाद जिले के नए एसएसपी से धनबाद की जनता काफी उम्मीद करती है उनके आने से आपराधिक ग्राफ में कमी आने की संभावना है क्योंकि ग्रामीण एवं रेल एसपी रखते हुए उन्हें धनबाद का अच्छा खासा ज्ञान है इस अवसर पर उनके साथ मौके पर जिला उपाध्यक्ष शशि भूषण पासवान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश पासवान, लेवर सेल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्रीकांत पासवान, जिला सचिव मो. शमीम अहमद, बाघमारा के प्रखंड अध्यक्ष केशो पासवान,भूली के युवा नेता सोनू कुमार मौजूद थे.

धनबाद, पुटकी 17 नंबर स्तिथ एसटीजी आउटसोर्सिंग कंपनी मे बीती रात अपराधियों ने की बमबाज़ी एम फायरिंग. घटना मे कोई हताहत नही

धनबाद,पुटकी थाना क्षेत्र के 17नंबर स्थित STG आउटसोर्सिंग कंपनी के वर्कशॉप के समीप बीती रात 1बजे अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग एवं बमबाजी जैसी घटना को अंजाम दिया हालकी घटना मेंकिसी की हताहत होने की सूचना नहीं है

 

वही
भयभीत कर्मियों ने घटना की जानकारी पुटकी पुलिस को दिया पुलिस घटनास्थल पहुंच घटना स्थल से एक जिंदा बम बरामद कर पानी में डालकर निष्कर किया. और घटना की तफ्तीश मे जूट गई वही आउटसोर्सिंग प्रबंधक ने मिडिया को दूरभाष पर बताया कि लगातार ही अपराधियों द्वारा कंपनी मे वर्चस्व बनाने को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग किया.

पुटकी भागावांध ओपी प्रभारी राजीव सर की जन्मदिन पर शुभकामनाएं

पुटकी भागाबाँध ओपी के तेज तर्रार एवं मृदुलभासी ओपी प्रभारी जिसने कम. समय मे खुद की अपनी पहचान बनाई राजीव सर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं उन्होंने आने वाले नए वर्ष पर पूरे झारखंड वासियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं  भी दिया

पुटकी जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने वार्ड 10के बिच बलिहारी बस्ती मे बैठक कर नगर निगम के प्रति विरोध जताया एंकर

जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने बैठक कर नगर निगम के प्रति विरोध जताया

एंकर
पुटकी वार्ड 10के बिच बलिहारी बस्ती मे ग्रामीणों ने समाजसेवी रंजीत आर्या के नेतृत्व में आज बिच बलिहारी दुर्गा मंदिर के प्रांगण के समीप बैठक कर नगर निगम के मनमानी रवैया के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए  समाजसेवी रंजीत आर्या  ने कहा की वार्ड 10के बिच बलिहारी बस्ती की जनता वर्षो से पानी के लिए दर-दर भटक रही है सरकार द्वारा लाई गई हर घर जल हर घर नल का लाभ हम ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. हम लोगों ने पानी के लिए नगर निगम को होल्डिंग टैक्स भी दिया है मगर अब तक हम लोग पानी के कनेक्शन से वंचित है. कई बार निगम के अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि जल्द ही बीच बलिहारी के बस्ती में पानी पहुंचाया जाएगा मगर अब तक पानी नही मिला

 

,वही वार्ड 10के पूर्व पार्षद देवाशीष पासवान ने कहा कि बस्ती के लोगो के साथ घोर अन्याय हो रहा जो हमलोग बर्दाश्त नहीं करेंगे जल्द ही बस्ती के लोगो को पानी नही मिला तो हम लोग जन आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे वही बैठक में मुख्य रूप से सच्चिदानंद सिन्हा देवाशीष दत्त रंजीत आर्य पूनम सिन्हा आरती सिंह रेखा देवी एस एन मुखर्जी