पुटकी में प्लास्टिक को लेकर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने की छापेमारी
पुटकी, पुटकी में आज नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने प्लास्टिक को लेकर पुटकी बाजार में सेनेटरी फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में कई दुकानों में छापेमारी की एवं प्लास्टिक पाए जाने वाले दुकानदारों पर जुर्माना भी वसूला गया अनिल कुमार ने दुकानदारों से प्लास्टिक का उपयोग ना करने की हिदायत भी दी

वही निगम की टीम ने सड़क के किनारे अतिक्रमण कर फुटपाथ पर रखें गिट्टी बालू संचालकों से भी जुर्माना वसूला नगर निगम की लगातार इस तरह की कार्रवाई से प्लास्टिक का उपयोग करें दुकानदारों में हड़कंप मच गई वही फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाएगी उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग न करने की बात लोगों से कही।
