मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पुटकी में तीन किलोमीटर पथ का धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पुटकी में तीन किलोमीटर पथ का शिलान्यास विधायक ने किया
—————————————
पुटकी।झारखंड सरकार ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल पुटकी से सिजुआ तक पथ चौड़ी करण एवं मजबूती करण लम्बाई तीन किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहद सियालगुदरी चौक से छाई गद्दा पावर हाउस न्यू ड्रिप होते हुए।पीसीसी एवं पिच रोड का शिलान्यास धनबाद विधायक राज सिन्हा के द्वारा किया गया जिसकी लागत एक करोड़ से अधिक लागत से निर्माण की जाएगी।

वही धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यह बहुत ही कल्याणकारी योजना की सड़क बन जाने से लोगों के आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भानु प्रताप विकास सिंह चौधरी मुकेश पासवान अर्जुन महतो मनोज मालाकार छोटू दास केदार बरनवाल सदानंद बरनवाल दीपक सिंह चौधरी संतोष पासवान राहुल सिंह मनीष सिंह संतोष पासवान आदि लोग शामिल थे

बाइट राज सिन्हा धनबाद विधायक

लोयाबाद सविधान दिवस के अवसर पर गुड़िया देवी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लोयाबाद संविधान दिवस के अवसर पर आज कोक प्लांट स्थित भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर परिसंघ के प्रदेश सचिव सचिव गुड़िया देवी ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया उन्होंने कहा कि संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा किए गए कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता है

आज के ही दिन आजाद भारत को एक संविधान मिला था जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इस मौके पर उनके साथ पिंकी देवी रेखा देवी गीता देवी मीरा देवी ममता देवी रामवती देवी मालती देवी पूनम देवी श्रीनिवास रजवार सुनील कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे

केंदुआ में श्री साई का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

केंदुआ में श्री साई का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
केंदुआ श्री सत्य साईं समिति ने केंदुआ बाजार स्थित विषहरी मंदिर प्रांगण में गुरुवार को श्री सत्य साईं बाबा का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया समिति के संस्थापक गुहा साईं राम ने कहां की विधि विधान से पूजन एवं भजन कीर्तन के बाद प्रसाद बांटा गया वही इस कार्यक्रम में पहुंचे बियाड़ा के पूर्व चेयरमैन विजय झा बाबा के चरणों पर माथा टेका उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है लोगों को जन सेवा करनी चाहिए, आज साईं के नाम से अस्पताल का संचालन हो रहा है जिसमें लोगों का मुफ्त में इलाज खाने पीने रहने की सुबिधा की व्यवस्था भी की जाती है। तथा जटिल बीमारियों का भी इलाज साईं अस्पताल में होता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह मानव सेवा करें ताकि आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिल सके वाले

कार्यक्रम में अनिल बांसफोड़ बसंत बाउरी जीतू दास सुभाष दास अमर बाउरी चंदन बाउरी,साहिल बाउरी छोटू बाउरी अभिषेक बाउरी अनिमेष बावरी आदि का सराहनीय योगदान रहा ।

लोयाबाद , अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ की बैठक संपन्न।

लोयाबाद , अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ की बैठक संपन्न।
लोयाबाद मैं आज अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के महासचिव समीदा खातून की आवासीय कार्यालय पर एक बैठक रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अशोक लाल उपस्थित हुए बैठक में समीदा खातून को आगामी आने वाले नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी के रूप में खड़े करने की बात पर चर्चा हुई जिसमें दर्जनों की संख्या में आए महिला एवं पुरुषों ने अपना समर्थन दिया। वहीं कांग्रेस नेता अशोक लाल ने कहा कि हम लोग चाहते कि मेयर जो भी बने पढ़े लिखे लोग हो एम शिक्षित हो धनबाद का विकास का कार्य कर सकें समीना खातून ने भी मेयर प्रत्याशी का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और आगे की रणनीति तय करेगी । वहीं उन्होंने बाघमारा में हुए गोलीकांड की भी कड़ी निंदा की है। वही मीडिया से बात करते हुए समीदा खातून ने लोगों से अपील की है कि जितना ज्यादा से ज्यादा हो लोग उनको अपना समर्थन दें ताकि धनबाद जिला में विकास कार्य जो धीमी गति से चल रही थी उसका विकास कर सके। उन्होंने बिजली पानी सड़क बेरोजगारी पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार , सोनी खातून मुन्नी खातून सानिया मिर्जा नीलम देवी गुड़िया मिश्रा पूजा कुमारी प्रियंका कुमारी अनु कुमारी उपेंद्र नोनिया अफजल खान अहमद राजू नौशाद आलम एसएस प्रसाद मंजय कुमार इत्यादि।

जदयू ने वेनीडीह KKC मेन साइडिंग में हुई घटना की की घोर निंदा, उच्च स्तरीय जांच की की मांग

आज दिनांक 22/11/2022 को युवा जदयू के जिला अध्यक्ष श्री रुपेश पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि BCCL ब्लॉक 2 क्षेत्र की वेनीडीह KKC मेन साइडिंग में सीआईएसएफ टीम के द्वारा चार युवकों को गोली मारकर हत्या कर देने की घोर निंदा करती है और मारे गए युवकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है।
श्री पासवान ने कहा कि पूरे बीसीसीएल क्षेत्र में कोयले की लूट मची हुई है जिसमें बीसीसीएल के बड़े पदाधिकारियों के साथ साथ जिला प्रशासन की मिलीभगत से हजारों टन कोयला चोरी कराया जा रहा है जिसके कारण करो रुपए का नुकसान केंद्र सरकार को हो रहा है जब इतने पैमाने पर कोयला चोरी खुलेआम चल रहा था तब क्या नौबत आई कि सीआईएसएफ ने 4 युवकों को गोली मारकर हत्या कर दी या कहीं न कहीं जांच का विषय है।
श्री पासवान ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल महोदय जी से बेनीडीह गोलीकांड का उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है और दोषी सीआईएसएफ को धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच करवाई करने की मांग करती है और मारे गए युवकों के परिजनों को 25,25 लाख रुपए और नौकरी देने की मांग करती हैं

इस घटना की पूरी जानकारी जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद कोयला एवं खान मंत्रालय के सदस्य श्री खीरू महतो जी को दे दी गई हैं। उन्होंने इस कांड की निंदा करते हुए कहा कि इस मामले को मैं राज्यसभा में उठाने का काम करूंगा और दोषी अधिकारियों को जेल भेजने का काम करूंगा।

लोयाबाद कोक प्लांट स्थित गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय में अखिल भारतीय परिसंघ की बैठक सम्पन्न

पुटकी , लोयाबाद कोक प्लांट में आज परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव श्रीमती गुड़िया देवी ने लोगों से अपील की है कि अखिल भारतीय परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज के दिशा निर्देश पर आगामी 28 नवंबर 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारी से भारी संख्या में लोग पहुंचकर अपना समर्थन दें, कियोंकि नए संसद भवन का नामांकन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम करने की माँग केंद्र सरकार से की

, इस बैठक में मुख्य रूप से पिंकी देवी रेखा देवी गीता देवी मीरा देवी ममता देवी रीता देवी रामवती देवी मालती देवी पूनम देवी श्रीनिवास रजवार इत्यादि लोग उपस्थित थे

लोयाबाद कोक प्लांट स्थित गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय में अखिल भारतीय परिसंघ की बैठक, बैठक में दिल्ली रैली में जाने की कोई चर्चा

पुटकी , लोयाबाद कोक प्लांट में आज परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव श्रीमती गुड़िया देवी ने लोगों से अपील की है कि अखिल भारतीय परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज के दिशा निर्देश पर आगामी 28 नवंबर 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारी से भारी संख्या में लोग पहुंचकर अपना समर्थन दें, कियोंकि नए संसद भवन का नामांकन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम करने की माँग केंद्र सरकार से की

, इस बैठक में मुख्य रूप से पिंकी देवी रेखा देवी गीता देवी मीरा देवी ममता देवी रीता देवी रामवती देवी मालती देवी पूनम देवी श्रीनिवास रजवार इत्यादि लोग उपस्थित थे

लोयाबाद थाने में पदस्थापित दरोगा को एसीबी ने 10 हजार घुस लेते पकड़ा

12 घंटे में एसबी की दूसरी कार्यवाई, पुलिस महकमे में हड़कंप

लोयाबाद दरोगा को एसीबी ने 10 हजार घुस लेते पकड़ा

Dhanbad – धनबाद एसीबी ने 12 घंटे के अंदर एक और पुलिस अधिकारी को लोयाबाद थाना से घूस लेते गिरफ्तार किया.लोयाबाद में दरोगा दशरथ साहू को एसीबी की टीम ने दस हजार रूपए घुस लेते गिरफ्तार कर लिया. घटना सोमवार की शाम की है. पांच माह के भीतर लोयाबाद थाना में पदस्थापित दो प्रशिक्षु दारोगा एसीबी के हत्थे चढा है. छह जून को दरोगा नीलेश सिंह को एसीबी टीम ने 15 हजार रुपए घुस लेते पकड़ा था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी दशरथ को अपने साथ ले आई

.लोयाबाद बासजोड़ा के रहने वाले पिंटू यादव नामक एक व्यक्ति से केस में नाम हटाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की थी. दस हजार रुपये पर बात तय हुई थी.पिंटू जब शाम थाना पहुंचा तो दारोगा दशरथ साहू अपने रूम में आराम कर रहा था. जब पिंटू ने कहा पैसे लेकर आया है तो अपने एक बैग के तरफ इशारा करते हुए कहा कि पैसा बैग में डाल दो, पिंटू दस हजार बैग में डाल दिया. रकम देकर निकलते ही, एसीबी की टीम ने पकड़ लिया. हालांकि नियम के मुताबिक हाथ धुलवाया गया, हाथ मे किसी तरफ का कलर नही बना. एससीबी के डीएसपी नितिन खण्डेलवाल ने कहा कि लोयाबाद थाना में कांड संख्या 54/22 दर्ज केस में नाम हटाने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की गई थी. दस हजार रुपये पर सहमति बना था,पिंटू द्वारा एससीबी को शिकायत किया गया.

इसी आलोक में कार्रवाई की गई है. एसीबी की टीम दो घंटे पहले लोयाबाद आई और ट्रैपिंग के लिए जाल बिछा रही थी. पिंटू यादव की माने तो केस नंबर 54 /22 में किसी पिंटू के नाम पर एफआईआर दर्ज हुआ था. दर्ज केस में दशरथ साहू आईओ थे. आरोप है कि पिंटू यादव को यह कहकर परेशान किया जाने लगा कि तुहारा नाम है, तुमको केस में फंसा देंगे. उसके बाद पिंटू एसीबी के पास पहुंच गया.दरोगा तीन माह पहले बैंक मोड़ थाना से यहां पदस्थापित था.गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम सब इंस्पेक्टर को अपने साथ ले गयी और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर जेल भेजने की तैयारी में जुटी है.

धनबाद पिन्टू बने 5 वी बार निर्विरोध जदयू जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

पांचवी बार पिंटू बने धनबाद जिलाध्यक्ष
…………………………………….
धनबाद परिसदन में रविवार को पर्यवेक्षक बेनी माधव झा के देखरेख में जदयू पार्टी के जिलाध्यक्ष का चयन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पिंटू कुमार सिंह को निर्विरोध धनबाद जिलाध्यक्ष चुन लिया। कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह के कार्यशैली से संतुष्ट होकर पांचवी बार उनके हाथ में धनबाद का बागडोर सौपने का काम किया है। श्री सिंह ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिस भरोसे व उम्मीद के साथ मुझे जिलाध्यक्ष बनाया है। मैं उनके उम्मीदों पर हरसंभव खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कार्यकर्ताओ के सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं होने दूंगा क्योंकि किसी भी पार्टी का रीढ़ कार्यकर्त्ता होता है। मेरे पार्टी के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्त्ता अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित है। सभी कार्यकर्त्ता शुद्ध 24 कैरेट सोना की तरह है। उनलोगों के कर्तव्यनिष्ठा पर ऊँगली उठाने का सवाल ही नहीं उठता है। पार्टी के सभी वफादार और सच्चे सिपाही टीम भावना के साथ काम करते है। जिससे मुझे अत्यधिक बल मिला और मैं उनलोगों के उम्मीदों पर खरा उतरते रहा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सर्वमान्य नेता सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के दिशा-निर्देश पर सभी पुराने साथियों को एक-एक कर पुनः पार्टी में जोड़ने का काम निरंतर जारी है। पुराने साथियों से प्राप्त अनुभव पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी बूटी की तरह काम कर रहा है। जिससे जदयू पार्टी का कद धनबाद जिला में निरंतर बढ़ते जा रहा है।

उक्त मौके पर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब महतो, महानगर अध्यक्ष राजू कुमार सिंह, महासचिव सुशील कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दीपनारायण सिंह, प्रदेश महासचिव उचित महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता देवी, पुष्पा पांडेय, प्रीति पांडेय, केबी सहाय, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष रूपेश पासवान, जिला प्रवक्ता भगवान दास शर्मा, नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, झप्पू सिन्हा, स्मृतिकान्त सिंह, अशोक सिंह, मुन्ना सिन्हा, अनुज पासवान, सकलदेव राय, बबलू मोदक, कामेश्वर यादव, बबिता देवी, शंकर सिंह, विजय सिंह कुशवाहा, सुनील मिस्त्री बैजनाथ भगत आदि मौजूद थे।