पुटकी, भागाबाँध मे पेड़ कटाई के विरोध मे ग्रामीण क्रांति मोर्चा का प्रदर्शन प्रदर्शन
पुटकी भागाबाँध मे पेड़ कटाई के विरोध मे ग्रामीण क्रांति मोर्चा के लोगो ने आज भागाबांध 17नंबर स्थित इगल डीप आउटसोर्सिंग कंपनी के विरोध मे प्रदर्शन कर नारेबाज़ी किया.वही समाजसेवी आजाद खान ने कहा कि भागाबाँध में आए हुए आउटसोर्सिंग कंपनी पर्यावरण को नस्ट कर रहे है जबकी जीवन के लिए पर्यावरण को बचाना है. मगर आउटसोर्सिंग कंपनी रात के अंधेरे में पेड़ों की कटाई कर रहे हैं.. वही मोर्चा के मिथुन यादव ने कहा की अभी हमलोग करोना जैसी महामारी का सामना किया करोना काल मे हजारों लोगों ने अपनी जान गवाई लोगों का दायित्व बनता है कि पर्यावरण की रक्षा करें अगर जल्द ही हरे भरे पेड़ों की कटाई पर प्रबंधक रोक नही लगाती है तो हमलोग आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे. वही मोर्चा के शिकायत पर वन विभाग की टीम जांच करने पहुंची मगर उसे भी गेट के पास घंटो इंतजार करना पड़ा.


प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से ,रूपु खान. कलावती देवी लीलू देवी पूनम देवी आज़ाद खान राम रतन राम,सोहेल. सोनू खान सगीता देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे
