धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार का तबादला, एचपी जनार्दनन बने नए एसएसपी

*धनबाद के #एसएसपी संजीव कुमार का तबादला, एचपी जनार्दनन बने नए एसएसपी*

 

धनबाद: धनबाद के एसएसपी (वरीय पुलिस अधीक्षक) संजीव कुमार का तबादला कर दिया गया है. उन्हें दुमका प्रक्षेत्र का डीआइजी (पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है). वहीं, धनबाद के नए एसएसपी एचपी जनार्दनन बनाए गए हैं, जो अभी पाकुड़ में बतौर एसपी पदस्थापित हैं.

 

उल्लेखनीय है कि संजीव कुमार जुलाई 2021 में धनबाद के एसएसपी बनाए गए थे. धनबाद में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं की वजह से सरकार पर दवाब बढ़ रहा था. झारखंड विधानसभा में भी धनबाद की गिरती विधि-व्यवस्था पर सवाल उठ चुके थे. विभिन्न संगठनों से लेकर जनप्रतिनिधि तक सरकार तक आवाज उठा रहे थे. शायद इसी का असर है कि धनबाद एसएसपी संजीव कुमार के साथ-साथ बोकारो प्रक्षेत्र (जिसमें धनबाद आता है) के डीआइजी कन्हैया मयूर पटेल को भी स्थानांतरित कर दिया गया है.
लगभग दो वर्ष पूर्व संजीव कुमार की प्रोन्नति डीआइजी के रूप में हो चुकी थी. अब जाकर उन्हें डीआइजी के रूप में पदस्थापित किया जा रहा है.

इधर, धनबाद के प्रथम ग्रामीण एसपी रह चुके (2016-17 में) ह्रदीप पी. जनार्दनन को धनबाद के एसएसपी पद की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. श्री जनार्दनन फिलवक्त पाकुड़ के एसपी के रूप में तैनात हैं. यह महज संयोग कहा जा सकता है कि हाल ही में धनबाद के उपायुक्त बने वरूण रंजन भी इससे पूर्व पाकुड़ के ही डीसी थे.

पुटकी.भारतीय रजवार विकास मंच की बैठक सम्पन

भारतीय रजवार विकास मंच की बैठक सम्पन

पुटकी भारतीय रजवार विकास मंच की महत्पूर्ण बैठक लोयाबाद कोक प्लान्ट स्थित दुर्गामंदिर के प्रांगण मे किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी सह कांग्रेस नेता निवास रजवार ने किया वही इस बैठक मे समाज के हित के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की गई बैठक मे समाज के वरिष्ठ एवं बुद्धिजीवी लोग भी शामिल हुवे वही समाजसेवी निवास रजवार ने कहा की आज हमलोगो को समाज को जागरूक होने की आवश्यकता है और संगठन को मजबूत बनाना है ताकि आने वाले पीढ़ी को इसका लाभ मिल सके उन्होने समाज के लोगों से भी अपील किया कि अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा के प्रति ध्यान दे ताकी आपके बच्चे समाज मे नेक कार्य कर देश और राज्य का नाम रौसन कर सके

इस बैठक मे मुख्य रूप से सोभी रजवार कैलाश रजवार जितेंद्र रजवार राजेश रजवार राजकुमार रजवार

धनबाद जेल में छापेमारी : उपायुक्त, SDM, सिटी एसपी, सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

: ब्रेकिंग न्यूज : धनबाद जेल में छापेमारी : उपायुक्त, SDM, सिटी एसपी, सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद
धनबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ धनबाद मंडलकारा में छापेमारी की जा रही है। बता दें कि धनबाद उपायुक्त, एसडीएम, सिटी एसपी, सहित भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी की जा रही है।

 

जेल में बंद गैंगस्टर अमन सिंह हत्या के हत्या के बाद यह छापेमारी अमन सिंह हत्याकांड से जुड़े मामले में की जा रही है। इस दौरान मंडल कारा में बंद कैदी वार्ड की तलाशी ली जा रही है जबक जेल में बंद बंदियों से पुछताछ भी की जा रही है।
वहीं इसी के साथ जेल में बंद 16 खूंखार बंदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की भी बात सामने आ रही है।

पुटकी के मूनिडीह स्थिति भठिंडा फॉल में सैलानियों का आना शुरू

पुटकी के मूनिडीह स्थिति भठिंडा फॉल में सैलानियों का आना शुरू

धनबाद,कोयलांचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल पुटकी मूनीडीह स्थिति भटिंडा फॉल में . सैलानी अपने परिवार के साथ पिकनिक का भरपूर लुफ्त उठाते हैं . भटिंडा फॉल दिसंबर माह से सैलानियों का आना शुरू हो जाता है .
दूर दराज से आने वाले सैलानी बताते हैं कि भटिंडा फॉल मे पत्थरों के बीच से निकलता पानी तो झरने के रूप में गिरता है लोगों को काफी आकर्षित करता है इस जगह पर लोगों को सेल्फी लेते है

 

जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर मुनीडीह के भटिंडा फॉल में दिसम्बर माह से ही पर्यटक जुटने लगते हैं.यह सिलसिला पूरे जनवरी माह तक रहता है.अभी रोज करीब 1000 के आसपास सैलानी पंहुच रहे हैं. पर्यटकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किया गया ताकि सैलानियों को दिक्कत ना हो

बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष संदीप महतो बताते हैं कि समिति की ओर से फॉल का सौंदर्यीकरण, सफाई, रंग रोंगन और पत्थरों में डेंजर जोन में रस्सा लगाकर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है .फॉल के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 100 वोलेंटियर तैनात किए जाते हैं. इसके अलावा करीब 2000 बाइक एवं 500 कार व तीन पहिया वाहन की पार्किंग की व्यवस्था की जाती है में गोताखोर फॉल के आसपास किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैनात रहेंगे

धनबाद,एक मां ने अपने ने ही डेढ़ साल के बच्चे पर किया जानलेवा हमला

धनबाद,एक मां ने अपने ने ही डेढ़ साल के बच्चे पर किया जानलेवा हमला

हर परिस्थित में अपने बच्चों को कलेजे से लगाकर रखती थी. वहीं, एक मां ने अपने ने ही डेढ़ साल के बच्चे पर जानलेवा हमला किया है. धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के झरियापाड़ा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. जहां एक मां ने अपने नवजात बच्चे पर धारदार हथियार से हमला कर जान से मार देने का प्रयास किया. घटना की सूचना मिलते ही चारों तरफ सनसनी फैल गई. चिरकुंडा थाना के पुलिस उक्त महिला को थाना लाया गया है. वही, घायल बच्चे का इलाज आसनसोल के एक अस्पताल में चल रहा है.

पुटकी, पांडर कनाली पंचायत में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

पुटकी पंचायत समिति सदस्य के द्वारा कंबल वितरण
पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट स्थिति पांडर करनाली पंचायत सदस्य पूजा कुमारी के द्वारा गरीब असहाय के बीच सैकड़ो लोगो के बिच कंबल वितरण किया गया वही पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए आज हम लोग पांडर कनाली पंचायत मे कंबल वितरण कर रहे हैं. आगे भी कमल वितरण किया जाएगा वही कंबल पाने वाले लोगों में खुशी भी देखी गई

 


इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेत्री सह समाजसेवी गुड़िया देवी निवास रजवार पूनम देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे.

पुटकी : राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पुटकी : राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पुटकी अंचल के पांडर कनाली पंचायत मे लगाया गया. कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों द्वारा दर्जनों स्टॉल लगाकर लोगो की समस्या का निदान किया जा रहा. जिसमें आवास योजना पेंसन पशु स्वास्थ्य विधुत स्टॉल में अधिक भिड़े देखी गई.

 

वही ग्रामीणों को ऋण, सोना सोबरन की तहत धोती साड़ी का भी वितरण किया गया.साथ ही पौधा भी वितरण किया गया. वही उप प्रमुख मनीषा सिंह, पांडर कनाली मुखिया कुसुम देवी पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी एम समाजसेवी गुड़िया देवी की उपस्थिति में लाभुकों को चेक भी प्रदान किया गया l

पुटकी चार सूत्री माँग को लेकर आज धनबाद जिला राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनानाथ ठाकुर एम महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पुटकी महा प्रबंधक कार्यालय पहुंचकर महाप्रबंधक को अपनी चार सूत्री मांग पत्र सोपा

 

वही पार्टी के जिला अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि आज हम लोगों ने ईगल इंफ्रा इंडिया लिमिटेड कंपनी मे नियोजन सहित अपनी चार सूत्री मांग पत्र पुटकी महा प्रबंधक को सौपा है, महा प्रबंधक द्वारा आश्वासन भी मिला है कि उनके द्वारा दिया गया मांग पत्र पर जल्द ही विचार किया जाएगा वहीं महिला जिलाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा की बीसीसीएल प्रबंधन स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन दे ताकि स्थानीय बेरोजगारों को झारखंड से पलायन नहीं करना पड़े कंपनी को बिचौलियों से सावधान रहना होगा, अगर कंपनी हमारी मांगों पर विचार नहीं करेगी तो हम लोग भी स्थानीय बेरोजगारों के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार रहेंगे

पुटकी, दो लाख की जनता करे पुकार 24घंटा हो उपचार नारों के साथ आजसू पार्टी का एक दिवसीय धरना.

पुटकी दो लाख की जनता करे पुकार 24घंटा हो उपचार नारों के साथ आजसू पार्टी का एक दिवसीय धरना.
पुटकी सामुदायिक शहरी स्वास्थ्य केन्द्र करकेन्द के मुख्य द्वार पर आज आजसू पार्टी ने बैनर तले अपनी दस सूत्री मांगो को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र के समीप आजसू पार्टी ने एकदिवसीय धरना दिया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने किया कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे आजसू के जिला अध्यक्ष मंटू महतो भी उपस्थिति हुए

 

वही आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा की पुटकी प्रखंड घनी आबादी के बिच बसा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की हालत दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है वार्ड 7,8,9,10,11.12,13 एम 9पंचायत के लोग शहरी स्वास्थ्य केन्द्र पर पर आश्रित है मगर स्वास्थ केंद्र में समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उपचार में लोगो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. इलाज के लिए आये मरीजों को दूर दराज जाने को मजबूर है मगर आज तक इस पर किसी का ध्यान नहीं गया. उन्होंने सरकार से मांग की है कि 24घंटे स्वास्थ केंद्र में चिकत्सक़ की उपस्थित हो साथ ही केन्द्र मे सीटी स्कैन मशीन एक्स-रे मशीन ऑपरेशन थिएटर में आधुनिक व्यवस्था इत्यादि चीजों की माँग किया है

वही आजसू नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने कहा कि शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो लाख की आबादी आश्रित है मगर इस पर ध्यान किसी का नहीं अस्पताल आने वाले मरीजों को संसाधन की कमी के कारण समुचित इलाज नहीं हो पा रहा जिसके कारण कभी-कभी अप्रिये घटना भी हो जाती है. उन्होंने भी सरकार सभी जरूरी संसाधन शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध करवाने की मांग की है साथ ही चेतावनी भी दिया है कि अगर जल्दी हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आजसू पार्टी आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे. धरने के बाद आजसू पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने रांची से स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे डॉ रंजीत प्रसाद को भी अपनी 10 सूत्री मांग पत्र का प्रतिलिपि का आवेदन दिया इसके बाद डॉ रंजीत प्रसाद ने भी आश्वासन दिया कि उनकी 10 सूत्री मांग पत्र को अपने वरीय अधिकारियों से इस पर विचार विमर्श करेंगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
भगवान दास शर्मा, संतोष पासवान,कल्लू चौधरी. राजेश गुप्ता जलाल अंसारी सुदामा पासवान रिंकू महतो अजीत सिंह जितेंद्र पासवान तबरेज अंसारी दयानंद महतो सुंदरी उराव नीतू देवी रिंकी देवी बबीता देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे

अमन सिंह की हत्या के बाद धनबाद मंडल कारा के जेलर निलंबित, कक्षपालों पर भी गिरी गाज

अमन सिंह की हत्या के बाद धनबाद मंडल कारा के जेलर निलंबित, कक्षपालों पर भी गिरी गाज

 

धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद से प्रदेश में सनसनी मची हुई है. इसको लेकर कारवाई करने का दौर शुरु हो चुका है. इस हत्याकांड के बाद धनबाद मंडल कारा का जेलर मों मुसत्कीम अंसारी निलंबित कर दिया गया है और उनपर विभागीय कारवाई करने का निर्देश दिया गया है. चतरा के जेलर को तत्काल प्रभाव से धनबाद का जेलर बनाया गया है.

कक्षपालों पर भी गिरी गाज
धनबाद मंडल कारा के जेलर के साथ हीं कक्षपालों पर भी गाज गिरी है. लापरवाही के आरोप में दो कक्षपालों की संविदा रद्द कर दी गई है और 5 कक्षपालों को निलंबित कर दिय गया है. इसके अलावा 7 कक्षपालों को दूसरे जेल मे ट्रांस्फर कर दिया गया है. साथ हीं धनबाद जेल से 23 कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया गया है.