पुटकी बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर जदयू कांग्रेस में खुशी की लहर

पुटकी, बिहार में गठबंधन की सरकार बनने पर जदयू कांग्रेस ने संयुक्त रुप से पुटकी प्रभु महतो चौक पर आतिशबाजी एम एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया वही जदयू युवा जिलाध्यक्ष श्री रुपेश पासवान ने कहा कि इस बार यूपीए महागठबंधन बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी श्री नीतीश कुमार जी ने सही समय पर अपना सही निर्णय लिया जो स्वागत योग्य है इसलिए मैं उन्हें बधाई भी देता हूं उनके इस तरह के फैसले से गठबंधन के लोगों में खुशी लहर देखी जा रही है।

 

 

 

वही नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे ने भी कहां की नीतीश कुमार का गठबंधन में जाना स्वागत योग्य है सरकार महागठबंधन के साथ मिलकर अपना 2 साल का बचा हुआ कार्यकाल भी पूरा करेगी एवं आगामी चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी।
इस कार्यक्रम में युवा जदयू जिलाध्यक्ष रुपेश पासवान नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक टीपू खान कांग्रेस नेता अक्षय वर प्रसाद कयूम खान अवधेश पासवान दीपक सिंह नवीन पासवान दिनेश पासवान राजद नेता हातिम अंसारी लगन महतो रवि हाडी मधु हांडी रतीलाल महतो आदित्य पासवान इत्यादि लोग शामिल थे

पटना बिहार में श्री नीतीश कुमार को आठवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो ने दी बधाई

 

 

,  पटना ,बिहार  में श्री नीतीश कुमार की आठवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर राज्यसभा सांसद खीरू महतो एवं धनबाद जिला अध्यक्ष श्री पिंटू कुमार सिंह उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई दिया। उन्होंने कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार जी ने सही समय पर सही फैसला लिया जो स्वागत योग्य है अब यूपीए गठबंधन के साथ मिलकर मजबूती के साथ सरकार अपने कार्यकाल को पूरा करेगी

 

केंदुआ गोधर26 नंबर में आज एन जी के सी 2 के असंगठित मजदूर संघ ने किया शिव भक्तों का भव्य स्वागत

केंदुआ गोधर26 नंबर में आज एन जी के सी 2 के असंगठित मजदूर संघ के सदस्यों ने बिट्टू सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में मजदूरों ने शिव भक्तों का जोरदार तरीके से पानी पेय पदार्थ दे कर स्वागत किया शिव भक्त पूरे उत्साह के साथ तेल मचो दामोदर नदी से जल उठा कर पुटकी करकेन्द होते हुए गोधर पहुँचे थे जहाँ शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया गया था वही शिव भक्त धनबाद के भुईफोड़ महादेव मंदिर में जल को अर्पित करेंगे।

 

 

स्वागत करने वालों में बिट्टू सिंह ,डिस्को, ओम प्रकाश पासवान, अजय पासवान ,भगवान राम, राजा कुमार ,राजू शर्मा ,सोनू शैली देवी चांदो देवी सरिता देवी राजकुमारी टार्जन सिंह रेखा देवी संजय इत्यादि लोग शामिल थे

केंदुआ , जदयू पार्टी के महिला मोर्चा ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर गोधर महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप दिया एक दिवसीय

केंदुआ , जदयू पार्टी के महिला मोर्चा ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर गोधर महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप दिया एक दिवसीय धरना।

केंदुआ गोधर महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर आज जदयू पार्टी महिला मोर्चा ने कुसुंडा एरिया 6 स्थित बीएलए आउट सोसिंग कंपनी में अपनी13 सूत्री मांगों को लेकर कुसुंडा एरिया 6 के महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप जदयू जिलाध्यक्ष अनीता देवी के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना दिया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा के प्रदेश आशा शर्मा एम विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद जिला अध्यक्ष श्री पिंटू कुमार सिंह उपस्थित हुए। वही धरने में बैठे जदयू जिला महिला अध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि बीएलए आउट सोसिंग कंपनी से पूर्व में भी जदयू पार्टी से वार्ता होने के बाद भी हमारी 13 सूत्री मांगों पर विचार नहीं कर रही है जो उचित नही है हम लोग बाध्य होकर आज कुसुंडा महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार के सभी धरने में बैठे हैं अगर कंपनी हमारी मांगों पर जल्द विचार नहीं करते हैं तो हम लोग कंपनी का चक्का जाम करने को बाध्य होंगे।

 

 

 

वही धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष श्री पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी ए ना समझे कि जदयू पार्टी कमजोर की पार्टी है आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय बेरोजगारों को अनदेखा किया जा रहा है आज झारखंड खनिज संपदा होने के बाद भी यहां के लोग दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं अगर कंपनी हमारी मांगों पर जल्द ही विचार नहीं करती है तो हम लोग कंपनी का चक्का जाम कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

वही मुख्य अतिथि के रूप में रांची से आए महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा ने भी अपने संबोधन में कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी में पहली प्राथमिकता स्थानीय को मिलना चाहिए जोकि नहीं मिल रही है कंपनी अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं करेगी तो हम लोग आउटसोर्सिंग कंपनी का चक्का जाम करेंगे धरने समाप्ति के बाद पार्टी की एक प्रतिनिधिमंडल कुसुंडा महाप्रबंधक से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और जल्द ही इस पर विचार करने की बात कही।
इस कार्यक्रम में राजू सिंह उचित महतो दीप नारायण सिंह संजय सिंह कामेस्वर यादव धनलाल दुबे प्रमोद धारी, पुष्पा पांडे पिंकी देवी माला देवी सीता देवी फूला देवी रुकमणी देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे

केंदुआ पूल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में रंजीत मद्धेशिया बने अध्यक्ष

धनबाद / केंदुआ फुल चेंबर ऑफ कॉमर्स के रविवार को संपन्न हुए चुनाव में रंजीत मद्धेशिया अध्यक्ष, राजेश मद्धेशिया सचिव, तथा कोषाध्यक्ष पद पर उपेंद्र श्रीवास्तव चुनाव जीतकर अपना परचम लहराया हैं। जीत की घोषणा करते हुए जिला चैंबर आफ कॉमर्स के महासचिव अजय नारायण लाल ने बताया कि विजेता रंजित मद्धेशिया को 209 तथा राजेश मद्धेशिया को 204 ,उपेन्द्र श्रीवास्तव 189 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिद्वंदी अशोक सिन्हा 107, राजेश शर्मा को 110 मत एवं रामबली साहू को 127 मत ही प्राप्त कर पाए। मतदान मध्य विद्यालय केंदुआडह मे सुबह 9:00 बजे से 4 बजे तक संपन्न हुआ। इस मतदान में
324 मतदाताओं में से 321 मतदाताओं ने अपनी मत का प्रयोग किया ।तथा जीत के बाद व्यवसायियों ने पटाखे फोड़ तथा जुलूस निकाल कर अपनी ख़ुशी जाहिर की

 

 

। इस दौरान जिला चेंबर महासचिव अजय नारायण लाल, संजय चौरसिया, कोषाध्यक्ष श्याम गुप्ता ,विनोद गुप्ता, पप्पू सिंह, मनोरंजन सिंह एवं सुनील पांडे इत्यादि पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे.

धनबाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह पहुँचे धनबाद कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उसे किया भव्य स्वागत ।

धनबाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह पहुँचे धनबाद कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उसे किया भव्य स्वागत ।

धनबाद संथाल परगना से होते हुए धनबाद दौरे पर पहुँचे निर्मल सिंह का युवा जदयू के हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया, उन्होंने पूरी गर्मजोशी के साथ सर्किट हाउस में अपने कार्यकर्ताओं से मिले वही सुजीत कुमार के नेतृत्व में 50 से ज्यादा युवा जदयू पार्टी में आस्था रखते हुए दर्जनों युवक युवतियों ने सुजीत कुमार के नेतृत्व में पार्टी में सदस्यता ग्रहण किया इसके बाद निर्मल सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया की जनता दल यूनाइटेड ट्रिपल सी के साथ कभी समझौता नहीं करती ट्रिपल सी का मतलब कम्युनलिज्म कास्टीज्म और करप्शन इनके साथ कभी भी पार्टी समझौता नहीं करती है पार्टी सदैव जेपी और लोहिया जी के बताए हुए महात्मा गांधी के बताए हुए रास्ते पर चलने का काम कर रही है आज राज्य मैं सिर्फ चारों तरफ भ्रष्टाचार की बू आती है आज आप किसी भी सरकारी संस्था में चल जाए बिना भ्रष्टाचार का कोई काम नहीं होता किसी की कोई बात सुनी नहीं जानती ऐसा लगता है जैसे राज्य में लोकतंत्र नाम की कोई व्यवस्था ही नहीं है आज सत्ता में बैठे हैं राज्य में उन लोगों को लगता है कि वह इस राज्य के मालिक हैं और यहां की जनता उनकी नौकर और इस अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हम सबको गांधीवादी रास्तों पर चलकर आंदोलित होने का काम करना होगा और इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम हम संगठित होकर जरूर करेंगे

 

उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह के साथ रूपेश पासवान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की जदयू पार्टी की झारखंड में भी अच्छी-स्थिति है सिर्फ संगठन को मजबूत बनाने की अपील किया।वही विपक्षी पार्टियों को भी कड़ी शब्दों में चेतावनी दी है कि जदयू पार्टी को कमजोर ना आंकने की कोशिश करें आगामी 2024 के चुनाव में जदयू पार्टी पूरी मजबूती के साथ झारखंड में चुनाव लड़ेगी। इस कार्यक्रम में सुमित वर्मा को सह मीडिया प्रभारी आशीष सिन्हा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत कुमार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिन्हा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी बनाए गएयुवा जदयू धनबाद के इस कार्यक्रम में सुजीत कुमार जी के नेतृत्व में– विक्रम सिंह, डॉ अभीजीत मिश्रा,अभिषेक कुमार, गुड्डू मालाकार, संजीव कुमार, सुनील मलाकार, गोपीचंद महतो, मालती देवी, निर्मला देवी, रेखा देवी, निरुपमा देवी, प्रिया कुमारी, प्रीति देवी, मुन्नी देवी, गुंजा देवी, गोपी , गुड्डू मालाकार के नेतृत्व में संजीव कुमार, शालू मालाकार, रवि मलाकार, सोनू कुमार सिंह, अनुराग कुमार, आदित्य पासवान ने आज प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पार्टी का दामन थामा!युवा जदयू धनबाद के इस कार्यक्रम में सुजीत कुमार जी के नेतृत्व में– विक्रम सिंह, डॉ अभीजीत मिश्रा,अभिषेक कुमार, गुड्डू मालाकार, संजीव कुमार, सुनील मलाकार, गोपीचंद महतो, मालती देवी, निर्मला देवी, रेखा देवी, निरुपमा देवी, प्रिया कुमारी, प्रीति देवी, मुन्नी देवी, गुंजा देवी, गोपी , गुड्डू मालाकार के नेतृत्व में संजीव कुमार, शालू मालाकार, रवि मलाकार, सोनू कुमार सिंह, अनुराग कुमार, आदित्य पासवान ने आज प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पार्टी का दामन थामा!

धनबाद भूली डी ब्लॉक में बीसीसीएल का जर्जर छज्जा गिरने से दो घायल

धनबाद
धनबाद : एशिया की सबसे बड़ी श्रमिक नगरी भूली डी ब्लॉक सेक्टर 9/A क्वार्टर नंबर 117 मैं बीसीसीएल के द्वारा बनाया गया। आवास का छत गिर जाने से नीचे तल्ले में रह रहे। मनुज परवाना तथा उनकी पत्नी बबली रानी और उनकी बेटी अर्पिता सिंह को गंभीर चोट आई है। आपको बताते चलें की कल संध्या लगभग 5:00 बजे घर के लोग अपने मकान पर विश्राम अवस्था में थी। तभी अचानक तेज आवाज के साथ घर का छत अर्पिता सिंह तथा उनकी मम्मी बबली रानी के ऊपर गिर गया। और उन्हें गंभीर चोटे भी आई है। आनन-फानन में उनके पिता के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए धनबाद के केंद्रीय चिकित्सालय जगजीवन नगर में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति नियंत्रण में है

 

। भूली में ऐसी घटना प्राया देखने को मिलती है। यहां बीसीसीएल की सभी क्वार्टर जर्जर अवस्था में है। क्वार्टर के आस-पास बड़े-बड़े पेड़ पौधे तथा घास फूस जमे हुए रहते हैं। मगर इसकी देखरेख करने वाले भूली बी टी ए प्रशासक नहीं करते हैं। अगर भूली के बी टी ए प्रशासक इस पर ध्यान नहीं देते हैं तो आए दिन एक बड़ी घटना का संकेत दिख रही है। वही भुक्तभोगी का कह

पुटकी ,मुहर्रम पर्व को लेकर भागाबान्ध ओपी में शांति समिति की हुई बैठक

पुटकी मुहर्रम पर्व को लेकर भागाबान्ध ओपी में शांति समिति की हुई बैठक

पुटकी मुहर्रम पर्व को लेकर भागाबान्ध ओपी में शांति समिति की बैठक ओपी प्रभारी राजीव तुरी के अध्यक्षता में हुई
जिसका संचालन समाजसेवी रामबिलास राम ने किया, इस बैठक में समिति के गणमान्य सदस्यों ने अपनी अपनी बातों को ओपी प्रभारी के समक्ष रखा। वही ओपी प्रभारी राजीव तुरी ने मुहर्रम पर्व शांति एवं आपसी सौहार्द भाईचारे के साथ मनाने की अपील किया।उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था बिगड़ने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही गई।

 

 

 

इस बैठक में मुख्य रूप से रामविलास राम आजाद खान रामदेव महतो गुड्डू खान अशोक मौर्य बबला रहा जैरुन बेबी। महेश यादव जेठू महतो सूरज मुर्मू जनार्धन पंडित रामकेश गुप्ता राम राम प्रवेश दास इत्यादि लोग उपस्थित थे

शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में शक्ति जयंती के अवसर पर दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन।

लोयाबाद शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में शक्ति जयंती के अवसर पर दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन।
शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज में शक्ति जयंती के अवसर पर श्रृद्धांजलि सभा के बाद दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन शक्ति स्कूल एवं शक्ति कॉलेज के बीच किया गया। जिसमें शक्ति स्कूल की टीम विनर एवम शक्ति कॉलेज की टीम रनर हुई। इस मौके पर उपस्थित महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने विनर एवम रनर टीम को ट्रॉफी, एवं मेडल देकर सम्मानित किया उन्होने कहा खेल से स्वास्थ्य लाभ मिलता है एवं व्यक्तित्व का विकास होता है। खेल कूद से अच्छा कैरियर भी बनाए जा सकता है। अगर बच्चे इसमें मेहनत से आगे बढ़े तो बहुत आगे जा सकते हैं।

 

 

इस मौके पर बिरबल महतो , नागेंद्र महतो, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो अविनाश कुमार, प्रो कमला कांत महतो ,कल्पना कुमारी, प्रो दिनेश मधेशिया,तेंदुलकर भट्ट ,पंचानन सिंह चौधरी ,मोहित महतो ,जितेंद्र महतो ,चक्रधर महतो, अभिमन्यु महतो ,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार , तेंदुलकर भट्ट, सचिन महतो, भुनेश्वर महतो, ,शांति देवी ,लाजवंती देवी, प्रदीप महतो , पंकज महतो आदि एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

केंदुआ पूल चेम्बर का आम चुनाव में अध्यक्ष सचिव ने किया नामांकन।

केंदुआ पूल चेम्बर का आम चुनाव में अध्यक्ष सचिव ने किया नामांकन।

केंदुआ, केंदुआ पूल चेम्बर ऑफ कॉमर्स की आम चुनाव को लेकर शरगर्मी काफी तेज हो गई है। आगामी 7 अगस्त को चेम्बर चुनाव होना है । इस चुनाव में तीन पदों को लेकर चुनाव की जाएगी जिसमें अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव प्रक्रिया तय की गई। वही आज अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार सिन्हा ने अपना नामांकन फार्म चुनाव प्रभारी श्री संजय चौरसिया जी को जमा किया। सचिव पद के उम्मीदवार राजेश शर्मा ने भी चुनाव प्रभारी संजय चौरसिया जी को अपना नॉमिनेशन फॉर्म भरकर जमा किया

 

 

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक कुमार सिन्हा एवं सचिव पद के उम्मीदवार राजेश शर्मा ने दुकानदार भाइयों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया