लोयाबाद,कनकनी स्थित पुस्तकालय भवन मे आज पूर्व मंत्री रहे योगेश्वर प्रसाद योगेश की 88जयंती मनाई गई.
लोयाबाद कनकनी स्थित पुस्तकालय भवन मे आज पूर्व मंत्री रहे योगेश्वर प्रसाद योगेश की 88जयंती मनाई गई इस कार्यक्रम में उनके पुत्र राजीव रंजन एम पूर्व मंत्री मन्नान मलिक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया वही उनके पुत्र राजीव रंजन ने अपने पिता के द्वार समाज के हित के लिए किए गए अनेक कार्य को गिनाया ओर कहा की हमारे पिता समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज बनकर हमेशा ही आगे लड़ाई लड़ी सांसद मंत्री रहते हुए भी सादा जीवन जीना पसंद करते थे

जब उन्हें धनबाद से संसद की टिकट नहीं दी गई थी तब उन्होंने चतरा से सांसद की सीट पर चुनाव लड़ा और बहुमत मतों से विजय बने
वही पूर्व मंत्री मनन मलिक ने भी उनके द्वारा किए कार्य का वर्णन किया इसमें मुख्य रूप से उपस्थित रामगोपाल भुवानिया संजय झा लक्ष्मण तिवारी कयूम खान राजीव रंजन शिवम दर्जनों लोग उपस्थित थे
