केंदुआ,श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ जयंती मे पहुचे समाजसेवी कुंभनाथ सिंह कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
धनबाद,केंदुआ. श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ जयंती एवं पूजन महोत्सव के अवसर पर समाजसेवी लाल बाबू सिंह के भाई कुंभनाथ सिंह केंदुआ पहुंच बाबा के सामने माथा टेक आशीर्वाद लिया वहीं आयोजक कर्ता ने समाजसेवि कुंभनाथ सिंह को अंग वस्त्र एवं बुके देखकर सम्मानित किया.


वही समाजसेवी कुंभनाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता से मुझे अपार समर्थन मिल रहा है धनबाद जिले में जो भी समस्याएं सामने आ रही है उसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है अगर जनता का आशीर्वाद मिलता है तो बहुत जल्द ही धनबाद का कायाकल्प बदल दिया जाएगा
