पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट में धूमधाम से मना स्वामीनाथ जयसवाल का जन्मदिन
लोयाबाद, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल को जन्मदिन पर आज लोयाबाद कोक प्लांट स्थित महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गुड़िया देवी द्वारा अपने आवासीय कार्यालय पर केक काटकर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। और लोगों में मिठाई बाटी,

मोर्चा की जिला अध्यक्ष गुड़िया देवी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के स्वामीनाथ जयसवाल जी का जन्मदिन मना रहे हैं और उनके सुखमय जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना भी किया, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जयसवाल जी हमेशा ही संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने का प्रयास करते हैं, उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्य को भी भुलाया नहीं जा सकता इस कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने भी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर पूनम कुमारी अनीता देवी लक्ष्मी देवी इंदु देवी मीरा देवी माला देवी रेखा देवी सम्बुजा देवी सरस्वती देवी शकुंतला देवी बच्ची देवी दुर्गा कुमारी श्रीनिवास रजवार वीरेंद्र पासवान अजय रवानी भोला कुमार कलावती देवी आदि लोग उपस्थित थे
