पुटकी, धनबाद दौरे पर आए अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
पुटकी, धनबाद दौरे पर आए अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

धनबाद में दलित गौरव मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत पुटकी में जोरदार किया गया पुटकी सिनेमा हॉल के समीप अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान का जोरदार स्वागत किया गया. और आगामी आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चर्चा की गई
वही पिंटू तुरी के नेतृत्व में भी पुटकी 2नंबर के समीप फूल माला उनका स्वागत किया गया केदार पासवान ने सर्वप्रथम पुटकी स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
वही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की दलित गौरव मिलन समारोह पूरे राज्य में चल रहा है हमलोग आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर विचार विमर्श करेंगे. ओर सगठन को मजबूत बनाएंगे , साथ ही केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है भारतीय जनता पार्टी अपने तानाशाही रवैया अपनाकर लोगों को परेशान कर रही है आवाज उठाने वाले लोगों पर ईडी सीबीआई लगा देते है मगर इससे हम लोग डरने वाले नहीं है आने वाले समय मे जनता भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी
