धनबाद : लोयाबाद में आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने अपने आवासीय कार्यालय पर किया प्रेस वार्ता

धनबाद : लोयाबाद में आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने अपने आवासीय कार्यालय पर एक प्रेस वार्ताबका आयोजन कर कहा कि बासजोड़ा स्थिति पिछले दिनों साकार मास जॉइंट वेंचर आउट सोसिंग कंपनी में दुर्घटना से एक व्यक्ति के मौत के मामले मे महीनों बीत जाने के बाद भी डीजीएमएस जांच में बिलंब कर रही है!उन्होंने आउट सोसिंग प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधक घटना स्थल को खनन कर साक्ष को मिटाने का काम कर रही है!

 

 

 

कंपनी सुरक्षा को नजरअंदाज काम कर रही है । आएदिन आउटसोर्सिंग कंपनी में दुर्घटना घट रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी हमने डीजीएमएस को जाँच के लिए पत्राचार किया मगर अबतक कंपनी में जांच नही हो पाई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही डीजीएमएस घटना की जांच नही करती है तो हमलोग धनबाद जिला मुख्यालय पर आगामी 06/06/2022 को धरना देगे।ओर 04/07/2022 को डी जी एम एस कार्यालय के समक्ष धरना देकर जांच में गति और घटना में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करने की मांग करेंगे!प्रेस वार्ता मे जीतू पासवान, संतोष पासवान, विनोद पासवान,लखन राम, जीतू बर्नावाल, राजू रवानी आदि मौजूद थे!

पुटकी ,बलियापुर डिस्पेच सेंटर से लापता हुए मतदान कर्मी का अबतक नही चला पता।परिजन है चिंतित।

पुटकी ,बलियापुर डिस्पेच सेंटर से लापता हुए मतदान कर्मी का अबतक नही चला पता।परिजन है चिंतित।
पुटकी बलियापुर डिस्पैच सेंटर से लापता हुए मतदान कर्मी प्रकाश राम का अब तक पता लगाने में पुलिस असफल रही जिसके कारण परिजन काफी चिंतित नजर आ रहे हैं

 

 

 

परिजन अपने स्तर से पिता को ढूंढने का भी प्रयास कर रहे हैं मगर अब तक कहीं भी पता नहीं चल सका। वही लापता कर्मी के पुत्र अभिमन्यु राम ने बताया कि कि मेरे पिता को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया था मैं अपने पिता को लेकर बलियापुर हाई स्कूल डिस्पैच सेंटर पहुंचा था जिसके बाद पिता मत पेटी लेने के लिए लाइन में खड़े थे तभी मैं शौच के लिए चला गया आकर देखा तो पिता सेंटर से गायब थे काफी खोजबीन के बाद भी हमारे पिता का पता नहीं चल सका हमारे पिता बहुत तरह के रोग से भी ग्रसित हैं। उन्होंने पिता की गुमशुदगी का मामला बलियापुर थाने में भी दर्ज करवाया। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही उनके लापता पिता की खोजबीन करें।

पुटकी समिति सदस्य मंजू देवी ने किया लोगो से जनसंपर्क

पुटकी ग्राम पंचायत,अरलगाड़िया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समिति सदस्य के रूप में खड़ी हुई पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी ने सोमवार को धुआंधार प्रचार किया

 

 

उन्होंने लोगों से अपील किया कि उनके पक्ष में मतदान करें ताकि गांव का विकास हो सके जनता ने भी उन्हें भरपूर समर्थन देने का आश्वासन दिया वही मंजू देवी ने बताया कि चुनाव से पहले भी हमने हमेशा ही सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उन्होंने अपनी जीत को सुनिश्चित बताया।

संतोष महतो ने आज अपने चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया गया

महुदा– पंचायत चुनाव को लेकर महुदा बाजार में मुखिया प्रत्यासी संतोष महतो ने आज अपने चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया गया

एंकर– द्वितीय चरण में होने बाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर पदुगोड़ा पंचायत के मुखिया प्रत्यासी संतोष कुमार महतो ने महुदा बाजार में अपने चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया।

 

 

इस अवसर पर प्रत्यासी व जिप सदस्य संतोष कुमार महतो ने विधिवत फिता काटे एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बाँटे। कार्यक्रम के दौरान श्री महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि इस बार उन्हें क्षेत्र के लोगों का आपार जनसमर्थन मिल रहा है जनता विकाश कार्य चाहती है, आगामी 19 ता० को तमाम.वोटर उनके पक्ष मे मतदान करेंगे उन्होंने अपनी जीत को सुनिश्चित बताया।

संतोष महतो ने आज अपने चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया

महुदा– पंचायत चुनाव को लेकर महुदा बाजार में मुखिया प्रत्यासी संतोष महतो ने आज अपने चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया गया

एंकर– द्वितीय चरण में होने बाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर पदुगोड़ा पंचायत के मुखिया प्रत्यासी संतोष कुमार महतो ने महुदा बाजार में अपने चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया।

 

 

इस अवसर पर प्रत्यासी व जिप सदस्य संतोष कुमार महतो ने विधिवत फिता काटे एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बाँटे। कार्यक्रम के दौरान श्री महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि इस बार उन्हें क्षेत्र के लोगों का आपार जनसमर्थन मिल रहा है जनता विकाश कार्य चाहती है, आगामी 19 ता० को तमाम.वोटर उनके पक्ष मे मतदान करेंगे उन्होंने अपनी जीत को सुनिश्चित बताया।

पुटकी जीप प्रत्याशी प्रियंका पाल ने आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा

पुटकी शनिवार की शाम तेज आंधी-तूफान से कई इलाकों एम घरों में पेड़ गिरने कि खबर मिलते ही जीप प्रत्यासी प्रियंका पाल पुटकी मूनीडीह पहुँच आस पास के गांव का दौरा किया । आपदा से पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और कहा कि इस आंधी तूफान ने कई घरों को हानि पहुँचाई कई लोगो के आशियाने उजड़ गए उन्होंने लोगो को हर संभव मदद करने की बात कही साथ ही आपदा की तहत प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से करेंगे

 

 

वही मीडिया के एक सवाल पर कहा कि विकास का कार्य करना उनका हमेशा ही एक लक्ष्य रहा। और अगर जनता उन्हें मौका देती है तो आगे भी इस तरह का विकास कार्य करते रहेगी।

लाल मुनी वृद्ध आश्रम की माताओं के साथ आमंत्रण वाटिका में मनाया गया मदर्स डे

 

लाल मुनी वृद्ध आश्रम की माताओं के साथ आमंत्रण वाटिका में मनाया गया मदर्स डे

आज दिनांक 8 मई 2022 को मदर्स डे के अवसर पर बैभव सिन्हा की अगुवाई में धईया स्थित आमंत्रण वाटिका में श्री लालमुनि वृद्धा आश्रम की सभी माताओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 

उल्लेखनीय है कि भारत में मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे अर्थात मातृ दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष बैभव सिन्हा ने लाल मुनी वृद्ध आश्रम की सभी माताओं को धईया स्थित आमंत्रण वाटिका में साथ बैठकर भोजन करने का निमंत्रण दिया। आश्रम की सभी माताओं ने मौके पर उपस्थित होकर साथ मिलकर पहले केक काटा फिर स्वरुचि अनुसार दोपहर का भोजन भी किया । सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर पूरे हर्षोल्लास के साथ मदर्स डे मनाया । इस दौरान सभी माताओं को दैनिक उपयोग में आने वाली आवश्यक वस्तुएं भी बैभव सिन्हा द्वारा भेंट स्वरूप प्रदान की गई ।

मौके पर आज मुख्य रूप से राजगंज के दुलूडीह गांव की सविता देवी भी उपस्थित थीं, जिन्हें गुलदस्ता और शॉल के साथ उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।  मौके पर वैभव सिन्हा ने कहा की सविता देवी जैसी माताएं साहस और त्याग की मिसाल है जिन्होंने डूबते बच्चों के बीच भेदभाव ना करते हुए पहले अपने पड़ोसी के बच्चे को बचाया, हालांकि दुर्भाग्यवश इस क्रम में उनके अपने दोनों जुड़वा बच्चे डूब गए। आज
ना केवल इन्हें सम्मानित करने का दिन है बल्कि इनके बलिदान और साहस से प्रेरणा लेने का भी अवसर है।

मौके पर मुख्य रूप से 99 ग्रुप के चेयरमैन श्याम पांडे, युवा कांग्रेस नेता अनुज चौहान ,कांग्रेस नेता आलोक राज, रोशन कुमार, साहिर खान,  छात्र नेता अरुण दास, राजीव दास , शिवनाथ दास, कांग्रेस सेवा दल के पवन महतो,विशाल शर्मा , राजेंद्र  कर्मकार, सनोज राणा, सफ़ाक़त अंसारी सहित आश्रम के भी कई सदस्य उपस्थित थे।

पुटकी ,डीएवी स्कूल मूनीडीह में सिगरेट नही पीने पर छात्र ने अपने ही स्कूल के सहपाठी की किया पिटाई।

, पुटकी मूनीडीह डीएवी स्कूल में सीक्रेट
नही पीने पर रूपम ने अपने सीनियर छात्र के साथ मिलकर अपने क्लास 8th में पढ़ रहे छात्र रोहित कुमार दास को स्कूल के छुट्टी होने के बाद स्कूल से कुछ दूरी पर बुरी तरह पीटा

 

 

पिटाई से घायल छात्र को परिजनों ने मूनिदिह क्षेत्रीय अस्पताल में अपने पुत्र को भर्ती करवाया जहाँ
डॉक्टरों ने छात्र की प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद सेंट्रल अस्पताल रेफर कर दिया
घटना के बाद परिजनों डीएवी स्कूल पहुंच हंगामा कर स्कूल प्रबंधक से आरोपी छात्र रूपम कुमार एम उसके साथियों को स्कूल से रेस्टीकेट करने की की मांग एवं मूनीडीह ओपी प्रभारी को भी घटना की जानकारी दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जीप प्रत्याशी प्रियंका पाल भी मूनिदिह अस्पताल पहुँच घायल छात्र एम उनके परिजनों से मिल हर संभव मदद का आश्वासन दिया और डीएवी पब्लिक स्कूल मूनीडीह पहुंच स्कूल प्रबंधक से मामले की जानकारी ली और मामले की जांच कर आरोपी पर करवाई करने की मांग किया, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने मामला बिगड़ता देख आरोपी छात्र रूपम को स्कूल से रेस्टीकेट कर दिया एम इस घटना में शामिल लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा और आगे करवाई की बात कही

छात्र रोहित का गलती सिर्फ इतना था कि सहपाठी द्वार सिगरेट पीने से मना कर दिया और सहपाठी रूपम का शिकायत स्कूल शिक्षक से कर दिया था इससे रूपम नाराज होकर रोहित के साथ मारपीट की

जीप प्रत्यासी प्रियंका पॉल ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

जीप प्रत्यासी प्रियंका पॉल ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
पुटकी ।धनबाद प्रखण्ड वार्ड 22 के जिला परिषद प्रत्यासी प्रियंका पॉल ने धोबनी में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया ।

 

उद्घाटन करने के पश्चात वार्ड 22 के जिला परिषद प्रत्यासी  प्रियंका पॉल  ने अपने संबोधन में कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में  उनकी सेवा में सतत रत रहने के अपने लक्ष्य के कारण पुनः दूसरी बार जनता के आशीर्वाद की आकांक्षा से चुनाव मैदान में आई हूं ।उन्होंने अपनी जीत सुनिश्चित बताया वही सुरेश महतो ने कहा कि प्रियंका पाल पूर्व में भी कई विकास योजनाओं पर काम कर चुकी है क्षेत्र में विकास का लक्ष्य है
मौके पर भाजपा नेता देवाशीष पॉल, प्रखण्ड अध्यक्ष विकास मिश्रा, सुरेश कुमार महतो, सदानंद वर्णवाल, संतोष पासवान, मुकेश पासवान, मो मन्नान, अमृत बाउरी, प्रदीप पासवान, मिथिलेश दास, रमेश महतो, बाली सिंह चौधरी, कन्हाई सिंह, मोहन मंडल, गणेश दास, प्रशांत सिंह चौधरी आदि उपस्थित थें ।

लोयाबाद बासजोड़ा स्थित साकार मास वेंचर (डिको)टेन सिम में अहले सुबह शव मिलने से क्षेत्र फैली सनसनी

धनबाद: लोयाबाद बासजोड़ा स्थित साकार मास वेंचर (डिको)टेन सिम में अहले सुबह शव मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई।
मिर्तक की पहचान धीरज चौहान उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में की गई है।पुलिस घटना स्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर धनबाद पोस्टमार्टम में भेज घटना की तफ्तीश में जुटी गई है।वही शव के पास से पुलिस ने एक बाइक भी जप्त कर थाने लाई है।वही घटना के कई घण्टे बाद आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर बीसीसीएल अधिकारी आउटसोर्सिंग प्रबंधक और डीजीएमएस के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगोंकी मिली भगत से आउटसोर्सिंग कंपनी सभी नियमों को ताख पर रखकर कार्य कर रही है।आउटसोर्सिंग परिसर में एक युवक की मौत हो जाती है यह जांच का विषय है।मृतक युवक बाइक लेकर आउटसोर्सिंग परिसर में कैसे गया।इसकी जांच हो यहां मांग करता हूं।लेकिन जहाँ तक मुझे जानकारी मिली है वह यह है कि आउटसोर्सिंग का वॉल्वो गाड़ी संख्या JH10CD 5969 से ही दुर्घटना होने से धीरज की जान गई है।और इस घटना को सभी मिलकर लिपापोती करने में लगे हैं।अगर इस घटना का निष्पक्षता से जांच नही की गई तो हमलोग आंदोलन को बाध्य होंगे।